Skip to main content

Daily Current Affairs/दैनिक समसामयिकी -14/09/2021

STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 14/09/2021





12 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने ईरान के साथ उसके परमाणु कार्यक्रम की निगरानी से संबंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता IAEA के महानिदेशक रफाएल ग्रोसी की तेहरान यात्रा के दौरान हुआ। ईरान के परमाणु कार्यक्रम की निगरानी संबंधी विश्व की पांच महाशक्तियों एवं जर्मनी का ईरान के मध्य समझौता 2015 में हुआ था। 2018 में अमेरिका के इस समझौते से बाहर निकलने के बाद यह समाप्त हो गया था।


13 सितंबर को नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच जलवायु कार्यवाही एवं वित्तीय संग्रहण संवाद (CAFMD) का औपचारिक शुभारंभ पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री श्री भूपेंद्र यादव तथा जलवायु पर अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी ने किया है। यह संवाद अप्रैल 2021 में जलवायु पर लीडर्स समिति में भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा लॉन्च भारत-अमेरिका जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 भागीदारी के दो ट्रैक में से एक है।  यह संवाद भारत और अमेरिका के बीच जलवायु एवं पर्यावरण पर द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती प्रदान करेगा। जॉन केरी ने 2030 तक 450 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य हासिल करने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना की तथा 100 गीगावॉट हासिल करने के लिए बधाई भी दी।


10 सितंबर 2021 को भारतीय नौसेना ने सूडानी नौसेना के साथ लाल सागर में समुद्री साझेदारी अभ्यास किया। इस नौसैनिक अभ्यास में भारत की ओर से आईएनएस तबर तथा सूडान की ओर से अल्माज़ और निमेर नामक जहाजों ने भाग लिया। दोनों सेनाओं के बीच यह अभ्यास सामंजस्यपूर्ण संचालन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।


सरकार ने निर्दिष्ट कृषि उत्पादों के लिए परिवहन एवं विपणन सहायता (TMA) योजना के दायरे को बढ़ा दिया है। अब इसमें डेयरी उत्पादों को भी शामिल कर लिया गया है। समुद्र द्वारा निर्यात पर 50% तथा वायु द्वारा निर्यात पर 100% की सहायता दरों में वृद्धि की गई है। इस योजना को 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यूरोप और उत्तरी अमेरिका के देशों में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने निर्दिष्ट कृषि उत्पादों के परिवहन एवं विपणन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा 2019 में की थी।

10 सितंबर को विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना को पहले परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग जहाज के रूप में आईएनएस ध्रुव राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल द्वारा लॉन्च किया गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के सहयोग से हिंदुस्तान शिपयार्ड, विशाखापट्टनम ने बनाया है। यह परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले की पूर्व चेतावनी के साथ ही शत्रु देश की पनडुब्बियों का पता लगाने एवं अनुसंधान के लिए समुद्र तल का नक्शा बनाने में सक्षम है। यह पृथ्वी की निचली कक्षा में उपग्रहों एवं दक्षिणी एशियाई भूभाग की निगरानी में भी सक्षम है। ऐसा नौसैनिक मिसाइल ट्रैकिंग सिस्टम विश्व की 5 महाशक्तियों के पास ही था और भारत इसे बनाने वाला विश्व का छठा देश है।


11 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा सरदारधाम भवन (अहमदाबाद) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सरदारधाम कन्या फेज-2 कन्या छात्रालय (बालिका छात्रावास) का भूमि पूजन भी किया। प्रधानमंत्री ने तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती, जिनका निधन 11 सितंबर 2021 को हो गया था, की याद में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के कला संकाय में एक चेयर की स्थापना की घोषणा की है।


13 सितंबर को पूर्वोत्तर राज्यों के पर्यटन मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन गुवाहाटी में शुरू हुआ। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पूर्वोत्तर के विकास एवं कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर विचार करना है।केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार स्वदेश दर्शन योजना के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र में 16 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र में ढांचागत विकास, वास्तविक क्षमता और कौशल विकास पर विशेष जोर देकर क्षेत्र के पर्यटन सहित संपूर्ण विकास का प्रयास कर रही है। बजट 2021-22 में सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 68 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया है।


8 सितंबर 2021 को केंद्र सरकार ने उग्रवादी संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (NSCN) खापलांग (K) के निकी सूमी के नेतृत्व वाले धड़े के साथ एक वर्षीय संघर्षविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के साथ ही इस समूह के 200 सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है। मार्च 2015 में NSCN (K) ने संघर्षविराम को एकतरफा निरस्त कर दिया था। इस समझौते से पूर्व केंद्र सरकार NSCN - IM, NSCN - NK, NSCN - R और NSCN - K - खांगो समूह के साथ संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर कर चुकी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कर्नाटक से कांग्रेस के वर्तमान राज्यसभा सांसद (तीसरी बार) ऑस्कर फर्नांडीस का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह 1983 से 1997 तक 5 बार लोकसभा सदस्य भी रहे। वह एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी नर्तक भी थे। युवाओं को पुस्तकालय की सुविधा प्रदान करने के लिए उन्होंने 'जॉली क्लब' एनजीओ की स्थापना भी की थी।


रूस के डेनियल मेदवेदेव ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर यूएस ओपन 2021 ग्रैंड स्लैम का पुरुष एकल खिताब जीत लिया है। महिला वर्ग में एम्मा रादुकानू लेयला फर्नांडीस (कनाडा) को हराकर पिछले 53 वर्षों में यह खिताब जीतने वाली प्रथम ब्रिटिश महिला बन गई हैं। पुरुष युगल का खिताब राजीव राम (अमेरिका) और जो सैलिसबरी (ब्रिटेन) जीत लिया है।








Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...