Skip to main content

Current Affairs - 19/06/2021

 

STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 19/06/2021



1. भारत और भूटान ने पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं । इस समझौते से जलवायु परिवर्तन, अपशिष्ट प्रबंधन के साथ ही तकनीकी, वैज्ञानिक एवं प्रबंधन क्षमताओं को भी मजबूती मिलेगी ।


2. भारतीय नौसेना यूरोपीय संघ की नौसेना के साथ अदन की खाड़ी में 'इन-ईयू नेवफोर' संयुक्त अभ्यास कर रही है । इस अभ्यास में भारतीय नौसेना ने डकैतीरोधी अभियान के लिए तैनात 'त्रिकंड' युद्धपोत को तैनात किया है । युद्ध-कौशल में बढ़ावा तथा समुद्री क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता हेतु यह अभ्यास फ्रांस, इटली और स्पेन के साथ किया जा रहा है ।


3. भारत की प्रमुख प्राकृतिक गैस कंपनी 'हीरानंदानी एनर्जी' ने बांग्लादेश को एलएनजी की आपूर्ति के लिए 'पेट्रोबांग्ला' के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है । इसके लिए वह पश्चिम बंगाल स्थित अपने एलएनजी टर्मिनल से बांग्लादेश सीमा तक प्राकृतिक गैस पाइपलाइन बिछाएगी ।


4. भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा 2021-22 के लिए भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 9.5% रहने का अनुमान लगाया गया है । CII का अनुमान है, कि टीका कार्यक्रम से दूसरी छमाही में वृद्धि दर में तेजी आएगी ।


5. योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया को विश्व बैंक तथा आईएमएफ द्वारा गठित उच्च स्तरीय सलाहकार समूह के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है । कोविड-19 महामारी और जलवायु परिवर्तन के दोहरे संकट के कारण गठित इस समूह में गीता गोपीनाथ भी शामिल हैं ।


6. पद्मश्री एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित लेखक अमिताभ घोष की पुस्तक 'द नटमेग्स कर्स : पेरेबल्स फॉर अ प्लैनेट इन क्राइसिस' का अक्टूबर 2021 में प्रकाशन किया जाएगा । इस पुस्तक में लेखक ने जायफल की कहानी के द्वारा उपनिवेशवाद का इतिहास एवं प्रभाव बताया है ।


7. महान धावक मिल्खा सिंह का कोविड-19 के कारण 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है । 'फ्लाइंग सिख' (पाकिस्तानी जनरल अयूब खान द्वारा दिया गया नाम) के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह एशियाई खेलों तथा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे ।


8. युवराज सिंह को 'प्यूमा मोटर स्पोर्ट' का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है । प्यूमा एक बहुराष्ट्रीय  कंपनी है, जिसके भारत में कार्यकारी निदेशक अभिषेक गांगुली हैं ।


studynovelty.com


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...