Skip to main content

Daily Current Affairs/दैनिक समसामयिकी - 04/09/2021

STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 04/09/2021


असम सरकार ने ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित राज्य के सबसे पुराने वन्य जीव अभ्यारण का नाम राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान से बदलकर ओरंग राष्ट्रीय उद्यान करने का फैसला किया है। इसे 1985 में वन्य जीव अभ्यारण, 1999 में  राष्ट्रीय उद्यान और फिर 2016 में टाइगर रिजर्व में बदल दिया गया, स्थलाकृति की समानता एवं एक सींग वाले गैंडे की बहुतायता के कारण इसे 'मिनी काजीरंगा' के नाम से भी जाना जाता है।


अरुणाचल प्रदेश सरकार बजट 2021-22 में घोषित आत्मनिर्भर कार्यक्रम के तहत आत्मनिर्भर कृषि योजना एवं आत्मनिर्भर बागवानी योजना शुरू की है। फ्रंट-ऐडेड सब्सिडी पर आधारित इस योजना से किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों को लाभ मिलेगा। राज्य स्तरीय समिति एवं जिला स्तरीय समितिय के माध्यम से लागू होने वाली इन योजनाओं को सरकार 60-60 करोड़ रुपए प्रदान करेगी।


भारतीय विज्ञान संस्थान एवं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों ने संयुक्त रुप से अंतरिक्ष में सूक्ष्म जीवों की खेती करने के लिए एक स्वनिहित उपकरण का विकास किया है जो वैज्ञानिकों को बाहरी अंतरिक्ष में जैविक खेती करने में मदद करेगा। इस उपकरण का उपयोग अन्य जीवों पर तथा गैर-जैविक प्रयोगों के अध्ययन के लिए भी किया जा सकता है।


भारतीय रक्षा मंत्रालय एवं अमेरिकी रक्षा विभाग ने रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल के तहत मानवरहित विमानों के संबंध में एक परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें अमेरिका की एयरफोर्स रिसर्च लैबोरेट्री, भारतीय वायुसेना एवं रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के बीच सहयोग का खाका तैयार किया गया है, जबकि वह वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान और एयरोस्पेस सिस्टम निदेशालय इसे क्रियान्वित करने वाले मुख्य संगठन होंगे। यह परियोजना समझौता भारत और अमेरिका के बीच 2006 में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का हिस्सा है, जिसका 2015 में नवीनीकरण किया गया था।


मिस्र भूमध्य सागर की मोहम्मद नगुइब सैन्य अड्डे पर विश्व के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण सैन्य अभ्यास ब्राइट स्टार की मेजबानी कर रहा है। प्रति 2 वर्षों में अमेरिकी सहयोग से होने वाला यह सैन्य अभ्यास 1980 में मिस्र और इजरायल के बीच हुए शांति समझौते के हिस्से के रूप में आयोजित किया जाता है, जिसमें खाड़ी और यूरोप के 21 देश भाग लेते हैं।


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 2013 में लागू पत्रकार कल्याण योजना के दिशा-निर्देशों की समीक्षा हेतु एक 10 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता पत्रकार एवं प्रसार भारती के सदस्य अशोक कुमार टंडन करेंगे।


सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) को बेस्ट ग्रोथ परफॉर्मेंस पावर की श्रेणी में डैन एंड ब्रैडस्ट्रीट - कारपोरेट अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। को यह पुरस्कार 'भारत की शीर्ष 500 कंपनियाँ, 2021' नामक एक आभासी कार्यक्रम में प्रदान किया गया है।


हरविंदर सिंह ने टोक्यो पैरालंपिक में भारत को तीरंदाजी में पहला पदक दिलाया है। उन्होंने पुरुषों की रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। अवनि लेखरा ने 50 मीटर राइफल थ्रीपोजिशन SH-1 इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया है। इससे पूर्व उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH-1 इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। वह दो पैरालंपिक पदक प्राप्त करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी तथा अपने पहले पैरालंपिक में ही स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं।




Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...