Skip to main content

Current Affairs - 10/05/2021

STUDY NOVELTY
By: Ambuj Kumar Singh



Current Affairs - 10/05/2021


1. बेलारूस की एरिना सबालेंका ने 8 मई को फाइनल में दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की ऐश्लेग बार्टी (ऑस्ट्रेलिया) को हराकर मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया यह उनका दसवां डब्ल्यूटीए खिताब था |



2. आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने एंड्रॉयड आधारित सुरक्षित चिकित्सा डेटा और सूचना विनिमय प्रणाली 'ब्लॉक ट्रैक' विकसित की है | यह एप्लीकेशन ब्लॉकचेन आधारित सूचना विनिमय प्रणाली है जिसे इंफोसिस कंपनी के कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत रोगी डाटा के स्वामित्व को विकेंद्रित कृत्य करके संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी व चिकित्सा अधिकारी की रक्षा हेतु विकसित किया गया है |



3. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) का समर्थन प्राप्त जलवायु और स्वच्छ वायु गठबंधन (सीसीएसी) ने वैश्विक मीथेन आकलन रिपोर्ट प्रकाशित की है | इस रिपोर्ट के अनुसार इस दशक में मीथेन गैस का उत्सर्जन 45% तक कम किया जा सकता है, जिससे पेरिस जलवायु समझौते की शर्तों के अनुरूप वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने में मदद मिलेगी | वैश्विक स्तर पर ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में मीथेन का हिस्सा लगभग 20% है |



4. आरबीआई ने दूसरे नियामक समीक्षा प्राधिकरण (आर आर ए 2.0) की सहायता के लिए एक 6 सदस्यीय सलाहकार समूह का गठन किया है जिसके अध्यक्ष एसबीआई के प्रबंध निदेशक एस जानकी रमन हैं | आरबीआई ने विनियमों को सुव्यवस्थित करने तथा विनियमित संस्थाओं के अनुपालन बोझ कम करने के लिए (आर आर ए 2.0) का गठन किया गया है | (आर आर ए 2.0) का गठन 1 मई 2021 से 1 वर्ष के लिए किया गया है, जिसमें डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव की नियुक्ति विनिमय समीक्षा प्राधिकरण के रूप में की गई है | पहला विनिमय समीक्षा प्राधिकरण आरबीआई ने 1999 में गठित किया था |



5. श्री बद्रीनाथ धाम के स्मार्ट हिल टाउन के रूप में निर्माण एवं पुनर्विकास हेतु इंडियन आयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, ओएनजीसी और गेल तथा बद्रीनाथ उत्थान धर्मार्थ न्यास के बीच 6 मई को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए, जिसके अनुसार यह तेल कंपनियां पहले चरण के विकास हेतु 99.60 करोड रुपए देंगे, साथ ही केदारनाथ उत्तरकाशी, गंगोत्री और यमुनोत्री का विकास भी करेंगी |



6. शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने मुंबई में भारत के पहले 'ड्राइव-इन वैक्सीनेशन सेंटर' का उद्घाटन किया, जो दादर के कोहिनूर स्क्वायर टावर की पार्किंग में बनाया गया है | शुरू में यह सुविधा बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए है जिन लोगों के पास अपना वाहन नहीं है उनके लिए शिवसेना ने वाहनों का भी इंतजाम किया है |



7. पहले चंद्रमा और फिर मंगल ग्रह पर इंसानों को ले जाने का स्वप्न देखने वाले एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का विशाल स्टारशिप रॉकेट SN15 उड़ान भरने के बाद टेक्सास के आसमान में 6 मील ऊपर गया और पिछले 4 सफल लैंडिंग से इधर बिना विस्फोट के धरती पर वापस आ गया | इससे रॉकेट के दोबारा इस्तेमाल का रास्ता साफ हो गया है | इस राकेट को अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यान की 60 वीं वर्षगांठ पर लांच किया गया |



8. भारत ने उत्तराखंड में पैदा होने वाली जैविक बाजरे का निर्यात डेनमार्क को करना सुनिश्चित किया है | उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड (यूकेएपीएमबी) ने इन किसानों से सीधे बाजरे की खरीद की है जिन्हें मंडी बोर्ड द्वारा निर्मित और जस्ट ऑर्गेनिक द्वारा संचालित आधुनिक प्रसंस्करण इकाई में प्रसंस्कृत किया गया है | भारत 58 देशों को जैविक उत्पाद का निर्यात करता है और इन उत्पादों का निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में 51% बढ़ा है |



9. हाल ही में मार्क सेल्बी (यूनाइटेड किंगडम) शेफील्ड के क्रूसिबल थिएटर में हमवतन शान मरफी को 18:15 से हराकर चौथी बार स्नूकर में विश्व चैंपियन बन गए हैं | अब वह विश्व रैंकिंग में हमवतन ज्यूड ट्रंप के बाद दूसरे स्थान पर हैं | पहली बार स्नूकर खेल ब्रिटेन के सैन्य अधिकारियों द्वारा भारत में खेला गया था |



10. हाल ही में महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (भारत ) और मिशेल ली (कनाडा) को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 'बिलीव इन स्पोर्ट्स' (खेल में विश्वास) अभियान के लिए एथलीट एंबेस्डर के रूप में चुना गया है | 2018 में शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य कंपटीशन मैनिपुलेशन को रोकना है |


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...