Skip to main content

Daily Current Affairs - 01/09/2021 दैनिक समसामायिकी - 01/09/2021


STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 01/09/2021


हिमाचल प्रदेश राज्य के 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को कोविड-19 टीके की पहली डोज लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। अब तक देश के 51.45% वयस्कों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।


★ स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की श्रृंखला के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर सितंबर महीने के दौरान देश में 'पोषण माह' मनाने का फैसला किया है। पोषण कार्यक्रम में त्वरित एवं गहन पहुंच सुनिश्चित करने हेतु पूरे माह को क्रमशः चार साप्ताहिक विषयों में बांटा गया है :
- पौधरोपण गतिविधि पोषण वाटिका।
- पोषण के लिए योग एवं आयुष।
- अधिक कुपोषण वाले जिलों के आंगनवाड़ी लाभार्थियों को क्षेत्रीय पोषण किट वितरण।
- गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान और पौष्टिक आहार का वितरण।


★ भारत सरकार ने राजस्व संबंधी मुकदमों की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने हेतु प्रौद्योगिकी मंच विकसित करने के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में ई-कोर्ट परियोजना का नेतृत्व करने वाले आशीष शिरोधोंकर करेंगे।


★ भारत के न्यूरो सर्जन डॉ बसंत कुमार मिश्रा को अमेरिकन एसोसिएशन आफ न्यूरोलॉजिकल सर्जन के न्यूरोसर्जरी में 'इंटरनेशनल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' प्रदान किया गया है। यह सम्मान पाने वाले वह भारत के प्रथम चिकित्सक हैं।


★ लद्दाख स्थित भारतीय खगोल वेधशाला में प्रभारी अभियंता दोर्जे आंगचुक को विश्व के 10 अन्य लोगों के साथ अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ (मुख्यालय - पेरिस, फ्रांस) का प्रथम भारतीय मानद सदस्य नियुक्त किया गया है। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट खगोल फोटोग्राफी के माध्यम से लद्दाख क्षेत्र में खगोल विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए मिला है।


★ भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार को हांगकांग और शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन (HSBC) एशिया ने स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने के साथ ही, HSBC एशिया की ऑडिट कमेटी तथा रिस्क कमेटी का सदस्य भी नियुक्त किया है।


★ उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP प्रकाश सिंह के पुत्र एवं राजस्थान कैडर के 1988 बैच के IPS अधिकारी पंकज सिंह को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नया महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। 1988 बैच के ही तमिलनाडु कैडर के IPS अधिकारी संजय अरोड़ा को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।


★ क्रेडिट रेटिंग कंपनी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने अपने 'ग्लोबल मैक्रो आउटलुक, 2021-22' के अगस्त माह के संशोधित रिपोर्ट में भारत के लिए वर्ष 2021 के विकास दर का पूर्वानुमान 9.6% तथा 2022 के लिए इसे 7% पर पहले की तरह बरकरार रखा है।


अल्जीरिया सीसा (लेड) युक्त पेट्रोल की बिक्री बंद करने वाला विश्व का अंतिम देश बन गया है। इंजन की क्षमता बढ़ाने के लिए एंटीनॉक एजेंट के रूप में सीसे का प्रयोग 1920 के दशक में शुरू किया गया था। किंतु पर्यावरण एवं स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण सभी देशों ने सीसा युक्त पेट्रोल का उत्पादन धीरे-धीरे बंद कर दिया। भारत भी अन्य देशों की तरह सीसा युक्त पेट्रोल को वर्ष 1994 से ही चरणबद्ध रूप से समाप्त करना शुरू कर दिया है।


★ भारतीय नौसेना ने अल्जीरिया की नौसेना के साथ प्रथम समुद्री साझेदारी अभ्यास अल्जीरियाई तट के पास शुरू किया है। इस अभ्यास में भारत की ओर से रूस द्वारा निर्मित तलवार श्रेणी के स्टील्थ फ्रिगेट INS तबर ने हिस्सा लिया, जो यूरोप और अफ्रीका की सद्भावना यात्रा पर है। इस अभ्यास में अल्जीरिया की ओर से ANS अज्जादजेर ने भाग लिया।


★ भारतीय खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उनके नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाजी का विश्व रिकॉर्ड है। उनके पिता रोजर बिन्नी 1983 की विश्व-विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे।


★ खेलों में मासिक धर्म वाली लड़कियों को और ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए खेल का सामान और कपड़े बनाने वाली जर्मन कंपनी एडिडास ने अपने नवीनतम डिजाइन किए गए उत्पाद नवाचार के लिए टोक्यो ओलंपिक, 2020 में भारोत्तोलन में रजत पदक विजेता मीराबाई चानू को अपने 'स्टे इन प्ले' अभियान में सम्मिलित किया है।



studynovelty.com















Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...