Skip to main content

Daily Current Affairs/दैनिक समसामयिकी - 05-06-07/09/2021

STUDY NOVELTY

By : Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 05-06-07/09/2021


1994 में किसी विदेशी नौसेना के साथ भारतीय नौसेना के शुरू हुए सबसे लंबे निर्बाध विपक्षी समुद्री अभ्यास भारत-सिंगापुर समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (SIMBEX) के 28वें संस्करण का आयोजन 2 से 4 सितंबर के बीच दक्षिणी चीन सागर के दक्षिणी किनारे पर किया गया। इस अभ्यास में भारत की ओर से आई एन एस रणविजय, आई एन एस किल्टन, आई एन एस कोरा और पी8आई लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमानों ने भाग लिया। इस अभ्यास में लाइव हथियार फायरिंग और उन्नत नौसैनिक अभियान शामिल थे, जिसमें पनडुब्बीरोधी, हवारोधी और सतहरोधी युद्धाभ्यास शामिल थे।


भारतीय नौसेना और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास (AUSINDEX) का चौथा संस्करण ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में हो रहा है। 6 से 10 सितंबर तक चलने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य स्थिर एवं सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त क्षमता मजबूत करना है। इस अभ्यास में भारत की ओर से आई एन एस शिवालिक और आई एन एस कदमत भाग ले रहे हैं।


चीन ने म्यांमार तक एक नए भूमि व्यापार मार्ग का अपना पहला परीक्षण पूर्ण कर लिया है। इस चीन-म्यांमार व्यापार मार्ग के पूर्व परीक्षण के हिस्से के रूप में करीब 60 कंटेनरों का माल सड़क मार्ग से यांगून से चिन श्वे हॉ तक सड़क मार्ग से भेजा गया है। यह मार्ग पारगमन में 20-22 दिनों की बचत करेगा तथा चीन के पश्चिमी हिस्से को हिंद महासागर से जोड़ेगा।


भारत और नेपाल ने 2015 में भूकंप से क्षतिग्रस्त नेपाल के 14 सांस्कृतिक विरासत परियोजनाओं तथा 103 स्वास्थ्य परियोजनाओं के निर्माण से संबंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 420 करोड़ नेपाली रुपए की लागत वाली इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन केंद्रीय स्तरीय परियोजना क्रियान्वयन इकाई (भवन) द्वारा किया जाएगा।


भारतीय सेना 100 से अधिक स्काईस्ट्राइकर्स (आत्मघाती ड्रोन) की खरीद से संबंधित एक अनुबंध पर इजराइली फर्म एल्विट सिक्योरिटी सिस्टम के साथ हस्ताक्षर किए हैं। 100 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 5 किलोग्राम विस्फोटक से लदे इन ड्रोनों का निर्माण बंगलुरु में किया जाएगा।


टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स, 2022 में लगातार छठी बार ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। तीन संकेतों के आधार पर 99 देशों के 1600 विश्वविद्यालयों में आईआईएससी बंगलुरु को 350वीं रैंक के साथ शीर्ष भारतीय संस्थान का खिताब मिला है।


3 सितंबर 2021 को भारत प्लास्टिक समझौता लॉन्च करने वाला एशिया का पहला देश बन गया है। इस प्लेटफार्म को वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर-इंडिया (WWF-India) भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से तैयार किया है, जिसे भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेग्जेंडर एलिस द्वारा लांच किया गया है।


भारत सरकार ने असम की क्षेत्रीय अखंडता से संबंधित कार्बी आंगलोंग समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया है। इस समझौते पर भारत सरकार के अलावा कार्बी लोंगरी नार्थ कछार हिल्स लिबरेशन फ्रंट, पीपुल्स डेमोक्रेटिक काउंसिल ऑफ कार्बी लोंगरी, यूनाइटेड पीपुल्स लिबरेशन आर्मी, कार्बी पीपुल्स लिबरेशन टाइगर्स गुटों के विभिन्न प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते से क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि आएगी तथा पूर्वोत्तर का समग्र विकास हो सकेगा। सरकार कार्बी आंगलोंग परिषद को अधिक स्वायत्तता प्रदान करेगी तथा कार्बी लोगों के विकास के लिए कार्बी कल्याण परिषद की स्थापना करेगी।


75 लाख घरों में औषधीय पौधे वितरित करने के उद्देश्य से आयुष मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में आयुष आपके द्वार नामक एक अभियान शुरू किया है। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मुंबई से इस अभियान का उद्घाटन करते हुए लोगों को तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, सर्पगंधा, तेजपत्ता, आंवला, लेमनग्रास, स्टीविया जैसे औषधीय पौधे वितरित किए हैं।


भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा 6 से 12 सितंबर 2021 तक खाद्य प्रसंस्करण सप्ताह मनाया जा रहा है।


फोनपे ने फोनपे पल्स नामक डिजिटल भुगतान पर डाटा निगरानी और ट्रेंड वाला भारत का पहला इंटरैक्टिव प्लेटफार्म लॉन्च किया है। यह भारत के इंटरैक्टिव मानचित्र पर ग्राहकों के दो हजार करोड़ से भी ज्यादा डिजिटल लेनदेन को दिखाता है।


भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने खुले बाजार अधिग्रहण के द्वारा बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के 3.9% शेयर खरीद लिए हैं। इस अधिग्रहण के बाद LIC के पास BOI के कुल शेयर 7.05% हो गए हैं।


गुजरात सरकार ने वतन प्रेम योजना लागू की है जिसकी शुरुआत 7 अगस्त 2021 को हुई थी। इस योजना के तहत गुजराती प्रवासी भारतीय यदि अपने पैतृक गांव का विकास करने के लिए दान देने के इच्छुक हैं तो उन्हें राज्य सरकार से वित्तीय सहायता मिलेगी (60:40)। यह योजना मादर-ए-वतन योजना का पुनः पैक किया गया संस्करण है।


महाराष्ट्र सरकार ने छात्रों के बीच वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड में एक विश्व स्तरीय विज्ञान शहर भारत रत्न राजीव गांधी साइंस इनोवेशन सिटी स्थापित करने का निर्णय लिया है।


कृषि कचरे से बनी जैव ईंटों से निर्मित भारत की प्रथम इमारत का उद्घाटन आईआईटी हैदराबाद में किया गया है। डिजाइन विभाग में प्रोफेसर दीपक जॉन मैथ्यू की देखरेख में शोध विद्वान प्रियव्रत राउत्रे द्वारा यह प्रौद्योगिकी विकसित की गई है।

तमिलनाडु सरकार ने राज्य के दक्षिण पूर्वी तट पर पाक खाड़ी में डुगोंग के संरक्षण के लिए भारत का पहला संरक्षण रिजर्व स्थापित करने की घोषणा की है। समुद्री गाय के नाम से चर्चित डुगोंग के संरक्षण के लिए स्थापित होने वाला यह संरक्षण रिजर्व आदिरामपट्टिनम से अमापट्टिनम तक पाक खाड़ी के उत्तरी भाग में 500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगा।


गंभीर रूप से लुप्त प्राय कछुओं की तीन प्रजातियों को बचाने के प्रयास के लिए टर्टल सर्वाइवल एलायंस, आई सी यू एन / एसएससी कछुआ और मीठे पानी के कछुए विशेषज्ञ समूह, टर्टल कंजर्वेंसी और कछुआ संरक्षण कोष द्वारा शैलेंद्र सिंह को बलहर कछुआ संरक्षण पुरस्कार प्रदान किया गया है।


सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम इंजिनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) की पहली महिला अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वर्तिका शुक्ला को नियुक्त किया गया है। आईआईटी कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग करने वाली वर्तिका शुक्ला 1988 ई में EIL में शामिल हुई थी।


कनाडा के शहर बर्नाबी ने 5 सितंबर को गौरी लंकेश की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए इसे गौरी लंकेश दिवस घोषित किया है। वामपंथी पत्रकार गौरी लंकेश की 5 सितंबर 2017 में बंगलुरु में उनके हिंदूत्व विरोधी रुख के कारण हत्या कर दी गई थी।


भारत स्वच्छ ऊर्जा की ओर परिवर्तन के लिए संवाद का निर्माण करने के लिए अंतरराष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन 2020-21 के एक हिस्से के रूप में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन की मेजबानी करेगा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की पर्यावरण समिति की पहल पर हो रहे इस शिखर सम्मेलन में भारत के हाइड्रोजन सिस्टम पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती प्रदान करने पर जोर रहेगा।


भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था (IREDA) ने अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास एवं वित्त पोषण में तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करने हेतु तमिलनाडु जेनरेशन एंड डिसटीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (TANGEDCO) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।


39 साल से कोमा में चल रहे फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर जीन पियरे ऐडम्स का निधन हो गया है। 1982 ई में घुटने की सर्जरी के दौरान एक चिकित्सकीय गलती के कारण वह कोमा में चले गए थे।


इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESFB) ने अपनी पांचवी वर्षगांठ पर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल तथा भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को अपनी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।


द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता एवं स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव साइरस पोंचा को एशियाई स्क्वैश फेडरेशन कि 41वीं वार्षिक आम बैठक में 4 साल के लिए एशियाई स्कवैश फेडरेशन का उपाध्यक्ष चुना गया है।


पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टैट को पुदुचेरी क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।


रेड बुल के चालक मैक्स वेरस्टैप्पेन (नीदरलैंड) ने फार्मूला वन डच ग्रैंड प्रिक्स 2021 जीत लिया है। यह सीजन की उनकी 7वीं तथा कैरियर की 17वीं जीत है।


टोक्यो पैरालंपिक 2020 खेलों का समापन 5 सितंबर को हो गया है। समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वज वाहक निशानेबाज अवनि लेखरा थीं, जबकि उद्घाटन सत्र में ध्वज वाहक जैवलिन थ्रोअर टेक चंद थे। इस वर्ष पैरालंपिक में भारत ने 5 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक सहित कुल 19 पदक जीतकर प्रतियोगिता में 24वाँ स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चीन को, दूसरा स्थान ग्रेट ब्रिटेन को तथा तीसरा स्थान अमेरिका को प्राप्त हुआ है।


पुस्तक और उसके लेखक :

ए रूड लाइफ - वीर सांघवी.

बैक टू द रूट्स - तमन्ना भाटिया.

नो योर राइट्स एंड क्लेम देम : अ गाइड फॉर यूथ - एंजलीना जोली, एमनेस्टी इंटरनेशनल और मानवाधिकार वकील गेराल्डिन वान ब्यूरेन क्यूसी.


studynovelty.com













Comments

Popular posts from this blog

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

भारत में लोकतंत्र, चुनाव और जाति Democracy, Elections and Caste in India

  भारत में लोकतंत्र चुनाव और जाति Democracy, Election and Caste in India  By : AMBUJ KUMAR SINGH   संप्रभुता के स्रोत के आधार पर जिन शासन प्रणालियों की संकल्पना संरचित की गई है, उनमें एक लोकतंत्र भी है। चुनाव लोकतंत्र की धुरी है, जिसके माध्यम से लोक कल्याण की अवधारणा को सिद्ध करने का प्रयास किया जाता है। किंतु भारत में विभिन्न जातियों में बँटे समाज एवं राजनीति के जातीयकरण से लोकतंत्र के मूल उद्देश्यों की प्राप्ति में बाधा आती रही है, और यहां की लोकतांत्रिक व्यवस्था की यही सबसे बड़ी विडंबना है। लोकतंत्र को सीमित अर्थों में, इसके राजनीतिक पहलू पर बल देते हुए, एक शासन-प्रणाली के रूप देखा जाता है। शाब्दिक रूप से 'डेमोक्रेसी' (Democracy) 'डेमोस' (Demos) और 'क्रेटोस' (Cratos) शब्द से मिलकर बना है। डेमोस का अर्थ है - जनता तथा क्रेटोस का अर्थ है - शासन। इस प्रकार डेमोक्रेसी का अर्थ हुआ - जनता का शासन। लोकतंत्र की सर्वाधिक लोकप्रिय परिभाषा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 1863 ई के गेट्सवर्ग संबोधन में देते हुए, इसे जनता द्वारा, जनता के लिए और जनता का शासन कह...