Skip to main content

Monthly Current Affairs December - 2021 | मासिक समसामयिकी दिसम्बर - 2021

 

मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।


विश्व

25 अक्टूबर 2021 को सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधानमंत्री अब्दल्ला हमदूक के नेतृत्व वाली सरकार भंग हो रही है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है।

21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF 34 सूत्रीय एजेंडे में से 24  तक अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है।

17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म (द चैलेंज) की शूटिंग स्पेस में हुई है। इस फिल्म के कुछ हिस्सों को इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में 5 अक्टूबर 2021 से 12 दिनों तक फिल्माया गया है। इस फिल्म का निर्देशन शिपेंको कर रहे हैं जबकि फिल्म की अभिनेत्री यूलिया पेरेसिल्ड हैं।

15 अक्टूबर 2021 को विकसित देशों में जैव विविधता के संरक्षण के लिए कुनमिंग जैव विविधता कोष में चीन ने 233 मिलियन डॉलर की सहायता देने का वादा किया है। यह शिखर सम्मेलन 2030 और 2050 के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए एक नया समझौता स्थापित करने से संबंधित है। इस सम्मेलन का मुख्य विषय है - 'पारस्थितिक सभ्यता: पृथ्वी पर सभी जीवों के लिए एक साझा भविष्य का निर्माण।' यह अधिकारी ओवर इंटरनेशनल एकॉर्ड की उम्मीद जय वैराइटी कोर्स के लिए वित्त पोषण का माइल जनवरी 2022 में जिनवा वार्ता में उठेगा।

10 अक्टूबर 2021 को 136 देशों ने बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए कम से कम 15% कारपोरेट कर दर लागू करने से संबंधित ऐतिहासिक सधि पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें इन कंपनियों को वहां भी कर देना होगा जहां पर इनका संचालन हो रही है, न कि केवल मुख्यालय वाले स्थान पर। इस समझौते को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) ने अपनी सहमति प्रदान की है। इस समझौते का स्तंभ-1 (सांठगांठ और लाभ आवंटन नियम) 2023 में तथा स्तंभ-2 (वैश्विक न्यूनतम कर नियम) 2024 में लागू किया जाएगा। वैश्विक कर संधि प्रक्रिया में शामिल 140 देशों में सिर्फ केन्या, नाइजीरिया, पाकिस्तान और श्रीलंका ने इस समझौते का समर्थन नहीं किया है, जिससे कर चोरी हेतु सुरक्षित देशों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

4 अक्टूबर 2021 को सेशल्स का टैक्स इंस्पेक्टर विदाउट बॉर्डर्स कार्यक्रम भारत की साझेदारी में शुरू किया गया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अनुसार इस कार्यक्रम की अवधि 12 माह रहेगी।

27 सितंबर 2021 को रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देने हेतु ग्रीस ने फ्रांस के साथ एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत तुर्की के साथ बार-बार तनाव के कारण पूर्वी भूमध्य सागर में अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए ग्रीस फ्रांस से 3 युद्धपोत खरीदे गए।

20 अक्टूबर 2021 को मर्सर ग्लोबल पेंशन इंडेक्स 2021 का 43 देशों का 13वां संस्करण जारी किया गया। इसमें भारत को 40वां स्थान प्राप्त हुआ जबकि 2020 में भारत 34वें स्थान पर था। इस रैंकिंग में प्रथम स्थान पर आयरलैंड है, जबकि अंतिम स्थान पर थाईलैंड है।

10 अक्टूबर 2021 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) तथा ऑक्सफोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल (OPHI) द्वारा बहुआयामी गरीबी सूचकांक रिपोर्ट 2021 जारी किया गया। इसमें 109 देशों तथा 5.9 अरब लोगों का डाटा आकलित किया गया है। कुल आकलन का 85% उप सहारा अफ्रीका या दक्षिण एशिया में रहते हैं। भारत में लगभग 227 मिलियन लोग गरीब हैं जिसमें से 6 बहुआयामी गरीबों में 5 निचली जातियों या जनजातियों से हैं। भारत में करीब 12% जनसंख्या महिला प्रधान परिवारों में रहती है।

7 अक्टूबर 2021 को हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021 जारी किया गया। इसमें जापान लगातार तीसरे वर्ष शीर्ष स्थान पर है। इस सूची में भारत का 90वां स्थान है जो पिछले वर्ष के मुकाबले 6 स्थान नीचे है। इस सूची में सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देश में ईरान, लेबनाम, श्रीलंका और सूडान को रखा गया है। 6 अक्टूबर 2021 को जारी ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2021 में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट संयुक्त अरब अमीरात का बन गया है इस सूची में भारत का स्थान 85वां है, जो गत वर्ष 84वां स्थान था। इसमें सबसे आखिरी (112वां) स्थान अफगानिस्तान का है।

23 अक्टूबर 2021 को बिहार के जयनगर को नेपाल के कुर्था से जोड़ने वाले 34.9 किलोमीटर लंबी सीमा पर रेलवे लिंक को भारत सरकार ने नेपाल को सौंप दिया है। यह जयनगर-बिजलपुरा-बंदीबास ब्रॉड गेज रेल लिंक का हिस्सा है।

23 सितंबर 2021 को भारत ने बांग्लादेश में बोगरा से सिराजगढ़ तक नई सीधी रेलवे लाइन के निर्माण हेतु बांग्लादेश के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है इस संबंध में बांग्लादेश के रेल मंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान और बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी की उपस्थिति में ढाका के रेल भवन में हस्ताक्षर हुए। दक्षिण एशिया में भारत बांग्लादेश का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।





भारत

25 अक्टूबर 2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी, उत्तर प्रदेश से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य संरचना मिशन का शुभारंभ किया है जो देश में स्वास्थ्य सेवा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से संबंधित सबसे बड़ी योजनाओं में एक है। मिशन की मुख्य विशेषताएं :
• 5 वर्षों में 64180 करोड़ रुपए का खर्च.
• प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य आधारभूत ढांचे का विकास.
• 602 जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक की स्थापना.
• उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक.
• 12 केंद्रीय अस्पताल क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक के साथ ही 1800 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था.
• दिल्ली एम्स में 1500 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक.
17788 नए ग्रामीण हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर तथा 11024 नए अर्बन हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का विकास.
• राष्ट्रीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) तथा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) की 15 जैव सुरक्षा स्तर 3 (BSL 3) लैबोरेट्रीज की स्थापना.
• 33 बीमारियों के पूर्वानुमान एवं विश्लेषण हेतु बेहतर क्षमता का विकास.
• राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के 5 क्षेत्रीय शाखाओं और 20 महानगरीय इकाइयों का विकास.


20 अक्टूबर 2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस हवाई अड्डे का निर्माण ₹ 2 अरब 60 करोड़ की लागत से किया गया है। यह तो प्रदेश का नौवां हवाई अड्डा तथा चौथा अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित हवाई अड्डा (पाँचवां अयोध्या) है। कुशीनगर अंतररष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करने वाला पहला जहाज कोलंबो, श्रीलंका से आया था।


13 अक्टूबर 2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ₹100 करोड़ की प्रधानमंत्री गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान की शुरुआत की है जिसके तहत रेल एवं सड़क समेत 16 मंत्रालयों को डिजिटल माध्यम से जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2021 को लाल किले से इसकी घोषणा की थी। इसमें परियोजनाओं की स्वीकृति हेतु 16 मंत्रालयों का एक समूह बनाया गया है जो मुख्यतः अवसंरचनाओं से संबंधित हैं। इसमें इन मंत्रालयों के निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा 2024-25 तक पूरा होने वाली योजनाओं को सम्मिलित किया गया है। मास्टर प्लान में 4 इंडस्ट्रियल नॉड बनाने का प्रस्ताव भी है जिन्हें उत्तर प्रदेश के दादरी, कर्नाटक के तुमकुर, आंध्र प्रदेश के कृष्णापट्टनम तथा महाराष्ट्र के बिडकिन में बनाया जाएगा।


11 अक्टूबर 2021 को राकेश झुनझुनवाला द्वारा समर्थित SVN एवियशन प्राइवेट लिमिटेड (अकासा एयर) को देश में अल्ट्रा लो कॉस्ट कैरियर शुरू करने की नागरिक उड्डयन मंत्रालय से प्रारंभिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। कंपनी 2022 में अपना परिचालन शुरू करेगी तथा अगले 4 वर्षों में अपने बेड़े में 70 विमान शामिल करेगी। इस नई एयरलाइन कंपनी में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 40% होगी।

10 अक्टूबर 2021 को भारतीय रेल के दक्षिण मध्य मंडल द्वारा पहली बार लंबी दूरी की दो मालगाड़ियों त्रिशूल और वरुण का सफलतापूर्वक परिचालन किया गया। त्रिशूल मालगाड़ी का सफर विजयवाड़ा मंडल के कोंडापल्ली स्टेशन से पूर्वी तट रेलवे के खुर्द मंडल तक था जबकि गरुण को गुंटाकल मंडल में रायचूर से सिकंदराबाद मंडल में बंगलुरु तक के लिए रवाना किया गया था। ये दोनों ट्रेनें कोयला ढोने के लिए तैयार की गई हैं, जो निर्धारित समय पर थर्मल पावर प्लांट तक पहुंचेंगी।

6 अक्टूबर 2021 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पुराने वाहनों को कबाड़ में देने से संबंधित राष्ट्रीय कबाड़ नीति की घोषणा की है। इसके प्रावधान हैं :
- पुराने वाहनों को कबाड़ में देने पर नए वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स में व्यक्तिगत (परिवहन) वाहनों में 25% तक की तथा व्यवसायिक (गैर परिवहन) वाहनों में 15% तक की छूट।
- यह छूट परिवहन वाहनों के लिए 8 वर्ष तथा गैर परिवहन वाहनों के लिए 15 वर्ष तक उपलब्ध।
- फिटनेस टेस्ट तथा स्क्रेपिंग सेंटर से जुड़े नियम एक अक्टूबर 2021 से लागू। 
- सरकारी तथा सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों से जुड़े 15 वर्ष पुराने वाहनों को स्क्रैप करने संबंधी नियम 1 अप्रैल 2022 से लागू होंगे।

5 अक्टूबर 2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आजादी @ 75 - न्यू अर्बन इंडिया : ट्रांसफॉर्मिंग अर्बन लैंडसप सम्मेलन एक्सपो का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने 1256 करोड़ रुपए की 30 परियोजनाओं सहित स्मार्ट सिटी मिशन योजना का भी शिलान्यास किया तथा 75000 परिवारों को घर की डिजिटल चाबी सौंपी। इस दौरान उन्होंने कॉफी टेबल किताब का विमोचन किया तथा उत्तर प्रदेश के 7 बड़े शहरों लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और वाराणसी के लिए 75 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई।

4 अक्टूबर 2021 को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुवाहाटी, असम में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे विरासत एवं सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन किया इस दौरान उन्होंने एक कॉफी टेबल बुक फॉर एवर गुवाहाटी का विमोचन भी किया।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर पूर्व भारत में त्रिपुरा में हलम जनजाति की उपजाति कारबोंग जनजाति पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। वर्तमान में कारबोंग जनजाति के 60 से 70 परिवारों के करीब 250 लोग बचे हैं।

आपातकालीन स्थिति में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए आम जनता को प्रेरित करने के उद्देश्य से सड़क मंत्रालय ने 4 अक्टूबर 2021 को सड़क दुर्घटना से पीड़ितों को 1 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले ने नेक मददगारों के लिए ₹5000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी सब 10 सबसे नेक मददगारों को भी एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। एक व्यक्ति को 1 वर्ष में अधिकतम 5 बार ही पुरस्कार दिया जाएगा। यह योजना 15 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।

2 अक्टूबर 2020 को भारत की आजादी के 75 वर्ष का जश्न मनाने के लिए 'आजादी का अमृत महोत्सव' के एक भाग के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) की अखिल भारतीय कार रैली सुदर्शन भारत परिक्रमा को लाल किले से झंडी दिखाकर रवाना किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में संपन्न होने वाली केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की साइकिल रेडियो का भी स्वागत किया।

1 अक्टूबर 2021 को ग्राम पंचायतों से संवाद के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में लांच किए गए जल जीवन मिशन की एक हिस्से के रूप में मोबाइल ऐप एवं जल जीवन कोष की शुरुआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पानी समितियों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात किया।

1 अक्टूबर 2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 तथा AMRUT 2.0 की शुरुआत की और इसे अंबेडकर के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। स्वच्छ भारत मिशन पर 12.0 का उद्देश्य शहरों को कचरे से मुक्त करना है जबकि अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (AMRUT) 2.0 का लक्ष्य सीवेज एवं सेप्टिक मैनेजमेंट बढ़ाना तथा शहरों को वाटर सिक्योर सिटीज बनाना है।

30 सितंबर 2021 को भारत सरकार ने देश के कक्षा 1 से 8 तक सरकारी एवं प्राथमिक विद्यालयों में चलाई जा रही राष्ट्रीय मध्यान भोजन योजना (मिड डे मील स्कीम) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री पोषण योजना कर दिया है। इस योजना के तहत अब बाल वाटिका (प्री-स्कूल) के बच्चों को भी कवर किया जाएगा। साथ ही अगर कोई राज्य स्थानीय सब्जी अथवा अन्य पौष्टिक भोजन, जैसे दूध या फल को इसमें शामिल करना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार की स्वीकृति से आवंटित बजट के अनुरूप ऐसा कर सकते हैं।

30 सितंबर 2021 को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने युवाओं के डिजिटल कौशल में सुधार करके उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने हेतु डिजी सक्षम कार्यक्रम लॉन्च किया है। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के इस संयुक्त पहल से ग्रामीण तथा और अर्द्धशहरी क्षेत्रों में युवाओं को समर्थन देने हेतु सरकार के चल रहे कार्यक्रमों के विस्तार के रूप में 'डिजी सक्षम' आगा खान रूरल सपोर्ट प्रोग्राम इंडिया द्वारा लागू किया जाएगा, जिसे राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।

30 सितंबर 2021 को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय स्थित एनआईटी यूनिट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सब की योजना सबका विकास नारे के साथ ग्राम पंचायत विकास योजना को प्रभावी बनाने हेतु जन योजना अभियान (2 अक्टूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक) का शुभारंभ किया। इस अभियान का लक्ष्य पंचायतों के विकास के द्वारा ग्रामीण जनता का सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक सशक्तिकरण करना है।

5 अक्टूबर 2021 को चुनाव आयोग ने चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) नाम और हेलीकॉप्टर चुनाव चिह्न तथा रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी नाम तथा सिलाई मशीन चुनाव चिह्न आवंटित किया है। चुनाव आयोग ने लोक जनशक्ति पार्टी के बंगला चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दिया है।



राज्य

17 अक्टूबर 2021 को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने मेरा घर मेरे नाम नामक नई योजना शुरू की है जिसका उद्देश्य है गांव तथा शहरों के लाल लकीर के घरों में रहने वाले लोगों को मालिकाना अधिकार प्रदान करना।

17 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर की गई घोषणा के अनुसार मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेंद्र सिंह ने 14 अक्टूबर 2021 को चीफ मिनिस्टर्स हेल्थ फॉर ऑल योजना की शुरुआत की है। इसके तहत राज्य के निवासियों के घर जाकर उनकी नि:शुल्क स्वास्थ्य संबंधी जाँच तथा चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी।

12 अक्टूबर 2021 को हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सेवा (सरकारी कर्मचारी आचरण) नियम, 2016 को लागू करते हुए राजनीति एवं चुनाव में सरकारी कर्मचारियों की भागीदारी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

11 अक्टूबर 2021 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने देश का मेंटर कार्यक्रम शुरू किया है जिसका उद्देश्य है नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों को कैरियर संबंधी गाइडेंस देना। इस कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर अभिनेता सोनू सूद हैं।

5 अक्टूबर 2021 को देश का पहला ई-फिश मार्केट ऐप असम में लॉन्च हुआ है। इसे राज्य के मत्स्य पालन मंत्री परिमल सुखावैद्य ने खरीदारों तथा विक्रेताओं को मछली, जलीय कृषि उपकरण और दवा, मछली फीड और मछली बीज की ऑनलाइन खरीद-बिक्री हेतु लॉन्च किया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक नई पहल के रूप में 8 अक्टूबर 2021 को स्वच्छ कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों तथा कॉलेज में पढ़ने वाली किशोरियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए मुफ्त में गुणवत्तापूर्ण सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराना है।

दिल्ली सरकार ने नर्सरी से कक्षा 12 तक के बच्चों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने हेतु 28 सितंबर 2021 को अपने पाठ्यक्रम में देशभक्ति अध्याय शुरू किया है। इससे भगत सिंह की जयंती 28 सितंबर को लागू किया गया है।

तमिलनाडु की कन्याकुमारी जिले की पहाड़ियों में पाए जाने वाली कन्याकुमारी लौंग तथा केरल की एडयूर मिर्च तथा कुट्टीअट्टूर आम को भौगोलिक संकेतक प्रदान किया गया है। तमिलनाडु के करुप्पुर कलमकारी पेंटिंग तथा कल्लाकुरिची लकड़ी की नक्काशी को भी जीआई टैग प्रदान किया गया है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की अलीबाग की मशहूर सफेद प्याज को भी जीआई टैग प्रदान किया गया है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में उगाए जाने वाले रटौल आम तथा महोबा के पान को भी जी आई टैग प्रदान किया गया है। साथ ही मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के चिन्नौर चावल को भी जीआई टैग मिला है।


अर्थव्यवस्था

14 अक्टूबर 2021 को फोर्ब्स पत्रिका द्वारा विश्व की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की वर्ष 2021 की सूची में 750 बहुराष्ट्रीय एवं बड़ी कंपनियों में दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स को विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता के रूप में शीर्ष स्थान मिला है। शीर्ष 100 भारतीय कंपनियों में प्रथम स्थान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को मिला है, जो वैश्विक स्तर पर 52वें स्थान पर है। ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट ने रिलायंस को सर्वश्रेष्ठ नियुक्त माना था।

12 अक्टूबर 2021 को भारत सरकार ने बिजली के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर वित्तपोषण प्रदान करने वाली पावर फाइनेंस कारपोरेशन (PFC) को महारत्न का दर्जा प्रदान किया है। इस दर्जे के बाद यह 2030 तक 40% हरित ऊर्जा की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता में योगदान देगा। इसका गठन 1986 में हुआ था।

12 अक्टूबर 2021 को भारतीय रिजर्व बैंक ने 6 वर्षों बाद यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (USFBL) के रूप में किसी को बैंकिंग लाइसेंस दिया है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब दो साझेदार, सेंट्रम फाइनेंशयल सर्विसेज लिमिटेड (CFSL) और रेजिलिएंट इन्नोवेशन प्राइवेट लिमिटेड (BharatPe), बैंक बनाने के लिए समान हिस्सेदारी के साथ एकजुट हुए हैं।

12 अक्टूबर 2021 को विश्व बैंक द्वारा जारी अंतरराष्ट्रीय ऋण सांख्यिकी रिपोर्ट 2022 में जिन बड़े कर्जदारों का खुलासा किया है, उनमें शीर्ष 10 कर्जदार देशों में पाकिस्तान भी शामिल हो गया है। कोविड महामारी के बाद ऋण सेवा निलंबन पहल (DSSI) के लिए पात्र बन जाने से पाकिस्तान के लिए अब विदेशी ऋण प्राप्त करना काफी कठिन हो जाएगा। 10 सबसे बड़े DSSI योग्य उधारकर्ताओं में अंगोला, बांग्लादेश, इथोपिया, घाना, केन्या, मंगोलिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान तथा जांबिया शामिल है। 10 बड़े उधारकर्ताओं का ऋण DSSI दायरे में आने वाले सभी देशों के कुल विदेशी ऋण का 59% है।

8 अक्टूबर 2021 को विश्व बैंक ने शिफ्टिंग गियर्स : डिजिटलाइजेशन एंड सर्विसेज लेड डेवलपमेंट नमक अपनी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक निवेश एवं प्रोत्साहन में वृद्धि की मदद से 2021-22 में भारत की विकास दर 8.3% बढ़ने की उम्मीद है। संरचनात्मक सुधारों के कारण 2023 से यह विकास दर 7% पर स्थिर होने का अनुमान है। कोरोना महामारी के दौरान विश्व बैंक ने 2021 भारत के विकास के लिए 7.5% से 12.5% तक की वृद्धि का अनुमान लगाया है।


5 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय संपत्ति पुनः निर्माण कंपनी लिमिटेड (NARCL) के गठन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने लाइसेंस प्रदान कर दिया है। NARCL का गठन मुंबई में जुलाई 2021 में हुआ था। भारतीय बैंक संघ (IBA) ने ही NARCL के लिए शुरुआती बोर्ड का गठन किया है। SBI के तनावग्रस्त संपत्ति विशेषज्ञ पीएम नायर को इसका मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। NARCL बैड लोन के लिए तय मूल्य का 15% नगद तथा शेष 50% सरकारी गारंटी वाले प्रतिभूति रसीद देगी।

अर्थव्यवस्था एवं सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सतत विकास के लिए सहयोग बढ़ाने हेतु 2 अक्टूबर 2021 को गांधी जयंती के अवसर पर भारत के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन द्वारा वेस्ट टू वेल्थ नामक वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल भारत की अपशिष्ट समस्याओं के समाधान हेतु प्रौद्योगिकी प्रदाताओं सरकारी हित धारकों तथा शहरी स्थानीय निकायों को एक साथ लाएगा। यह 5R की अवधारणा पर आधारित है - जैसे शरण (रिव्यूज), कम करना (रिड्यूस), पुन: उपयोग करना (रीयूज), पुनरावृति करना (रीसाइकिल) तथा वसूली (रिकवर)।

1 अक्टूबर 2021 को IIFL वेल्थ हरुन इंडिया रिच लिस्ट में लगातार दसवें वर्ष रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूची में गौतम अडानी दूसरे स्थान पर तथा शिव नादर तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में स्मिता वी कृष्णा भारत की सबसे अमीर महिला हैं।

28 सितंबर 2021 को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की विदेश व्यापार नीति की वैधता 6 माह अर्थात 31 मार्च 2022 तक बढ़ाने की घोषणा की है। विदेश व्यापार नीति 2015 20 की वैधता 21 मार्च 2020 को 1 वर्ष के लिए तथा पुनः इसे 30 सितंबर 2021 तक के लिए विस्तार दिया गया था।

24 सितंबर 2021 को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मानक संपत्ति के प्रतिभूतिकरण हेतु जारी निर्देश के अनुसार प्रतिभूति पर नोट जारी करने के लिए न्यूनतम टिकट आकार एक करोड़ रुपया होगा। यह निर्देश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अलावा सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, NABAR, NHB, EXIM Bank, SIDBI, NBFC तथा हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों पर भी तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।


विज्ञान एवं पर्यावरण

13 अक्टूबर 2021 को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ब्रिटेन के विदेश राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय में दक्षिण एशिया व राष्ट्रमंडल राज्यमंत्री लॉर्ड तारिक अहमद के साथ संयुक्त रूप से जलवायु लचीलापन सूचना प्रणाली और योजना (CRISP-M) उपकरण का लोकार्पण किया। इसे मनरेगा के तहत भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) आधारित वाटर शेड योजना में जलवाए सूचना के एकीकरण हेतु निर्मित किया गया है।

13 अक्टूबर 2021 को हिंद महासागर में फ्लावर स्कॉर्पियन फिश नामक एक मछली की प्रजाति खोजी गई है, जो केवल प्रशांत महासागर में ही पाई जाती है। इससे मेल-चिक्ड फिश के नाम से भी जाना जाता है।

7 अक्टूबर 2021 को छत्तीसगढ़ का गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान राज्य का चौथा प्रदेश का 53वां टाइगर रिजर्व पार्क घोषित किया गया है।

13 अक्टूबर को जर्मन रेल ऑपरेटर डॉयच वाहन और औद्योगिक समूह सीमेंस ने विश्व की पहली स्वचालित एवं चालक रहित ट्रेन की शुरुआत की है।

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली बाल रक्षा किट विकसित की है।

8 अक्टूबर 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मलेरिया के इलाज हेतु दुनिया की पहली वैक्सीन (Mosquirix) के इस्तेमाल की स्वीकृति प्रदान की है। विश्व में प्रतिवर्ष मलेरिया से 4 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु होती है।

4 अक्टूबर 2021 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने ड्रोन के द्वारा पूर्वोत्तर के दुर्गम क्षेत्रों में कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति भारत निर्मित ICMR ड्रोन से रिस्पांस ए ड्रोन पहल के तहत शुरू की है। साथ ही मंत्री महोदय ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की पहल ICMR ड्रोन रिस्पांस एंड आउटरीच इन नॉर्थ ईस्ट I-Drone की शुरुआत भी की है।

21 अक्टूबर 2021 को दक्षिण कोरिया ने अपने पहले स्वदेश अंतरिक्ष रॉकेट नूरी का परीक्षण किया है जिसके प्रक्षेपण की निगरानी वहां के राष्ट्रपति मून जेइ इन कर रहे थे। दक्षिण कोरिया के दक्षिणी तट पर नारो स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया 47 मीटर लंबा यह राकेट परीक्षण उपग्रह को उसकी कक्षा में तैनात करने में और सफल रहा।

20 अक्टूबर 2021 को चीन ने उत्तरी शांक्सी प्रांत के ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से अपना पहला सौर अन्वेषण उपग्रह शीहे लॉन्ग मार्च 2D राकेट के माध्यम से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है। इस उपग्रह का विकास चाइना एयरो स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कारपोरेशन द्वारा किया गया है।

19 अक्टूबर 2021 को उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से एक सबमरीन लॉन्च बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। इससे पूर्व इसने ह्वासोंग-8 नामक हाइपरसोनिक मिसाइल का 28 सितंबर 2021 को सफल परीक्षण किया था।

16 अक्टूबर 2021 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वृहस्पति के ट्रोजन क्षुद्रग्रहों का अध्ययन करने हेतु लूसी स्ट्राइड स्पेसक्रॉफ्ट मिशन नामक लॉन्च किया है। इथोपिया में करीब 32 लाख वर्ष पुराने मिले इंसानी कंकाल लूसी इन द स्काई विद डायमंड के नाम पर इसका नाम लूसी रखा गया है।

22 अक्टूबर 2021 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के तट पर चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से अभ्यास हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट का सफल परीक्षण किया है, जो सब सोनिक गति से उड़ानपथ पर था। सतह से हवा, हवा से हवा तथा एण्डो-वायुमंडलीय हमले में सक्षम अभ्यास ड्रोन को DRDO के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान, बंगलुरु ने डिजाइन एवं विकसित किया है।

22 अक्टूबर एवं 28 सितंबर 2021 को अमेरिकी नौसेना ने हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। 12 अक्टूबर 2021 को चीन ने परमाणु क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल लॉन्च किया है। 4 अक्टूबर 2021 को रूसी नौसेना ने भी परमाणु पनडुब्बी से जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया जिसकी रफ्तार ध्वनि की रफ्तार से 9 गुना ज्यादा है तथा उसे 2022 में सेना में शामिल किया जाएगा।

8 से 20 अक्टूबर 2020 तक उत्तराखंड के चौबटिया में भारत तथा ब्रिटेन के मध्य वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वॉरियर का छठा संस्करण संपन्न हुआ। 15 से 29 अक्टूबर 2021 तक भारत अमेरिका के बीच जारी रक्षा सहयोग के अंतर्गत संयुक्त सैन्य अभ्यास पर प्रशिक्षण युद्धाभ्यास 2021 संयुक्त बेस एल्मेण्डॉर्फ रिचर्डसन, अलास्का, अमेरिका में 17वें संस्करण के रूप में आयोजित किया गया। 5 से 15 अक्टूबर 2021 तक भारत एवं श्रीलंका के मध्य द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास मित्र शक्ति का आठवां संस्करण श्रीलंका के कॉम्बैट ट्रेंनिंग स्कूल में संपन्न हुआ।


चर्चित व्यक्ति

18 अक्टूबर 2021 को भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) के अध्यक्ष के रूप में एमएस साहू के सेवानिवृत्त होने के बाद नवरंग सैनी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

14 अक्टूबर 2021 को वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन ने पहली बार किसी भारतीय के रूप में सज्जन जिंदल को अपना 2021-22 की अवधि हेतु नया चेयरमैन चुना है।

अपने पूर्ववर्ती अरविंद सुब्रमण्यम के पद त्याग के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम अपना पद छोड़ते हुए शिक्षा जगत में लौटने का फैसला किया है।

पूर्व सूचना एवं प्रसारण तथा उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे को 12 अक्टूबर 2021 2 वर्ष के अनुबंध पर को प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

8 अक्टूबर 2021 को राजस्थान की 20 वर्षीय अदिति माहेश्वरी को 1 दिन के लिए भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त नियुक्त किया गया, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से भौतिक विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।


4 अक्टूबर 2021 को इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने 5 वर्ष के अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली है। 2019 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अबी अहमद की पार्टी ने 436 संसदीय सीटों में से 410 पर जीत हासिल की थी।


4 अक्टूबर 2021 को जापान के 100वें प्रधानमंत्री के रूप में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष फुमियो किशिदा ने मात्र एक वर्ष के लिए कार्य करने वाले योशीहिदे सुगा की जगह शपथ ली है।


1 अक्टूबर 2021 को पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में कर्नल मामाडी डौम्बौया ने शपथ ली है। 83 वर्षीय राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को सैन्य तख्तापलट के द्वारा अपदस्थ करने वाले कर्नल डौम्बौया माली के 38 वर्षीय असिमी गोएता के बाद अफ्रीका के दूसरे सबसे कम आयु के नेता हैं।

1985 में भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में कमीशन प्राप्त वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा ने 30 सितंबर 2021 को सेवानिवृत्त वाइस एडमिरल विनय बधवार से भारत सरकार के मुख्य हाइड्रोग्राफर का कार्यभार संभाला है।

28 सितंबर को केविन केयर के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशक सीके रंगनाथन को हर्षपति सिंघानिया के स्थान पर ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

2003 से 2016 तक उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे शौकत मिर्जियायेव को राष्ट्रपति चुनावों में 80.1% वोट मिलने पर 24 अक्टूबर 2021 को दूसरे 5 वर्षीय कार्यकाल के लिए पुनः राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की रघुराम जी राजन के बाद दूसरी भारतीय तथा पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ जनवरी 2022 में सेवा मुक्त होकर हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में अपना कार्य पुनः शुरू करेंगी।

14 अक्टूबर 2021 को लेबर पार्टी के नेता जोनास गहर स्टोर ने एर्ना सोलबर्ग के स्थान पर नार्वे के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया है। जोनास की 19 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में एमिली एंगर मेहल नॉर्वे की सबसे कम आयु की न्याय मंत्री बनी हैं।

30 सितंबर 2021 को ब्रिटेन से बारबाडोस की स्वतंत्रता की 55वीं वर्षगांठ के अवसर पर सैंड्रा मेसन ने देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। सेंड्रा सितंबर 2020 में ब्रिटेन से नाता तोड़कर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को राष्ट्र प्रमुख के पद से हटाकर बारबाडोस के गणतंत्र बनने पर पहली राष्ट्रपति नियुक्त हुई हैं।

राष्ट्रपति कैम सईद द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री हिचिक मोशिशी को बर्खास्त करके संसद को भंग कर देने के बाद 29 सितंबर 2021 को इंजीनियरिंग स्कूल की टीचर नजला बोडेन रोमधाने ट्यूनीशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं।

लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभा चुके अभिनेता एवं 1991-96 में बीजेपी के सांसद रहे अरविंद त्रिवेदी का 5 अक्टूबर 2021 को निधन हो गया है। वे 2002 में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे।

10 अक्टूबर 2021 को पाकिस्तान के परमाणु बम के जनक अब्दुल कादिर खान का कोरोना पॉजिटिव होने के बाद निधन हो गया है। उन्हें तीन बार प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड, दो बार निशाने इमतियाज तथा एक बार हिलाले इम्तियाज से सम्मानित किया जा चुका है।


चर्चित स्थान

18 अक्टूबर 2021 को हिमाचल प्रदेश का किन्नौर जिला देश का पहला जिला बन गया है जहां पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगो को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

17 अक्टूबर 2021 को हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में देश का पहला हेली हब स्थापित करेगी, जहां से हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के साथ ही पार्किंग एवं मरम्मत तथा ईंधन भरवाने की सुविधा भी ले सकेंगे।

16 अक्टूबर को की गई घोषणा के अनुसार उत्तर प्रदेश का वाराणसी जिला सार्वजनिक परिवहन में रोपवे सेवाओं का उपयोग करने वाला भारत का पहला शहर बन जाएगा जो बोलीविया और मेक्सिको सिटी के बाद विश्व का तीसरा शहर होगा।

गुजरात सरकार ने 15 अक्टूबर 2021 को गुजरात सरकार ने शबरी धाम में अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ यात्रा हेतु आदिवासी समुदाय से संबंधित प्रति व्यक्ति ₹5000 की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है।

25 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में उत्तराखंड वन विभाग ने राज्य का पहला और उत्तर भारत का सबसे बड़ा पामेटन आम लोगों को समर्पित किया है। पामेटन में मौजूद स्थानीय प्रजाति का ताकिल पाम उत्तराखंड में पाई जाने वाली एकमात्र ऐसी प्रजाति है जो शून्य से नीचे तापमान में भी जीवित रह सकती है।



पुरस्कार

24 अक्टूबर 2021 को परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व (केरल) में बाघ तथा जैव विविधता के संरक्षण की सुविधा प्रदान करने वाले गैर-लाभकारी संगठन परम्बिकुलम टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन ने नेटवेस्ट ग्रुप इंडिया द्वारा स्थापित अर्थ गार्जियन अवार्ड जीता है।

23 अक्टूबर 2021 को यूरोपीय संसद ने व्लादिमीर पुतिन के शासन भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को विचार की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार 2021 प्रदान करने की घोषणा की है।

22 अक्टूबर 2021 को गोवा में आयोजित 52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हंगरी के फिल्म निर्देशक इस्तेवांन साबो और नव हॉलीवुड युग की प्रमुख हस्ती मार्टिन स्कॉरसेजी को सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।

21 अक्टूबर 2021 को बौद्धों के द्रुकपा संप्रदाय के कुंग फू नन को हिमालय की लड़कियों में मार्शल आर्ट के माध्यम से लैंगिक समानता, बहादुरी एवं वीरता पूर्ण गतिविधियों के प्रसार हेतु UNESCO ICM का पहला मार्शल आर्ट्स शिक्षा पुरस्कार 2021 प्रदान किया गया है।

23 अक्टूबर 2021 को सीके प्रह्लाद पुरस्कार 2021 के लिए माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय-अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला के अलावा कंपनी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ब्रैड स्मिथ, मुख्य वित्तीय अधिकारी एमी हुड तथा मुख्य पर्यावरण अधिकारी लुकास जोप्पा का ग्लोबल बिजनेस सस्टेनेबिलिटी लीडरशिप (2030 तक माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को नकारात्मक कार्बन कंपनी में बदलने के लक्ष्य पर काम करने) के लिए का चयन किया गया है।

18 अक्टूबर 2021 को नई दिल्ली में उद्यमी विद्युत मोहन को ईंधन बनाने के लिए कृषि अपशिष्ट का पुनर्चक्रण करने वाली नवीन तकनीक (ताकाचार इनोवेशन) के लिए अर्थशॉट प्राइज (इको ऑस्कर पुरस्कार) प्रदान किया गया है।

13 अक्टूबर 2021 को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में AIIMS के निदेशक रणदीप गुलेरिया को हाल के दिनों में कोविड-19 महामारी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 22वाँ लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया है।

10 अक्टूबर 2021 को एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष डॉक्टर जी सतीश रेड्डी को भारत में अंतरिक्ष के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु आर्यभट्ट पुरस्कार से सम्मानित किया है।

10 अक्टूबर 2021 को प्रसिद्ध तेलुगु फिल्म निर्माता गोपाल उर्फ बेजवाड़ा गोपाल को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें सत्यजीत रे फिल्म सोसाइटी, केरल की ओर से सत्यजीत रे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

3 अक्टूबर 2021 को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुवाहाटी में असम सरकार के द्विवार्षिक गोपीनाथ बोर्दोलोई पुरस्कार कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक न्यास, जर्मनी में असमिया भाषा के साहित्यकार डॉ निरोद कुमार बरुआ तथा शिलॉन्ग गायक मण्डली को प्रदान किया।

30 सितंबर 2021 को यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल ने HCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के संस्थापक शिव नादर तथा ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मल्लिका श्रीनिवासन को ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड 2021 के लिए चुना है।

30 सितंबर 2021 को भारतीय संगठन 'लीगल इनीशिएटिव फॉर फॉरेस्ट एंड एनवायरमेंट' (लाइफ) सहित 4 कार्यकर्ताओं एवं समूह को वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार के नाम से चर्चित राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड 2021 के लिए चुना गया।

30 सितंबर 2021 को 115 लोगों के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा, जो 2017 से 2022 तक संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत के रूप में चुनी गई हैं, को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के द्वारा इंटरएक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनामी संस्था, भारत सरकार की ओर से चैंपियंस आफ चेंज अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया गया है।

28 सितंबर 2021 को भारत की डॉ रुक्मिणी बनर्जी को अमेरिका के प्रो एरिक हनुकेश के साथ यिदान पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।

28 सितंबर 2021 को ICAR पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना को देश का सबसे स्वच्छ और ग्रीन कैंपस घोषित किया गया है।

मिस दिवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 - हरनाज संधू, चंडीगढ़.

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) हॉकी स्टार अवार्ड्स : 
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरुष - हरमनप्रीत सिंह 
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी महिला - गुरजीत कौर 
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर पुरुष - पीआर श्रीजेश 
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर महिला - सविता पूनिया 
सर्वश्रेष्ठ उदीयमान स्टार पुरुष - विवेक प्रसाद 
सर्वश्रेष्ठ उदीयमान स्टार महिला - शर्मिला देवी 
सर्वश्रेष्ठ कोच पुरुष - ग्राहम रीड 
सर्वश्रेष्ठ कोच महिला - सोर्ड मारिन


 खेल-खिलाड़ी

टेनिस
इंडियन वेल्स मास्टर्स 2021
पुरुष एकल - कैमरून नोरी (ब्रिटेन) 
महिला एकल - पाउला बेडोसा (स्पेन)

ओस्त्रावा ओपन 2021
महिला एकल - एनेट कोंटाविट (एस्टोनिया)
महिला युगल - सानिया मिर्जा (भारत)-शुआई झांग (चीन)

टेबल टेनिस
एशियन चैंपियनशिप 2021
इस चैंपियनशिप में भारत ने युगल स्पर्धा में दो और तीन सर्धा में एक कांस्य पदक जीते। इसमें टीम स्पर्धा में जापान प्रथम स्थान एवं भारत पांचवें स्थान पर रहा।

फुटबॉल
सैफ चैंपियनशिप 2021
16 अक्टूबर 2021 को माले (मालदीव्स) के नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल टीम ने नेपाल को 3-0 से हराकर आठवीं बार यह खिताब जीता है।

डूरंड कप 2021
3 अक्टूबर 2021 को कोलकाता में आयोजित डूरंड कप 130वें संस्करण में एफसी गोवा ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से हराकर यह खिताब जीत लिया।

क्रिकेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट श्रृंखला 2021
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने टी20 श्रृंखला (प्लेयर ऑफ द सीरीज तहलिया मैक्ग्रा) में 2-0 से, एकदिवसीय श्रृंखला में 2-1 से पराजित किया, जबकि दोनों देशों के बीच खेला गया एकमात्र डे नाइट टेस्ट मैच ड्रा रहा।

इंडियन प्रीमियर लीग 2021
विजेता - चेन्नई सुपर किंग्स (चौथी बार) 
T20 में महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान के रूप में अपना 300वाँ मैच खेला।
उपविजेता - कोलकाता नाइट राइडर्स
मैन ऑफ द मैच (फाइनल) - फॉफ डू प्लेसिस (चेन्नई सुपर किंग्स)
ऑरेंज कैप - ऋतुराज गायकवाड 
पर्पल कैप - हर्षल पटेल 
इमर्जिंग प्लेयर - ऋतुराज गायकवाड 
सर्वाधिक रन बनाने वाली टीम - चेन्नई सुपर किंग्स

निशानेबाजी
ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप इन 2021
भारतीय निशानेबाजों ने 17 स्वर्ण सहित कुल 43 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

कुश्ती
विश्व चैंपियनशिप 2021
ओस्लो नार्वे में आयोजित इस प्रतियोगिता में ईरान ने प्रथम, अमेरिका ने द्वितीय तथा जापान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारत ने एक रजत (अंशु मलिक) और एक कांस्य पदक (सरिता मोर) के साथ बेलारूस और कजाखस्तान के साथ संयुक्त रूप से 15वां स्थान प्राप्त किया।

गोल्फ
राइडर कप 2021 - अमेरिका

फेन्सिंग
चार्नोबिल राष्ट्रीय प्रतियोगिता - भवानी सिंह (विश्व रैंकिंग - 50वीं)

बैडमिंटन
डेनमार्क ओपन 2021
पुरुष एकल - विक्टर एक्सेल्सन (डेनमार्क) 
महिला एकल - अकाने यामागुची (जापान)

15वां उबेर कप 2020
चीनी लड़कियों ने जापान को 3-1 से हराया।

शतरंज
चैलेंज चेस टुअर - आर प्रज्ञानानंद

DCC सुपर लीग 2021 
भारत की पहली शतरंज लीग का खिताब ग्रैंड मास्टर डिंग लीरेन और अभिजीत गुप्ता के नेतृत्व वाली पिवोटल पान ने पहला खिताब जीत लिया है।

मेल्टवॉटर चैंपियन टूर 2021 - मैग्नस कार्लसन

विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप
रूसी महिला टीम ने भारत (रजत पदक) को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। भारतीय महिला टीम की हरिका द्रोणावल्ली को पूरे टूर्नामेंट में अविजित रहने पर व्यक्तिगत स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

अन्य खेल समाचार

लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में आईपीएल में 2 नई टीमों ने प्रवेश किया है जिसमें से लखनऊ की टीम को RPSG ग्रुप ने जबकि अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को CVC कैपिटल्स ने खरीदा है।

अक्टूबर 2022 में भारत में आयोजित होने वाली अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप का शुभंकर इभा (एशियाई शेरनी) है।

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने गुजरात के अहमदाबाद में देश के पहले खेल मध्यस्थता केंद्र का उद्घाटन किया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की है कि भुवनेश्वर का कलिंगा स्टेडियम, ओडिशा जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा।

18 अक्टूबर 2021 को बुडापेस्ट में भारत की दिव्या देशमुख फर्स्ट सेटरेड ग्रैंड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट के दौरान भारत की नई महिला ग्रैंड मास्टर बन गई हैं।

OYO कंपनी ने पैरालंपिक दीपा मलिक को अपने निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्त किया है।

आयरलैंड की 16 वर्षीय खिलाड़ी एमी हंटर जिंबाब्वे के खिलाफ नाबाद 121 रन बनाकर एकदिवसीय क्रिकेट में शतक बनाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं।

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट शतक जमाने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। डे-नाइट मैच के पिंक बॉल टेस्ट मैच में विराट कोहली के बाद वह ऐसे करने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं।

हाल ही में भारतीय हॉकी टीम के तीन प्रमुख खिलाड़ियों वीरेंद्र लाकड़ा, रुपिंदर पाल सिंह तथा एसवी सुनील अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया है।








➡️ नवीनता का अध्ययन करें 


Comments

Popular posts from this blog

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

भारत में लोकतंत्र, चुनाव और जाति Democracy, Elections and Caste in India

  भारत में लोकतंत्र चुनाव और जाति Democracy, Election and Caste in India  By : AMBUJ KUMAR SINGH   संप्रभुता के स्रोत के आधार पर जिन शासन प्रणालियों की संकल्पना संरचित की गई है, उनमें एक लोकतंत्र भी है। चुनाव लोकतंत्र की धुरी है, जिसके माध्यम से लोक कल्याण की अवधारणा को सिद्ध करने का प्रयास किया जाता है। किंतु भारत में विभिन्न जातियों में बँटे समाज एवं राजनीति के जातीयकरण से लोकतंत्र के मूल उद्देश्यों की प्राप्ति में बाधा आती रही है, और यहां की लोकतांत्रिक व्यवस्था की यही सबसे बड़ी विडंबना है। लोकतंत्र को सीमित अर्थों में, इसके राजनीतिक पहलू पर बल देते हुए, एक शासन-प्रणाली के रूप देखा जाता है। शाब्दिक रूप से 'डेमोक्रेसी' (Democracy) 'डेमोस' (Demos) और 'क्रेटोस' (Cratos) शब्द से मिलकर बना है। डेमोस का अर्थ है - जनता तथा क्रेटोस का अर्थ है - शासन। इस प्रकार डेमोक्रेसी का अर्थ हुआ - जनता का शासन। लोकतंत्र की सर्वाधिक लोकप्रिय परिभाषा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 1863 ई के गेट्सवर्ग संबोधन में देते हुए, इसे जनता द्वारा, जनता के लिए और जनता का शासन कह...