Skip to main content

Current Affairs - 15/05/2021

 STUDY NOVELTY
By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 15/05/2021


नियुक्ति

1. ब्रिटेन के राजनयिक मार्टिन ग्रिफिथ्स को 5 वर्ष के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में मानवीय मामलों में समन्वय का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है । मानवीय मामलों में समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं तथा आपात स्थितियों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया को मजबूती प्रदान करना है  । ओसीएचसी का मुख्यालय न्यूयॉर्क एवं जेनेवा में है ।


पुरस्कार
2. नागालैंड के 'अमूर फाल्कन मैन' नुक्लू फोम  व्हिटली अवार्ड ग्रीन ऑस्कर जीतने वाले प्रथम भारतीय हैं । यह पुरस्कार व्हिटली फंड फॉर नेचर द्वारा जमीनी स्तर के नेताओं को सम्मान देने के लिए प्रस्तुत किया जाता है । नुक्लू फोम 'जैव विविधता शांति गलियारा' बना रहे हैं । नागालैंड को 'विश्व की फॉल्कन पक्षी की राजधानी' कहा जाता है ।

विज्ञान 3. चीन की अंतरिक्ष एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया है कि मंगल ग्रह के लिए इनका पहला रोवर झुरोंग (अग्नि व युद्ध के देवता के नाम पर) अंतरिक्ष यान लाल ग्रह पर उतर गया । मंगल ग्रह पर रोवर उतारने वाला चीन दूसरा देश (पहला अमेरिका) बन गया है । यह रोवर मंगल ग्रह के यूटोपिया प्लैनिशिया नामक पूर्व निर्धारित स्थान पर उतरा है । एक ऑर्बिटर , एक लैंडर और एक रोवर लेकर तिआनवेन-1 नामक अंतरिक्ष यान 23 जुलाई 2020 को अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया गया था ।


पर्यावरण

4. निजी फर्म वेरिस्क मेपलक्राफ्ट के अनुसार , एशियाई शहर पर्यावरणीय मुद्दों के कारण सबसे अधिक जोखिम का सामना कर रहे हैं । ऐसे 100 शहरों में 99 एशिया में ही स्थित है , जिनमें 37 चीन में तथा 43 भारत में है । चीन तथा भारत ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में क्रमशः प्रथम एवं तृतीय स्थान पर हैं । वायु तथा जल प्रदूषण के मामले में जकार्ता (इंडोनेशिया) तथा डोंगगुआन और गुआंगझू (चीन) प्राकृतिक खतरों का सामना कर रहे शहरों में प्रथम स्थान पर हैं । सबसे सुरक्षित शहर ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) है , जबकि एकमात्र जोखिम वाला गैर-एशियाई शहर दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र पेरू का लीमा है ।


5. भारत में वर्ष 2021 में आने वाले प्रथम चक्रवात का नाम है तोक्ते । इस चक्रवाती तूफान की  चेतावनी के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (महानिदेशक एस एन प्रधान) की 24 टीमें केरल , कर्नाटक , तमिलनाडु , गुजरात और महाराष्ट्र में तैनात की गई हैं ।


आर्थिक

6. घरेलू अगरबत्ती उद्योग को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय बांस मिशन ने प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) शुरू किया है । यह प्रणाली उत्पादन इकाइयों तथा अगरबत्ती उद्योग के बीच मध्यस्थ के रूप में कार्य करते हुए सूचना अंतराल को समाप्त करने में भी सहायता प्रदान करेगी । 2018-19 में शुरू राष्ट्रीय बांस मिशन वर्तमान में 21 राज्यों में लागू किया जा रहा है ।


7. आरबीआई ने बंगाल के यूनाइटेड कोऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है । आरबीआई ने कहा है कि बैंक के पास अपने जमा कर्ताओं की पूरी रकम के भुगतान की पर्याप्त पूंजी न होने के कारण बैंक की संपदा बिक्री के तहत जमा कर्ताओं को डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कारपोरेशन से अधिकतम 500000 रुपए तक की रकम वापस मिल जाएगी ।


8. विश्व बैंक द्वारा जारी 'रिसिलियंस कोविड 19 क्राइसिस थ्रू माइग्रेशन लेंस' रिपोर्ट के अनुसार , महामारी के कारण भारत के प्रेषण प्रवाह में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई है । 2020 में सर्वाधिक रेमिनेंट इनफ्लो वाले देश हैं - 1. भारत (2008 से ही प्रथम) 2. चीन 3.मैक्सिको । आउटफ्लो वाले देश हैं - 1. अमेरिका 2. संयुक्त अरब अमीरात 3. सऊदी अरब ।

योजना

9. हाल ही में , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त के तहत विश्व की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष नकदी हस्तांतरण योजना के तहत 20000 करोड रुपए से अधिक राशि लाभार्थी किसानों के खातों में भेजी । 2018 में शुरू की गई इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है , जिनके पास 2 हेक्टेयर तक भूमि है । इस योजना का उद्देश्य है - 125 मिलियन किसानों को कवर करना ।

खोज

10. ब्रिस्टल विश्वविद्यालय और गोयथ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने नाइजीरिया से प्राप्त नोक संस्कृति के मिट्टी के बर्तनों पर मधुमक्खी के मोम के निशान पाए हैं । इनका निष्कर्ष है कि मधुमक्खी उत्पाद 40000 वर्षों से पहले उपलब्ध थे , जबकि मधुमक्खी पालन की प्रथा 2600 ईसा पूर्व की है ।


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...