Skip to main content

Daily Current Affairs/दैनिक समसामयिकी - 08/09/2021

STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 08/09/2021



प्रतिवर्ष साक्षरता के महत्व को बताने के लिए 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यूनेस्को ने पहली बार 8 सितंबर 1966 को साक्षरता दिवस के रूप में मनाया था, जबकि पहला अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर 1967 में मनाया गया था। इस वर्ष इस दिवस का विषय है - मानव-केंद्रित पुनर्प्राप्ति के लिए साक्षरता : डिजिटल विभाजन को कम करना।


अमेरिका की अफगानिस्तान से वापसी के बाद तालिबान ने वहां कब्जा करते हुए अपनी अंतरिम सरकार घोषित कर दी है। कंधार के मुल्ला मोहम्मद हसन अंखुद को अंतरिम कैबिनेट का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। तालिबान के साथ संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर के अलावा मुल्ला अब्दुल सलाम हनफी को इस अंतरिम सरकार का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। वैश्विक आतंकी सूची में शामिल सिराजुद्दीन हक्कानी को गृह मंत्री का प्रभार मिला है। ईरान की तरह सरकार के सर्वोच्च नेता के रूप में तालिबान के सुप्रीम कमांडर हिबतुल्लाह अंखुदजादा को बनाया गया है।


केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री किशन रेड्डी गंगापुरम ने बुजुर्गों और युवाओं के बीच संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से बुजुर्गों की बात देश के साथ नामक एक नया कार्यक्रम शुरू किया गया है। 75 साल के अमृत महोत्सव के तहत इस इस कार्यक्रम में युवाओं को 95 वर्ष की उम्र के बुजुर्गों से बातचीत का वीडियो 'राष्ट्रगान डॉट इन' पर अपलोड करना होगा। इस दौरान मंत्री महोदय ने डॉ उत्पल बनर्जी की पुस्तक 'गीत गोविंदा : जयदेवाज डिवाइन ओडिसी' और 'गीत गोविंद' पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।


क्षेत्रीय संरचना को मजबूत बनाने, परिचालन तैयारियों पर विशेष ध्यान देने तथा व्यावसायिक गतिविधियों में आसानी एवं सेवाओं के मध्य संयुक्तता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 7 सितंबर 2021 को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों को वित्तीय अधिकार सौंपने की स्वीकृति प्रदान की है। सक्षम वित्तीत प्राधिकारियों के लिए 2 गुना सामान्य वृद्धि, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु स्वदेशीकरण, अनुसंधान एवं विकास से संबंधित कार्यक्रमों में 3 गुना तक की वृद्धि तथा उप प्रमुखों को प्रदत वित्तीय शक्तियों में 10% की वृद्धि की गई है। रक्षा सेवाओं के लिए सभी स्तरों पर इस तरह की अंतिम तिथि सन 2016 में की गई थी।


इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषित हाइड्रोजन मिशन के तहत कोयला मंत्रालय ने कोयला आधारित हाइड्रोजन उत्पादन का रोड मैप तैयार करने के लिए कोयला मंत्रालय ने एक टास्क फोर्स एवं विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। टास्क फोर्स की अध्यक्षता अतिरिक्त सचिव करेंगे, जबकि विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षता फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम इंडस्ट्री के महानिदेशक आर के मल्होत्रा करेंगे।


7 सितंबर 2021 को पहली भारत-जापान उच्च स्तरीय नीति वार्ता का आयोजन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव तथा जापान के पर्यावरण मंत्री कोइजुमी शिंजीरो के बीच आयोजित की गई। दोनों देश अर्थव्यवस्था और संसाधन दक्षता, कम कार्बन प्रौद्योगिकी, हरित हाइड्रोजन आदि विषयों पर सहयोग बढ़ाने के लिए सहमत हुए हैं। इस दौरान श्री भूपेंद्र यादव ने जापान से उद्योग परिवर्तन के लिए नेतृत्व समूह शामिल होने का अनुरोध भी किया, जो भारत और स्वीडन के नेतृत्व में एक वैश्विक पहल है।


केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव 7 सितंबर 2021 को 'नीले आसमान के लिए स्वच्छ हवा' के दूसरे अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के आनंद विहार में भारत के पहले कार्यात्मक स्मॉग टॉवर का उद्घाटन किया। टॉवर का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड के साथ परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप किया गया है, तथा टॉवर में इस्तेमाल होने वाले फिल्ट्रेशन सिस्टम को मिनेसोटा विश्वविद्यालय द्वारा डिजाइन किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत प्राण नामक एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है।


आयुर्वेद में अकादमिक अध्यक्ष (चेयर) की नियुक्ति हेतु अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने पश्चिमी सिडनी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। समझौता ज्ञापन पर अखिल भारती आयुर्वेद संस्थान के निदेशक प्रोफेसर तनुजा नेसरी तथा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के कुलपति एवं अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किए हैं। आयुष मंत्रालय तथा पश्चिमी सिडनी विश्वविद्यालय द्वारा अध्यक्ष की नियुक्ति हेतु संयुक्त रुप से वित्त पोषण किया जा रहा है, जिसके द्वारा 2022 में कार्य शुरू करने की संभावना है।


गुजरात सरकार तथा अमेज़न इंडिया ने एमएसएमई क्षेत्र के ई-कॉमर्स निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। उद्योग एवं खान विभाग, गुजरात सरकार के आयुक्त रंजीत कुमार तथा अमेज़न इंडिया के ग्लोबल ट्रेड हेड अभिजीत कामरान ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत गुजरात के विभिन्न शहरों में प्रशिक्षण, वेबिनार एवं ऑनबोर्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस समझौता ज्ञापन से प्रधानमंत्री का नारा 'वोकल फॉर लोकल' के उद्देश्यों की प्राप्ति के साथ ही 'मेक इन इंडिया' और 'मेक इन गुजरात' उत्पाद अपनी पहुंच राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ताओं तक बढ़ा सकेंगे।


छात्रों को व्यवसाय शुरू करने के लिए मूलधन उपलब्ध कराकर स्कूल स्तर पर ही युवा उद्यमियों का विकास करने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने अपने सभी स्कूलों में बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत 11वीं एवं 12वीं के छात्रों को ₹2000 का मूलधन प्रदान किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह कार्यक्रम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, खिचड़ीपुर में शुरू किया गया था।


studynovelty.com









Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...