STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 15/09/2021 13 सितंबर को विश्व बैंक ने ग्राउंडस्वेल रिपोर्ट ग्राउंडस्वेल पार्ट - 2 : एक्टिंग ऑन इंटरनेशनल क्लाइमेट माइग्रेशन जारी किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार : - जलवायु परिवर्तन के कारण विश्व के 6 क्षेत्रों में 2050 तक 216 मिलियन लोगों का अपने ही देशों से विस्थापन हो सकता है। - आंतरिक एवं बह्य प्रवासन हॉटस्पॉट 2030 की शुरुआत में उभर सकते हैं तथा 2050 तक और बढ़ सकते हैं एवं तेज हो सकते हैं। - वैश्विक ग्रीन हाउस उत्सर्जन को कम करके तथा समावेशी एवं लचीले विकास सुनिश्चित करने हेतु तत्काल कार्रवाई के द्वारा आंतरिक जलवायु प्रवासन को 60 से 80% तक कम किया जा सकता है। - उप-सहारा अफ्रीका में 2050 तक आंतरिक जलवायु शरणार्थियों की संख्या सर्वाधिक होने की संभावना है। ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने लक्षण आने से पूर्व ही 50 प्रकार के कैंसरों का पता लगाने के लिए विश्व का सबसे बड़ा गैलेरी रक्त परीक्षण अभियान शुरू किया है। यह अभियान स्वास्थ्य लाभ कंपनी ग्रेल द्वारा शुरू किया गया है। इस परियोजना के तहत 1.4 लाख स्वयंसेवकों क...