Skip to main content

Current Affairs - 11/05/2021

 STUDY NOVELTY
By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 11/05/2021


1. अलेक्जेंडर ज़्वेरेव (जर्मनी) ने मैटियो बेरेट्टिनी (इटली) को हराकर दूसरी बार मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट, 2021 का पुरुष एकल खिताब जीत लिया है । यह उनके करियर का चौथा एटीवी मास्टर्स ट्रॉफी है ।


2. डॉक्टर ताहिरा कुतुबुद्दीन 15वां शेख जायेद बुक पुरस्कार जीतने वाली भारतीय मूल की प्रथम महिला हैं । अरब जगत का नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले इस पुरस्कार को डॉक्टर ताहिरा ने 2019 में प्रकाशित अपनी पुस्तक अरबी 'ओरेशन - आर्ट एंड फंक्शन' के लिए प्राप्त किया है ।


3. पूर्व कांग्रेसी और वर्तमान में भाजपा नेता तथा पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के नेता हेमंत विश्व शर्मा को असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने 10 मई 2021 को राज्य के 15 वें मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ दिलाई । अब देश में 9 गैर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री कांग्रेसी पृष्ठभूमि के हैं । हेमंत विश्व शर्मा का नाम स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रस्तावित किया । राजग सरकार राज्य में पहली ऐसी गैर कांग्रेसी सरकार है, जिसने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता है । श्री शर्मा ने राज्य की कमान संभालते ही उल्फा नेता परेश बरूआ से शांति वार्ता का आग्रह किया है ।


4. कोरोनावायरस से जूझ रहे भारत को अमेरिकी टेक कंपनी ट्विटर ने 15 मिलीयन डॉलर (110 करोड़ रुपए) की सहायता देने की घोषणा की है । यह सहायता राशि 3 गैर सरकारी संगठनों 'केयर', 'ऐड इंडिया' और 'सेवा इंटरनेशनल यूएसए' को दी गई है । इस धनराशि का उपयोग कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए वेंटीलेटर्स, बेड्स एवं अन्य जीवन रक्षक उपकरणों की खरीद में किया जाएगा ।


5. भारत - यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन 9 मई को कोविड 19 के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुआ । यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के आमंत्रण पर भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस में सम्मिलित हुए । इस वर्ष यूरोपीय संघ का वर्तमान अध्यक्ष देश पुर्तगाल है, जिसके राष्ट्रपति एंटोनियो कोस्टा भारतीय (गोवा) मूल के हैं । इस दौरान भारत के वित्त मंत्रालय और यूरोपीय निवेश बैंक द्वारा पुणे मेट्रो रेल परियोजना के लिए 15 करोड़ यूरो के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए । यह प्रथम अवसर है, जब यूरोपीय संघ ने भारत के साथ यूरोपीय संघ + 27 प्रारूप में एक बैठक की मेजबानी की है ।


6. भारत में प्रत्येक वर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस वर्ष की थीम है - एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी । भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, देश की प्रौद्योगिकी क्षमता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है । भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की शुरुआत 1998 में तब हुई, जब इसी वर्ष 11 मई को भारत ने अपना दूसरा परमाणु परीक्षण (पहला 1974 में) किया था ।


7. हाल ही में इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) के जवान लालती राम (हरियाणा) का निधन 100 वर्ष की उम्र में कोविड 19 बीमारी के कारण हो गया । 2019 में आजाद हिंद सरकार की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें आईएनए की टोपी भेंट की गई थी । सितंबर 1942 में कैप्टन मोहन सिंह ने प्रीतम सिंह और मेजर फूजीहारा के प्रोत्साहन पर आईएनए का गठन किया था और 1943 ईस्वी में सुभाष चंद्र बोस ने इसको पुनर्जीवित किया था ।


8. पुदुचेरी भारत का चौथा 'हर घर जल' राज्य / केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, जहां हर ग्रामीण घर में नल जल कनेक्शन है, इससे पूर्व गोवा, तेलंगाना और अंडमान निकोबार द्वीप समूह ने 'जल जीवन मिशन' के तहत हर ग्रामीण घर में नल जल कनेक्शन दिया था । अगस्त 2019 में शुरू 'जल जीवन मिशन' केंद्र सरकार का राज्यों के सहयोग से शुरू किया गया मिशन है, जिसका उद्देश्य 2024 तक देश के प्रत्येक ग्रामीण घर में नल जल कनेक्शन देना है ।


9. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की है कि अंग्रेजी साहित्य में रचनात्मक योगदान देने वाले ओडिशा के साहित्यकारों को राज्य सरकार द्वारा हर साल पद्मश्री एवं पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित साहित्यकार मनोज दास की स्मृति में 'मनोज दास अंतरराष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार' (₹ 10 लाख ) दिया जाएगा । साथ ही हाई स्कूल के छात्रों को उनके रचनात्मक कार्यों के लिए 'मनोज-किशोर साहित्य प्रतिभा पुरस्कार' (₹ 1 लाख) दिया जाएगा ।


10. फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनकी शॉर्ट फिल्म 'हैप्पी बर्थडे' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला । इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार भी मिला, जिसके निर्देशक प्रसाद कदम हैं ।


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...