Skip to main content

Current Affairs - 14/05/2021

  
STUDY NOVELTY
By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 14/05/2021

अंतरराष्ट्रीय

1. ब्रिक्स देशों के बीच पहली ब्रिक्स रोजगार कार्य-समूह (ईडब्ल्यूजी) की बैठक श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव श्री अपूर्व चंद्रा की अध्यक्षता में , 11-12 मई को वर्चुअल रूप में , सुषमा स्वराज भवन में संपन्न हुई । इस बैठक में ब्रिक्स देशों के अलावा अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन तथा अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा एजेंसी के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया । ब्रिक्स उभरती अर्थव्यवस्थाओं (ब्राजील , रूस , भारत , चीन और दक्षिण अफ्रीका) का एक संगठन है , जिसकी स्थापना 2009 में ब्रिक के रूप में , और 2010 ब्रिक्स के रूप में हुई थी ।

आर्थिक
2. हाल ही में , केंद्र सरकार ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत अत्याधुनिक रसायन सेल बैटरी के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 18100 करोड रुपए की मंजूरी प्रदान की है । इसका उद्देश्य घरेलू विनिर्माताओं को वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बनाना तथा निर्यात को बढ़ावा देना है ।


3. विदेशी आवक प्रेषण सलाह (एफआईआरए) बैंकों द्वारा निर्यातकों को विदेशों से प्राप्त भुगतान के प्रमाण के रूप में जारी किया जाता है । अमेरिकी कंपनी पेपल ने एफआईआरए प्राप्त करने की एक स्वचालित प्रक्रिया शुरू की है । इस पहल का उद्देश्य  भारतीय सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम उद्योग निर्यातकों को मजबूत बनाना है ।


4. दिल्ली की प्रेरणा पुरी ने बिना दूध की ग्लूटन फ्री आइसक्रीम बनाई है , जिसे प्राकृतिक चीजों से तैयार किया गया है । यह भारत का पहला प्रमाणित ग्लूटन-मुक्त डेयरी आइसक्रीम ब्रांड है ।

स्वास्थ्य

5. भारत में कोविड 19 महामारी के इस दौर में , म्यूकोर्मिकोसिस  या ब्लैक फंगस नामक एक नई बीमारी का पता चला है । यह फंगल (फफूंद के) संक्रमण से पैदा होने वाली बीमारी है , जो कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले लोगों को प्रभावित करती है । यह आंख , नाक , दिमाग , फेफड़े या त्वचा पर भी हो सकता है , जिसमें जान जाने का खतरा भी रहता है ।

पर्यावरण

6. हाल ही में , हरियाणा ने वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा डिजाइन किए गए मोबाइल एप्लीकेशन वाइल्ड लाइफ सेंसस का उपयोग करके लगभग 6000 बंदरों का डॉक्यूमेंटेशन (गणना) किया है ।

निधन

7. हाल ही में , असम के प्रख्यात पत्रकार और असमिया साहित्यकार होमन बोर्गोहिन की कोविड 19 बीमारी से उबरने के बाद , कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु हो गई । उन्हें असमी भाषा में लिखे उनके उपन्यास 'पिता-पुत्र' के लिए 1978 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान गया था ।

खेल

8. फोर्ब्स पत्रिका , 2021 के अनुसार पिछले वर्ष सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 10 खिलाड़ियों में पहला स्थान आयरलैंड के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर कॉनर मैकग्रेगर (निक नेम द नोटोरियस) का है । फोर्ब्स पत्रिका , 2020 में प्रथम स्थान पर रोजर फेडरर थे ।



9. अमेरिका के पूर्व बॉस्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन की 39 साल पुरानी जर्सी को ₹ दस करोड़ में नीलाम किया गया है । 23 नंबर की इस जर्सी को जॉर्डन ने 1982-83 में यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के लिए पहना था , तथा इसे ही पहन कर उन्होंने एनसीएए प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब भी जीता था । जॉर्डन अपने करियर में कुल 3 बार (1993 , 1998 और 2003 में) संन्यास की घोषणा की थी ।


10. ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली तलवारबाज भवानी देवी (चेन्नई) हैं । उन्होंने मार्च 2021 में बुडापेस्ट विश्व कप के बाद समायोजित आधिकारिक रैंकिंग पद्धति के माध्यम से टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है । वह वर्तमान में 'लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना' के तहत इटली की राष्ट्रीय टीम के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं ।


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...