Skip to main content

Current Affairs - 12/05/2021


STUDY NOVELTY
By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 12/05/2021


1. 12 मई को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस दिवस का आयोजन 'लेडी विद द लैंप' के नाम से चर्चित 'आधुनिक नर्सिंग की जनक' फ्लोरेंस नाइटेंगल की याद में किया जाता है । उन्होंने 1850 के दशक में क्रीमिया के युद्ध में अन्य नर्सों को भी प्रशिक्षित किया तथा आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली को प्रभावित किया था । अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस , 2021 की थीम है - नेतृत्व के लिए एक आवाज : भविष्य के स्वास्थ्य के लिए दृष्टि ।


2. बैंकों व वित्तीय संस्थाओं को बैड लोन्स से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित , नेशनल ऐसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (बैड बैंक) का पहला सीईओ एसबीआई के पद्म कुमार माधवन नायर को नियुक्त किया गया है । बैड बैंक के निर्माण की घोषणा 2021-22 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई थी । भारतीय बैंकों का कुल एनपीए लगभग 8% है , जो आरबीआई के अनुसार सितंबर 2021 तक 15% तक बढ़ सकता है ।


3. संयुक्त राष्ट्र के एक ताजा अनुमान के अनुसार , 2022 में भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी , जो 10.1% की दर से बढ़ेगी । इस अनुमान के अनुसार , भारतीय अर्थव्यवस्था 2021 में 7.5% की दर से बढ़ेगी ।


4. आईआरडीए (इरेडा) को अक्षय ऊर्जा के लिए वित्तपोषण संस्थानों में अग्रणी सार्वजनिक संस्थान होने के लिए इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा 'ग्रीन ऊर्जा पुरस्कार' दिया गया है । इरेडा के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के महानिदेशक डॉ अजय माथुर से यह पुरस्कार प्राप्त किया ।


5. देश में कोविड-19 स्थिति के कारण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 11 से 13 जून को प्रस्तावित जी - 7 देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने कोर्नवाल , ब्रिटेन नहीं जाएंगे । जी - 7 समूह की अध्यक्षता कर रहे ब्रिटेन ने भारत , ऑस्ट्रेलिया , दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका को सम्मेलन में आमंत्रित किया है । इससे पूर्व प्रधानमंत्री का भारत- यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में भाग लेने का पुर्तगाल दौरा भी कोविड-19 के कारण रद्द हो गया और उन्होंने डिजिटल माध्यम से इसमें भाग लिया ।


6. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने जोस जे. कट्टूर   को नए कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया है । पदोन्नत होने से पूर्व श्री कट्टूर कर्नाटक के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में बंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ थे ।

7. डीआरडीओ ने सीने के एक्स-रे से कोविड-19 का संक्रमण पता करने की तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एल्गोरिथ्म का विकास किया है । 'आत्मन एआई' नाम से विकसित इस टूल को एचआरजी शिक्षाविदों के सहयोग से 'डीआरडीओ के सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स' द्वारा विकसित किया गया है । डीआरडीओ की स्थापना 1958 में हुई थी ।


8. हाल ही में असम में ऑनलाइन बाढ़ रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली शुरू की गई है । इस ऑनलाइन प्रणाली को असम राज्य आपदा प्रबंधन संस्थान तथा यूनिसेफ द्वारा विकसित किया गया है ,  जो मौजूदा बाढ़ नियंत्रण तंत्र का स्थान लेगी । यह प्रणाली फसलों एवं पशुधन के नुकसान की जांच तथा बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत एवं पुनर्वास अनुदान प्रदान करने में मददगार साबित होगी ।


9. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मसूरी स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की भूमि को उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित करने को अपनी मंजूरी दे दी । इससे राज्य सरकार वहां 5580 मीटर लंबा हवाई यात्री रोपवे प्रणाली का निर्माण कर सकेगी , जिसका ऊपरी टर्मिनल लाइब्रेरी , मसूरी तथा निचला टर्मिनल पुर्कुल लगांव , देहरादून में होगा ।


10. हाल ही में तेलंगाना सरकार ने 'ग्लाइफोसेट' पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है । यह एक खरपतवार नाशक है । इसका प्रयोग मुख्य रूप से कपास के खेतों में खरपतवार मारने के लिए किया जाता है । चूंकि यह कैंसर कारक है , अतः इसका उपयोग प्रतिबंधित है ।


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...