Skip to main content

Daily Current Affairs/दैनिक समसामयिकी - 11-12-13/09/2021

STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 11-12-13/09/2021




मोरक्को के राजा मोहम्मद - 6 ने अजीज अखानौच को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। मोरक्को में हो 8 सितंबर को हुए संसदीय चुनाव में अजीज अखानौच की पार्टी नेशनल रैली ऑफ इंडिपेंडेंट्स को 395 में से 110 सीटें प्राप्त हुई जबकि निवर्तमान प्रधानमंत्री साद दीन एल ओटमानी की जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी को मात्र 13 सीटें मिलीं।


चीन ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह गाओफेन - 5 02 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। चीन के उत्तरी प्रांत शांक्सी के ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च 4 सी राकेट द्वारा उपग्रह को प्रक्षेपित किया गया है। जल जमीन और पर्यावरण की व्यापक निगरानी से संबंधित यह एक हाइपरस्पेक्ट्रेल उपग्रह है, जिसकी मदद से आपदा रोकने में सहायता प्राप्त होगी। पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों की श्रृंखला की दृष्टि से यह 24वाँ उपग्रह है, जबकि लॉन्ग मार्च कैरियर रॉकेट श्रृंखला का यह 387वाँ उड़ान था।



हरित रणनीतिक साझेदारी (Green Strategic Partnership) के हिस्से के रूप में भारत और डेनमार्क ने संयुक्त रुप से अपतटीय पवन पर उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किया है। 9 सितंबर 2021 को नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह तथा डेनमार्क के जलवायु, ऊर्जा एवं उपयोगिता मंत्री डैन जोर्गेन्सन ने मुलाकात के दौरान इसी लॉन्च किया है। भारत का पूरा नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो 146 गीगावाट है, जबकि भारत ने 2030 तक 450 गीगावाट
नवीकरणीय ऊर्जा का क्षमता का लक्ष्य रखा है। भारत जी-20 समूह का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी कार्रवाई तापमान में वैश्विक बढ़ोतरी के संबंध में पेरिस जलवायु समझौते के अनुरूप है।


भारत पहली बार 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 1 दिसंबर 2022 से भारत जी-20 की अध्यक्षता करेगा। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल को जी-20 का शेरपा नियुक्त किया गया है। 1999 में स्थापित 19 देशों एवं यूरोपीय संघ का संगठन है।
जी-20 शिखर सम्मेलन, 2021 - इटली
जी-20 शिखर सम्मेलन, 2022 - इंडोनेशिया
जी-20 शिखर सम्मेलन, 2023 - भारत
जी-20 शिखर सम्मेलन, 2024 - ब्राज़ील 


08 सितंबर 2021 को चंडीगढ़ के ट्रांसपोर्ट चौक पर देश का सबसे ऊँचा (24 मीटर ऊँचा) वायु शोधक यंत्र (एयर प्यूरिफायर) बनकर तैयार हो गया है। नीले आसमान के नीचे स्वच्छ हवा के दूसरे अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के सलाहकार धर्मपाल द्वारा जिसका उद्घाटन किया गया। पियस एयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगाया गया यह वायु शोधक यंत्र 500 मीटर के दायरे में हवा को शुद्ध करेगा।


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 09 सितंबर 2021 को 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस वर्ष इस शिखर सम्मेलन का विषय था - ब्रिक्स@15 : निरंतरता, समेकन और सहमति के लिए अंतर-ब्रिक्स सहयोग। अफगान संकट के समय आयोजित इस शिखर सम्मेलन की समाप्ति पर नई दिल्ली घोषणा के जरिए नेताओं ने देश में स्थिरता नागरिक शांति और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक समावेशी अंतर-अफगान वार्ता के माध्यम से अफगानिस्तान में हिंसा से बचने एवं शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान करने का आह्वान किया। 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत ने प्राथमिकता के चार क्षेत्रों पर प्रकाश डाला है -
- बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार।
- आतंकवाद विरोधी सहयोग।
- सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए              डिजिटल एवं तकनीकी उपकरणों का प्रयोग।
- लोगों से लोगों के आदान-प्रदान को बढ़ाना।
भारत ने ब्रिक्स की अध्यक्षता 2012 एवं 2016 में की है। 2022 में इसकी मेजबानी चीन करेगा।

 
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने 09 सितंबर 2021 को देश के 223 शहरों में मैं भी डिजिटल 3.0 अभियान शुरू किया है। कोविड-19 से प्रभावित रेहड़ी-पटरी वालों की मदद के लिए 1 जून 2020 को शुरू पीएम स्वनिधि योजना के तहत डिजिटल ऑनबोर्डिंग और प्रशिक्षण के लिए शुरू किया गया एक विशेष अभियान है। भारतपे, फोनपे, पेटीएम, एमस्वाइप और ऐसवेयर जैसी कंपनियाँ स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल लेनदेन के लिए ट्रेनिंग देंगी तथा यूपीआई आईडी और क्यूआर कोड जारी करेंगी। अब तक 45.5 लाख लोगों ने इस अभियान के लिए आवेदन किया है जिन्हें ऋण के रूप में ₹2000 करोड़ प्रदान किया गया है।


12 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में भारत की सबसे बड़ी ओपन-एयर फर्नरी का उद्घाटन जाने-माने विशेषज्ञ नीलांबर कुनेठा द्वारा किया गया है। 1800 मीटर की ऊंचाई पर 4 एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल में फैले इस फर्नरी में 120 से ज्यादा फर्न की प्रजातियां पाई जाती हैं। इस फर्नरी से ज्यादा फर्न मात्र केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित जवाहरलाल नेहरू ट्रॉपिकल बॉटनिकल गार्डन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में पाए जाते हैं। इससे पूर्व जुलाई 2021 में उत्तराखंड के देहरादून जिले में भारत के पहले क्रिप्टोगैमिक गार्डन का उद्घाटन किया गया था।


हैदराबाद स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के अनुसंधान एवं विकास केंद्र में भारत का पहला स्वदेशी उच्च राख कोयला गैसीकरण आधारित मेथेनॉल उत्पादन संयंत्र डिजाइन किया गया है। मेथेनॉल का उपयोग वायुयान के ईंधन के रूप में या फिर डाई मिथाइल ईथर लेकर बनाने के लिए किया जाता है। प्राकृतिक गैस से प्राप्त होने वाले मेथेनॉल कि भारत में काफी कम मात्रा में प्राप्ति के कारण आयातित प्राकृतिक गैस पर आधारित अत्यंत खर्चीली मेथेनॉल उत्पादन पद्धति के बजाय कोयला से मेथेनॉल बनाने की इस परियोजना की 2016 में सफलतापूर्वक शुरुआत की गई थी।


09 सितंबर 2021 को राजस्थान के बाड़़मेर जिले में बाड़़मेर-जालौर सीमा पर भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-925A) पर 3 किलोमीटर लंबी देश की पहली इमरजेंसी लैंडिंग पट्टी का उद्घाटन रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी द्वारा किया गया। भारतीय वायुसेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की देखरेख में मात्र 19 महीने में बनी (जुलाई 2019 में शुरू होकर जनवरी 2021 में निर्माण कार्य पूरा) 765.52 करोड़ रुपए की लागत वाली इस आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ELF) का निर्माण मेसर्स जीएचवी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है - पाकिस्तान से लगी सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना। इससे पूर्व 2017 में भारतीय वायुसेना ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर राजमार्गों के आपातकालीन इस्तेमाल संबंधी मॉक लैंडिंग की थी।


भारत के सैन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए 09 सितंबर 2021 को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के जैसलमेर जिले में मध्यम दूरी (70किमी) की जमीन से आसमान में मार करने वाले मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम MRSAM (Medium Range Surface to Air Missile) को आधिकारिक रूप में वायुसेना को सौंपा। विमान, हेलीकॉप्टर और मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम इस रक्षा प्रणाली की अधिकतम गति 2 मैक है। यह मिसाइल 360 डिग्री घूम कर एक साथ कई टारगेट को हिट कर सकती है। इसे भारतीय उद्योग के सहयोग से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) तथा इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।


क्यूबा विश्व का पहला देश है जिसने कोविड-19 के खिलाफ छोटे बच्चों (2 से 12 वर्ष की उम्र) का टीकाकरण शुरू किया है। इन टीकों की अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समीक्षा भी नहीं हुई है। चिली ने भी 6 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए चीन की बनी कोविड-19 की वैक्सीन सिनोवैक्स को स्वीकृति प्रदान की है।


आइसलैंड के दक्षिण-पश्चिम में लावा पठार पर विश्व का सबसे बड़ा कार्बन कैप्चर प्लांट ओर्का (जिसका अर्थ है ऊर्जा) खोला गया है। यह प्रतिवर्ष 4000 टन कार्बन डाइऑक्साइड हवा से खींच उसे 1000 मीटर जमीन के नीचे जमा करके चट्टान में बदल देगा। कार्बन कैप्चर वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड को पकड़ नहीं हो संग्रह करने की प्रक्रिया है जिसमें जैविक, रासायनिक तथा भौतिक विधियों का प्रयोग किया जाता है। विश्व का पहला वाणिज्यिक कार्बन कैप्चर प्लांट 2017 में स्विट्जरलैंड में खोला गया था।


सरकार ने दवाओं, सौंदर्य प्रसाधनों तथा चिकित्सा उपकरणों के लिए एक नया कानून तैयार करने हेतु ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) डॉ वी जी सोमानी की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है। वस्तुतः इस समिति का गठन 1940 में बने दवाओं, सौंदर्य प्रसाधनों तथा चिकित्सा उपकरणों के निर्माण, आयात, वितरण और बिक्री के नियमन से संबंधित मौजूदा 'ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट' को बदलने के लिए किया गया है। इस समिति में निर्माताओं, वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, रोगी समूहों सहित विभिन्न हितधारकों को सम्मिलित किया गया है।


अटल इनोवेशन मिशन  (AIM) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के सहयोग से स्कूली छात्रों के लिए एक चैलेंज कार्यक्रम एटीएल स्पेस चैलेंज 2021 शुरू किया है। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी समस्याओं के हल से संबंधित है यह कार्यक्रम सभी स्कूली छात्रों, शिक्षकों एवं मेंटर्स के लिए तैयार किया गया है, जो 6 से 10 अक्टूबर (वर्ल्ड स्पेस वीक) के मध्य मनाया जाएगा। यह चैलेंज कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के एक पहल के रूप में मनाया जाएगा।


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 सितंबर 2021 को राज्य में बाजरा मिशन की शुरुआत की है।  उन्होंने भारतीय बाजरा अनुसंधान संस्थान (IIMR), हैदराबाद तथा 14 जिलों के जिलाधिकारियों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किया है। उनका मानना है कि भविष्य में छत्तीसगढ़ बाजरा का हब बनेगा। IIMR के निदेशक डॉक्टर विलास ए टोपनी का भी मानना है कि वर्ष 2023 अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, और तब तक छत्तीसगढ़ बाजरा हब के रूप में स्थापित होने में सफल हो जाएगा।


2016 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद 13 सितंबर 2021 को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भूपेंद्र सिंह पटेल को राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाया है। पहली बार 2017 में ही विजय रुपाणी के नेतृत्व में चुनाव जीतने वाले भूपेंद्र सिंह पटेल को पहली बार में ही राज्य की कमान सौंपी गई है।


पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा शिरोमणि सिख साहित्य पुरस्कार से सम्मानित श्री इकबाल सिंह ने सिख दर्शन एवं इतिहास पर 14 पुस्तकें लिखी हैं।


ब्रिटिश लेखिका सुज़ाना क्लार्क को उनके उपन्यास पिरानेसी के लिए 'फिक्शन के लिए महिला पुरस्कार' प्रदान किया गया है। 1996 में स्थापित यह पुरस्कार अंग्रेजी भाषा की महिला लेखिकाओं को प्रदान किया जाता है।



studynovelty.com








Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...