Skip to main content

Daily Current Affairs/दैनिक समसामयिकी - 15/09/2021

STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 15/09/2021




13 सितंबर को विश्व बैंक ने ग्राउंडस्वेल रिपोर्ट ग्राउंडस्वेल पार्ट - 2 : एक्टिंग ऑन इंटरनेशनल क्लाइमेट माइग्रेशन जारी किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार :
- जलवायु परिवर्तन के कारण विश्व के 6 क्षेत्रों में 2050 तक 216 मिलियन लोगों का अपने ही देशों से विस्थापन हो सकता है। 
- आंतरिक एवं बह्य प्रवासन हॉटस्पॉट 2030 की शुरुआत में उभर सकते हैं तथा 2050 तक और बढ़ सकते हैं एवं तेज हो सकते हैं।
- वैश्विक ग्रीन हाउस उत्सर्जन को कम करके तथा समावेशी एवं लचीले विकास सुनिश्चित करने हेतु तत्काल कार्रवाई के द्वारा आंतरिक जलवायु प्रवासन को 60 से 80% तक कम किया जा सकता है। 
- उप-सहारा अफ्रीका में 2050 तक आंतरिक जलवायु शरणार्थियों की संख्या सर्वाधिक होने की संभावना है।


ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने लक्षण आने से पूर्व ही 50 प्रकार के कैंसरों का पता लगाने के लिए विश्व का सबसे बड़ा गैलेरी रक्त परीक्षण अभियान शुरू किया है। यह अभियान स्वास्थ्य लाभ कंपनी ग्रेल द्वारा शुरू किया गया है। इस परियोजना के तहत 1.4 लाख स्वयंसेवकों की भर्ती की जाएगी तथा 50 से 77 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों का रक्त परीक्षण किया जाएगा। यूनाइटेड किंगडम में कैंसर से होने वाली मौतों में सर्वाधिक हिस्सा फेफड़े के कैंसर का है।


भारत और यूनाइटेड किंगडम ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर वार्ता का समय नवंबर 2021 निर्धारित किया है। मार्च 2022 में दोनों देश एक अंतरिम समझौते तक पहुंचने का प्रयास करेंगे और बाद में वे व्यापक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। 4 मई 2021 को दोनों देशों की प्रधानमंत्रियों द्वारा वर्धित व्यापार साझेदारी पर सहमति प्रकट करने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में तेजी आई है।

जुलाई 2022 तक भारत का एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) और सिंगापुर का पेनाउ आपस में जुड़ जाएंगे। यह निर्णय संयुक्त रुप से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण (MAS) द्वारा लिया गया है। यूपीआई-पेनाउ लिंकेज उपयोगकर्ताओं पारस्परिक आधार पर तत्काल फंड ट्रांसफर की एक प्रणाली है, जो सीमा-पार अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाने का एनपीसीआई इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और नेटवर्क फॉर इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर (NETS) का एक प्रयास है। 2016 में लॉन्च UPI बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर करने की रियल टाइम भुगतान प्रणाली है।


भारत मार्च 2022 में भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता आयोजित करेगा। भारत इसे हर 2 वर्ष पर आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो के साथ नियमित आयोजन के रूप में संस्थागत बनाने प्रस्ताव रखा है। इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य भारत एवं अफ्रीकी देशों के मध्य रक्षा संबंधों को मजबूत करना तथा आपसी जुड़़ाव के नए अवसरों का पता लगाना है। भारत-अफ्रीका : रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने और तालमेल के लिए रणनीति अपनाना विषय के तहत आयोजित होने वाले इस वार्ता में मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान वार्ता का नॉलेज पार्टनर होगा। फरवरी 2020 में भारत और अफ्रीकी देशों के रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन लखनऊ में आयोजित किया गया था।


राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय प्राधिकरण (NCTL) के स्थाई अध्यक्ष न्यायमूर्ति एस जे मुखोपाध्याय की सेवानिवृत्ति के बाद 11 सितंबर को NCTL के तीसरे कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति एम वेणुगोपाल ने पदभार ग्रहण किया है। मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम वेणुगोपाल को 23 अक्टूबर 2019 को NCTL का न्यायिक सदस्य नियुक्त किया गया थे। NCTL नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के आदेशों, प्रतिस्पर्धा आयोग के आदेशों तथा भारतीय दिवाला एवं शोधन क्षमता बोर्ड द्वारा जारी आदेशों के विरुद्ध अपील की सुनवाई करता है।


14 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्रशासित प्रदेश के 2000 दूरस्थ गांव में डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए एक ग्राम पंचायत एक डिजी-पे सखी मिशन जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान, पंपोर में प्रारंभ किया है। पहले चरण में जम्मू कश्मीर डिवीजन के स्वयं सहायता समूहों की 80 महिलाओं को डिजीपे सखी के रूप में चुना गया है। राज्य में स्वयं सहायता समूह के वित्तीय समावेशन में मदद करने वाली डिजीपे सखियों के बीच उपराज्यपाल महोदय ने JKRLM के तहत 80 आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AEP) वितरित किया। उपराज्यपाल महोदय के अनुसार डिजीपे, कृषि सखी एवं पशु सखी कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण हेतु प्रारंभ किए गए हैं।


14 सितंबर को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने डिजिटल कृषि के विकास हेतु निजी कंपनियों (सिस्को, निंजाकार्ट, जिओ प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड और एनसीडीईएक्स ई-मार्केट्स लिमिटेड) के साथ पांच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों का उद्देश्य किसानों की आमदनी बढ़ाना तथा उनकी उपज की रक्षा करना है। सरकार ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ब्लॉकचेन ,रिमोट सेंसिंग और जीआईएस तकनीक, ड्रोन और रोबोट के उपयोग आदि जैसी नई तकनीक पर आधारित परियोजनाओं हेतु वर्ष 2021-25 के लिए एक डिजिटल मिशन की शुरुआत की है।


14 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी इसे अलीगढ़ की कोल तहसील के लोढा और मूसेपुर करीम जरौली गांवों के 92 एकड़ जमीन पर स्थापित किया जा रहा है। इससे पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा 28 अगस्त को गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय तथा 11 सितंबर को प्रयागराज में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया गया।



हैदराबाद स्थित रॉकेट प्रौद्योगिकी स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ समझौता करने वाली पहली निजी कंपनी बन गई है।.इस समझौते पर इसरो के वैज्ञानिक सचिव एवं अंतरिम इन-स्पेस समिति के अध्यक्ष आर उमामाहेश्वरन तथा स्काई एयरोस्पेस के सीईओ पवन चंदना ने हस्ताक्षर किए। समझौते के अनुसार स्काई एयरोस्पेस अपने रॉकेट प्रणाली अथवा उपप्रणाली के विकास एवं परीक्षण में इसरो की सुविधाओं एवं विशेषज्ञता का उपयोग कर सकती है। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक द्वारा स्थापित स्काई एयरोस्पेस भारत का पहला निजी अंतरिक्ष प्रक्षेपण वाहन बना रही है।



इंटरनेशनल क्रॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स [(इक्रीमेट) मुख्यालय - पाटनचेरु, हैदराबाद] ने उप-सहारा अफ्रीका के 13 देशों में खाद्य सुरक्षा में सुधार से संबंधित ट्रॉपिकल लेग्यूम्स प्रोजेक्ट के लिए
अफ्रीका खाद्य पुरस्कार 2021 जीता है। संस्थान के महानिदेशक डॉ जैकलीन डी'आरोस ह्यूजेस ने केन्या की राजधानी नैरोबी में अफ्रीकन ग्रीन रिवॉल्यूशन फोरम 2021 शिखर सम्मेलन में दिए गए पुरस्कार को वर्चुअली प्राप्त किया है।



श्रीलंकाई क्रिकेटर लसिथ मलिंगा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इससे पूर्व इस तेज गेंदबाज ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट तथा 2019 में एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह विश्व कप में दो हैट्रिक लेने वाले विश्व के एकमात्र गेंदबाज तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज हैं।


















@




















@

Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...