Skip to main content

Posts

स्मरणीय तथ्य (इतिहास) - 16/07/2021

STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh स्मरणीय तथ्य (इतिहास) - 16/07/2021 ★ महाभारत का सर्वप्रथम उल्लेख आश्वलायन के गृह्य सूत्र तथा पाणिनी के अष्टाध्यायी में मिलता है। ★ चांदी का सर्वप्रथम उल्लेख अथर्ववेद में मिलता है। ★ कपास का सबसे प्राचीनतम उल्लेख पांचवी शताब्दी ईसा पूर्व में पाणिनी ने अपनी पुस्तक अष्टाध्यायी में किया है। ★ सामंत का अपने स्वामी के प्रति दायित्व का सर्वप्रथम उल्लेख बाणभट्ट की हर्षचरित में मिलता है। ★ न्याय सूत्र पर वात्स्यायन की टीका पर उपटीका लिखने वाला उद्योतकर पाशुपत संप्रदाय का आचार्य था। ★ अमीर खुसरो चित्तौड़ युद्ध का प्रत्यक्षदर्शी था। परंतु उसने वहां हुए जौहर व्रत का उल्लेख नहीं किया है। किंतु उसने रणथंभौर अभियान के दौरान वहां महिलाओं द्वारा किए गए जौहर व्रत का उल्लेख किया है। ★ मुहम्मद बिन तुगलक ने बिगदान नामक अपना एक सचिव सुल्तान अबू सईद के पास एक करोड़ टंका देकर ईरान के पवित्र नगरों में वितरित करने के लिए भेजा था। ★ खाने जहां मकबूल (उपाधि कवामुलमुल्क) जब किसी प्रलेख पर मुहर लगाता था, तो उसका निम्न नाम अंकित रहता था - मकबूल मुहम्मद बिन तुगलक का दास। ★ फिरोजशाह ...

स्मरणीय तथ्य (इतिहास) भाग 2 - 15/07/2021

STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh स्मरणीय तथ्य (इतिहास) - 15/07/2021 ★ आरा अभिलेख में उल्लिखित कनिष्क (हुविष्क का सहयोगी या विरोधी) ने 'कैसर' की नवीन उपाधि धारण की थी। ★ ईसवी सन की आरंभिक सदियों में पल्लवों ने सुमात्रा (वर्तमान इंडोनेशिया देश का एक द्वीप) में अपने उपनिवेश स्थापित किए थे। ★ कांचीपुरम के चोल शासक तोण्डैमान इलन्दिरैयन को 'विष्णु का वंशज' कहा गया है। ★ अरब आक्रमण का मूल उद्देश्य धर्म का प्रचार करना था, जबकि तात्कालिक उद्देश्य समुद्री लुटेरों को दंडित करने में असफल रहने वाले सिंध के राजा दाहिर को दंडित करना था। ★ लखनौती (बंगाल) विजय पर बलबन ने दिल्ली में एक समारोह का आयोजन किया, दान दिया, तथा कैदियों को उत्सव मनाने के लिए मुक्त कर दिया। उसने काजी फखरुद्दीन को 'नायबे गीबत' (सुल्तान की अनुपस्थिति में उसका प्रतिनिधि) की उपाधि प्रदान की। ★ इमादुलमुल्क (उपाधि - रावते अर्ज) कवि अमीर खुसरो का नाना था। इल्तुतमिश के एक दास अधिकारी के रूप में अपना जीवन शुरू करके वह बलबन के समय आरिजे मुमालिक (सुरक्षा मंत्री) के पद पर पहुंच गया था। ★ स्वामी श्रद्धानंद, लेखराम ...

स्मरणीय तथ्य (इतिहास) भाग 1 - 15/07/2021

  STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh स्मरणीय तथ्य (इतिहास) - 15/07/2021 ★ जैन ग्रंथ सूत्रकृतांग में 'अष्टपद' (शतरंज) खेल का विस्तृत उल्लेख मिलता है। ★ विशेष परिस्थितियों में बंधक रखे जाने वाले उच्च वर्ण के सदस्यों को कौटिल्य ने 'अहिताक' कहा है। ★ महायान विचारधारा का जन्म लगभग पहली शताब्दी ईसा पूर्व में आंध्र प्रदेश में हुआ था। ★ मुगल काल में मृत्युदंड का क्रियान्वयन प्रायः मंगलवार को दिया जाता था। ★ शेरशाह के समय भूराजस्व संबंधी रिकॉर्ड फारसी एवं स्थानीय भाषा (हिंदवी) में रखा जाता था, जबकि अकबर के समय यह मात्र फारसी में रखा जाता था। ★ बाबर नक्शबंदी सूफी संत उबैदुल्ला अहरार का मुरीद था, तथा उसने उनकी कृत 'वालिदिया रिसाला' का छद्म रूपांतर भी तैयार करवाया था। ★ मराठा सरदार महादजी सिंधिया ने मुगल बादशाह शाह आलम-2 को दिल्ली की गद्दी पर बिठाकर पेशवा के लिए 'वकील ए मुतलक' की उपाधि तथा स्वयं के लिए 'नायब वकील ए मुतलक' की उपाधि प्राप्त की थी। ★ निजाम की सेना में महिला सिपाहियों की दो टुकड़ी भी थी। उसकी सेना को रेमन नामक फ्रांसीसी ने प्रशिक्षित किया था। ★...

संविधान (उद्देशिका, संघ और राज्यक्षेत्र तथा नागरिकता) - 14/07/2021

  STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh संविधान - 14/07/2021     समितियां                             अध्यक्ष                  संचालन समिति                   राजेंद्र प्रसाद                प्रारूप समिति                     भीमराव अंबेडकर संघ संविधान समिति            जवाहरलाल नेहरू प्रांतीय संविधान समिति        वल्लभ भाई पटेल अस्थाई झंडा समिति            राजेंद्र प्रसाद स्थाई झंडा समिति               जे बी कृपलानी अल्पसंख्यक परामर्श            वल्लभ भाई पटेल समिति      मूल अधिकार समिति            वल्लभ भाई पटेल देसी रियासत ...

संविधान सभा और अनुसूचियाँ - 14/07/2021

  STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh संविधान - 14/07/2021 संविधान सभा ★ भारतीय नेताओं में सबसे पहले बाल गंगाधर तिलक द्वारा तथा उनके बाद महात्मा गांधी द्वारा संविधान सभा के गठन की मांग की गई थी। ★ अंग्रेजों द्वारा संविधान सभा की स्थापना का विचार सबसे पहले अगस्त 1940 ईस्वी में वायसराय लॉर्ड लिनलिथगो द्वारा अगस्त प्रस्ताव के माध्यम से किया गया था। ★ 1946 ईस्वी में संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन के प्रस्ताव के तहत किया गया था। ★ संविधान सभा के 389 सदस्यों को प्रत्येक 10 लाख आबादी पर एक प्रतिनिधि के रूप में ब्रिटिश राज्यों से 292, कमिश्नरी क्षेत्रों से 4 एवं देशी रियासतों से 93 सदस्यों को अप्रत्यक्ष रूप से चुना गया था। ★ संविधान सभा में अनुसूचित जाति के सदस्यों की संख्या 26, अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या 33 तथा महिला सदस्यों की संख्या 15 थी। ★ संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई जिसमें वरिष्ठतम सदस्य डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को इसका अस्थाई अध्यक्ष चुना गया था। ★ 11 दिसंबर 1946 को संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष के रूप में डॉ राजेंद्र प्रसाद को चुना गया था। ★ 13 दिसंबर 1946 ...

इतिहास - 13/07/2021

  STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh           स्मरणीय तथ्य - 13/07/2021 ★ भारत में इतिहास शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग अथर्ववेद में मिलता है। ★ भारत में इतिहास शब्द की परिभाषा सर्वप्रथम महाभारत में मिलती है। ★ हिंद आर्य भाषा का प्राचीनतम ग्रंथ ऋग्वेद है। ★ वैदिक साहित्य में स्वास्तिक की चर्चा नहीं की गई है। यह शब्द ईस्वी सन् की प्रारंभिक शताब्दियों के ग्रंथों में मिलता है। ★ लोगों को आर्य बनाने के लिए ही विश्वामित्र ऋषि ने गायत्री मंत्र की रचना की थी।  ★ जैन धर्म में देवताओं का अस्तित्व स्वीकार किया गया है, जबकि बौद्ध धर्म ईश्वर और आत्मा को नहीं मानता है। ★ प्राचीन भारत में पहली बार धर्मनिरपेक्ष साहित्य की रचना गुप्त काल में की गई। ★ मानव की उत्पत्ति टर्सरी (तृतीयक) कल्प के प्लीस्टोसीन युग में हुई थी। ★ होमो सेपियंस के अस्तित्व में आने का समय 30 हजार ईसा पूर्व माना जाता है। ★ भारत में प्रागैतिहासिक का जनक भू वैज्ञानिक रॉबर्ट ब्रूस फुट को माना जाता है, जबकि पुरातत्व का जनक कनिंघम को माना जाता है।                 ...

मॉडल प्रश्न (संविधान) - 13/07/2021

  STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh मॉडल प्रश्न (संविधान) - 13/07/2021 प्रश्न :- 01. संविधान सभा की प्रांतीय संविधान समिति का अध्यक्ष कौन था - (A) भीमराव अंबेडकर (B) राजेंद्र प्रसाद (C) वल्लभ भाई पटेल (D) जवाहरलाल नेहरू 02. संविधान सभा द्वारा स्थापित मौलिक अधिकारों और अल्पसंख्यकों हेतु सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन थे - (A) जवाहरलाल नेहरू (B) वल्लभ भाई पटेल (C) भीमराव अंबेडकर (D) राजेंद्र प्रसाद 03. भारतीय संविधान का अधिकांश भाग किस अधिनियम से लिया गया है - (A) भारत स्वतंत्रता अधिनियम 1947 (B) भारत शासन अधिनियम 1935 (C) भारत शासन अधिनियम 1919 (D) भारत परिषद अधिनियम 1909 04. भारतीय संविधान में वित्तीय आपात का प्रावधान कहां से लिया गया है - (A) जर्मनी (B) ऑस्ट्रेलिया (C) आयरलैंड  (D) अमेरिका 05. डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान के किस हिस्से को संविधान की आत्मा कहा है - (A) उद्देशिका (B) मूल अधिकार (C) नीति निदेशक तत्व (D) संवैधानिक उपचारों का अधिकार 06. संविधान को मूलतः कितने भागों में विभाजित किया गया है - (A) 21 (B) 22 (C) 23 (D) 24 07. भारत एक गणतंत्र है इसका अर्थ है - (A) जनता...