Skip to main content

Daily Current Affairs/दैनिक समसामयिकी - 02/09/2021

STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 02/09/2021



★ गोवा देश का पहला राज्य है जो राज्य के लोगों को  नि:शुल्क जल उपलब्ध करा रहा है। 7 अगस्त 2021 को राज्य के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत द्वारा शुरू की गई योजना 'सेव वाटर टू गेट फ्री वाटर' के तहत 16000 लीटर जल का खपत करने वाले घरों से जल का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।


★ रमन मैग्सेसे पुरस्कार (एशिया का नोबेल पुरस्कार के रूप में चर्चित) 2021 :
- डॉ फिरदौसी कादरी (बांग्लादेश) - हैजा और टाइफाइड की सस्ती वैक्सीन विकसित करने के लिए।
- मुहम्मद अजमल साकिब (पाकिस्तान) - 'अखूवत' नामक ब्याज मुक्त माइक्रोफाइनेंस कार्यक्रम विकसित करने के लिए।
- स्टीवन मंसी (अमेरिका) - शरणार्थियों की सहायता तथा एशिया में शांति निर्माण के लिए।
- रॉबर्टो बैलोन (फिलीपींस) - स्थाई समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र बनाकर मत्स्य उद्योग को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के लिए।
- वॉचडॉक (इंडोनेशिया) - खोजी पत्रकारिता एवं वृत्तचित्र निर्माण से कम उजागर किए गए मुद्दों को प्रकाश में लाने के लिए।


★ श्रीलंका के निजी बैंकों के पास आयात के वित्त पोषण हेतु विदेशी मुद्रा की समाप्ति के कारण श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे द्वारा खाद्य आपातकाल की घोषणा की गई है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए श्रीलंकाई सरकार ने व्यापारियों द्वारा जमा खाद्य सामग्री को जब्त करने तथा आवश्यक खाद्य सामग्री की आपूर्ति एवं कीमतों को नियंत्रित करने की अनुमति अधिकारियों को प्रदान की है।


★ भारत द्वारा बांग्लादेश में वहां की महिला उद्यमियों के लिए सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। वर्ष भर चलने वाले इस कार्यक्रम को भारतीय उच्चायोग द्वारा बांग्लादेश के आईसीटी मंत्रालय तथा महिला एवं ई-कॉमर्स और सिल्कओक ग्लोबल लिमिटेड की मदद से शुरू किया गया है।


★ 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने जम्मू-कश्मीर में पंचायती राज संस्थानों के सशक्तिकरण से संबंधित एक संसदीय आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य वहाँ पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना है।


★ जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता तथा ऑल पार्टीज हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने तीन बार तत्कालीन जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोपोर का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2020 में उन्हें पाकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान 'निशान-ए-पाकिस्तान' से सम्मानित किया गया था।


★ 1966 ई में इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस) की स्थापना करने वाले स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ₹125 का स्मारक सिक्का जारी किया है।


★ कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने देश में आयकर विभाग के लिए नीति तैयार करने वाले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष के रूप में 1985 बैच के अधिकारी IRS जगन्नाथ विद्याधर महापात्रा की नियुक्ति को अनुमति प्रदान की है।


★ नौसेना ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित तथा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा निर्मित पहले स्वदेशी नेवल एंट्री ड्रोन सिस्टम (NADS) की आपूर्ति के लिए BEL के साथ एक अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किया है। यह सिस्टम लेजर आधारित तंत्र के उपयोग से माइक्रो ड्रोन का पता लगाकर उसे नष्ट करने में सक्षम है।


★ राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने दक्षिण एशियाई उन्नत अनुसंधान एवं विकास संस्थान (SAIARD) के साथ एकीकृत नदी तलहटी प्रबंधन में क्षमता निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा क्षमता निर्माण गतिविधियों को लागू करने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) के साथ भी दक्षिण एशियाई उन्नत अनुसंधान एवं विकास संस्थान ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।


★ आईआईटी रोपड़ की इनक्यूबेटेड स्टार्टअप कंपनी अर्बन एयर लेबोरेटरी द्वारा विश्व का प्रथम पौधा आधारित स्मार्ट एयर प्यूरीफायर यूब्रीद लाइफ (Ubreathe Life) विकसित किया गया है, जो गैसीय एवं जैविक संदूषकों को हटाते हुए भीतरी स्थान में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है।









Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...