Skip to main content

Posts

Current Affairs - 19/06/2021

  STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 19/06/2021 1. भारत और भूटान ने पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं । इस समझौते से जलवायु परिवर्तन, अपशिष्ट प्रबंधन के साथ ही तकनीकी, वैज्ञानिक एवं प्रबंधन क्षमताओं को भी मजबूती मिलेगी । 2. भारतीय नौसेना यूरोपीय संघ की नौसेना के साथ अदन की खाड़ी में 'इन-ईयू नेवफोर' संयुक्त अभ्यास कर रही है । इस अभ्यास में भारतीय नौसेना ने डकैतीरोधी अभियान के लिए तैनात 'त्रिकंड' युद्धपोत को तैनात किया है । युद्ध-कौशल में बढ़ावा तथा समुद्री क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता हेतु यह अभ्यास फ्रांस, इटली और स्पेन के साथ किया जा रहा है । 3. भारत की प्रमुख प्राकृतिक गैस कंपनी 'हीरानंदानी एनर्जी' ने बांग्लादेश को एलएनजी की आपूर्ति के लिए 'पेट्रोबांग्ला' के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है । इसके लिए वह पश्चिम बंगाल स्थित अपने एलएनजी टर्मिनल से बांग्लादेश सीमा तक प्राकृतिक गैस पाइपलाइन बिछाएगी । 4. भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा 2021-22 के लिए भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि द...

Current Affairs - 18/06/2021

          STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 18/06/2021 1. 'ग्लोबल पीस इंडेक्स, 2021' के 15वें संस्करण के अनुसार,  163 देशों में आइसलैंड सबसे ज्यादा शांतिपूर्ण देश है, तथा अफगानिस्तान सबसे ज्यादा अशांत देश है । इस इंडेक्स में मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका को दुनिया का सबसे ज्यादा अशांत क्षेत्र बताया गया है । भारत का इस रैंकिंग में 135वां स्थान है । 2. इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD) के 64 देशों के सालाना 'वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक सूचकांक, 2021' में प्रथम स्थान पर स्विट्जरलैंड है । भारत इस सूचकांक में पिछले 3 वर्षों से 43वें स्थान पर है । 3. 'देबस्ताना डायमंड कंपनी' ने हाल ही में अफ्रीकी महाद्वीप में स्थित देश बोत्सवाना के जवानेंग खदान से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा (1098 कैरेट वजन) पाया है, जिसे राष्ट्रपति मोकग्वेत्सी मासीसी को भेंट कर दिया गया है । दुनिया का सबसे बड़ा हीरा 'कलिनन' (3106 कैरेट वजन) 1905 में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था । 4. बांग्लादेश सरकार ने घोषणा की है कि वह बांग्लादेश में वैक्सीन उत्पादन के लिए एक अंत...

Current Affairs - 17/06/2021

         STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 17/06/2021 1. प्रतिवर्ष 17 जून को 'विश्व मरुस्थलीकरण व सूखा रोकथाम दिवस' के रूप में मनाया जाता है । 17 जून 1994 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस की घोषणा की थी, जो 1995 से मनाया जा रहा है । इस वर्ष इस दिवस का विषय है - उद्धार । भूमि । स्वास्थ्य लाभ : हम स्वस्थ भूमि के साथ बेहतर निर्माण करते हैं । 2. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी 'विसा वुडसैट' नामक दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह लांच करेगी । इस नैनो उपग्रह को 2021 के अंत तक न्यूजीलैंड से लांच किया जाएगा । 3. ब्रिक्स संगठन की 15वीं वर्षगांठ (6 सितंबर 2006 को स्थापित) के अवसर पर आयोजित ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालयों के सम्मेलन की मेजबानी IIT-Bombay ने की । यह आयोजन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की थीम पर किया गया था । 4. 'फेसबुक' ने आरंभ इंडिया इनीशिएटिव, साइबर पीस फाउंडेशन तथा अर्पण जैसे नागरिक संगठनों के सहयोग से बाल शोषण सामग्री की रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करने की 'रिपोर्ट इट, डोंट शेयर इट' पहल शुरू की है । राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा सोशल...

उदारीकरण की आड़ में चीनी विस्तारवाद | Chinese Expansionism under the guise of Liberalization

STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh उदारीकरण की आड़ में चीनी विस्तारवाद  |   Chinese Expansionism under the guise of Liberalization Chinese Expansionism under the guise of Liberalization 17/06/2021 प्राचीन काल में प्रख्यात चीनी सैन्य विचारक सुन त्ज़ू ने अपनी पुस्तक ' आर्ट ऑफ वार ' में चीनियों को एक ऐसे युद्ध का पाठ पढ़ाया था, जिसमें शत्रु से लड़े बिना ही विजय प्राप्त की जा सके । धोखे पर आधारित इस रणनीति को आधुनिक काल में माओ के नेतृत्व में अमली जामा पहनाया जाता है । वर्तमान में धोखे और चकमा देने पर आधारित यह लड़ाई जैविक-युद्ध की संभावना के रूप में दिखाई दे रही है, जो शुरू होने पर तृतीय विश्व-युद्ध को जन्म दे सकती है । राज्य को महत्व देने वाली ' कन्फ्यूशियस विचारधारा ' के प्रभाव में चीनियों का शुरू से ही यह विश्वास रहा है, कि उनकी संस्कृति ही सबसे अच्छी है । वे शेष विश्व को बर्बर और असभ्य मानते रहे हैं । इसलिए उन्होंने अन्य देशों को कभी भी बराबरी का दर्जा नहीं दिया । साथ ही, जमीन की भूख के कारण उन्होंने सैन्य-शक्ति के बल पर पड़ोसियों से लगातार लड़ाइयां लड़ींं और उनके क्षे...

Current Affairs - 16/06/2021

        STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 16/06/2021 1. ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम 'मुक्त व्यापार समझौते' (एफटीए) के लिए हाल ही में सहमत हुए हैं । यूरोपीय संघ छोड़ने (ब्रेक्जिट) के बाद यूनाइटेड किंगडम का यह पहला बड़ा समझौता है, जो व्यापार बाधा दूर करने के साथ ही आर्थिक संबंधों को भी मजबूत करेगा । 2. नासा के बाद हाल ही में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने भी शुक्र ग्रह के लिए 'एनविजन मिशन' की घोषणा की है । 2030 में लांच होने वाले इस मिशन में जापानी अंतरिक्ष एजेंसी का 'अकात्सुकी' अंतरिक्ष यान भी मदद करेगा । भारत भी 2024 में 'शुक्रयान' लांच करने की योजना बना रहा है । 3. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) के अनुसार चीन, पाकिस्तान और भारत परमाणु हथियार बढ़ा रहे हैं । सिपरी के मुताबिक P-5 के अलावा भारत, पाकिस्तान, इजराइल और उत्तर कोरिया (कुल 9 देशों) के पास परमाणु हथियार हैं ।वर्तमान में 90% से अधिक परमाणु हथियार अमेरिका और रूस के पास हैं, जबकि चीन, पाकिस्तान और भारत के पास क्रमश: 350, 165 और 156 परमाणु हथियार हैं । 4. वि...

Current Affairs - 15/06/2021

      STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh Current Affairs - 15/06/2021 1. बेंजामिन नेतन्याहू के 12 वर्ष के कार्यकाल के बाद नफ्ताली बेनेट को इजरायल का नया प्रधानमंत्री चुना गया है । दक्षिणपंथी यामिनी पार्टी के नेता नफ्ताली बेनेट इजरायल के 13वें प्रधानमंत्री हैं । रूवेन रिवलिन इजरायल के राष्ट्रपति हैं । 2. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2022-23 के लिए सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य के रूप में अल्बानिया, ब्राजील, गैबोन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात को चुना है । इसमें अल्बानिया को पहली बार चुना गया है । पांच अन्य अस्थाई सदस्यों में भारत भी शामिल है, जो अगस्त में सुरक्षा परिषद की घूर्णन अध्यक्षता भी ग्रहण करेगा । 3. हाल ही में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के शासनाध्यक्षों की 31वीं औपचारिक बैठक 14 जून 2021 को बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में आयोजित की गई है । 30 सदस्यीय इस संगठन की बैठक में नाटो 2030 एजेंडे के अनुसार नाटो को अनुकूलित करने के ठोस उपायों पर सहमति व्यक्त की गई है । 4. आईआईटी-रोपड़ द्वारा भारत का पहला बिजली मुक्त निरंतर सकारात्मक को वायुमार्ग दबाव (सीपीएपी) उपकरण 'ज...

47वां G-7 शिखर सम्मेलन | 47th G-7 Summit

    STUDY NOVELTY By: Ambuj Kumar Singh वैश्विक चुनौतियों के दौर में जी-7 शिखर सम्मेलन  | 47th G-7 Summit 47th G-7 Summit 14/06/2021 हाल ही में दुनिया के साथ सबसे समृद्ध देशों के संगठन जी-7 की बैठक ब्रिटेन के कॉर्नवॉल में संपन्न हुई । इस बैठक में कोविड-19 महामारी और इसकी उत्पत्ति के कारण के रूप में चीन तथा चीन से संबंधित अन्य मुद्दे ही ज्यादा हावी रहे । चीन ने भी जी-7 के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अब वह दिन लद गए, जब दुनिया की किस्मत का फैसला मुट्ठी भर देश किया करते थे । जी-7 क्या है - 'ग्रुप ऑफ सेवन' अथवा 'सात का समूह' अमेरिका, कनाडा, जापान, जर्मनी, फ्रांस, इटली तथा यूनाइटेड किंगडम जैसे दुनिया के सर्वाधिक समृद्ध देशों का समूह है । वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में जी-7 देशों का हिस्सा 46% से ज्यादा है, तथा इन देशों की कुल संपत्ति वैश्विक संपत्ति का 58% है । यह दुनिया के सबसे बड़े निर्यातक तथा गोल्ड रिजर्व वाले एवं परमाणु शक्ति उत्पादक देशों का समूह है । जी-7 की स्थापना - इस समूह की स्थापना 1973 के तेल-संकट तथा वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्र...