Skip to main content

Posts

भूगोल - 07/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh                भूगोल ★ 'जेस पीरियोडस' पुस्तक के लेखक हिकैटियस को 'भूगोल का पिता' माना जाता है। ★ ग्रीक विद्वान इरैटोस्थनीज द्वारा सर्वप्रथम 'भूगोल' (ज्योग्राफी) शब्द का प्रयोग करने के कारण उन्हें भी कुछ विद्वानों ने 'भूगोल का पिता' कहा है। ★ 'कॉसमॉस' पुस्तक के लेखक अलेक्जेंडर वॉन हंबोल्ट को 'आधुनिक भूगोल का पिता' कहा गया है। ★ थेल्स विश्व के वह पहले विद्वान थे, जिसने पृथ्वी को मापने का कार्य किया था। ★ एनेक्जीमेंडर, जिसने सर्वप्रथम मापक के आधार पर मानचित्र बनाया था, को 'विश्व का पहला कार्टोग्राफर' माना जाता है। ★ विषुवत रेखा की लंबाई ज्ञात करने तथा पृथ्वी की परिधि मापने का प्रयास करने के कारण इरेटोस्थनीज को वह 'भू-भौमिकी का जनक' माना जाता है। ★ भारतीय खगोलशास्त्री एवं गणितज्ञ आर्यभट्ट की पुस्तक 'सूर्य सिद्धांतिका' में सर्वप्रथम 'भूगोल' शब्द का उल्लेख मिलता है। ★ सर्वप्रथम 5वीं सदी में आर्यभट्ट ने यह बताया था कि सूर्य स्थिर है और पृथ्वी इसका चक्कर लगाती है। 6ठीं सदी में व...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...

सामान्य हिन्दी - 04/08/2021

studynovelty.com प्रश्न :- प्रश्न 01 -  निषिद्ध के लिए सही विलोम शब्द है -  (a) अनिषिद्ध (b) सिद्ध (c) असिद्ध (d) विहित प्रश्न 02 - ईप्सित का सही विलोम शब्द है - (a) अभिप्सित (b) सुनीप्सित (c) अनीप्सित (d) अभिशिप्त प्रश्न 03 - अज्ञ का विलोम शब्द है - (a) अनज्ञ (b) विज्ञ (c) सर्वज्ञ (d) यज्ञ प्रश्न 04 - ग्रस्त का विलोम शब्द है - (a) मुक्त (b) लुप्त (c) सुप्त (d) ग्राह्य प्रश्न 05 - गौरव का विलोम शब्द है - (a) काला (b) गोरा (c) लघुत्तम (d) लाघव प्रश्न 06 - चांदनी का पर्यायवाची शब्द नहीं है - (a) चंद्रातप (b) कौमुदी (c) ज्योत्स्ना (d) मयंक प्रश्न 07 - मार शब्द पर्यायवाची है - (a) अनंग (b) जादू (c) अधम (d) स्वर्ण प्रश्न 08   - मृगेंद्र का पर्यायवाची है - (a) शार्दूल (b) हिरण (c) पंचमुख (d) केसरी प्रश्न 09 - इंद्र का पर्यायवाची नहीं है - (a) मधवा (b) वासव (c) कौशिक (d) विभु प्रश्न 10 - अग्नि का पर्यायवाची नहीं है - (a) पिंगल (b) दव (c) अपक (d) रोहिताश्व प्रश्न 11 -  जो किसी अन्य व्यक्ति के स्थान  पर  कार्यरत हो - (a) स्थानांतरण (b) स्थानापन्न (c) स्थान...

प्राचीन इतिहास - 03/08/2021

प्रश्न - प्रश्न 1   - सिंधु सभ्यता के अधिकांश निवासी मुख्यतः किस प्रजाति के थे ? प्रश्न 2 - सिंधु सभ्यता के किस पुरास्थल से जुते हुए खेत का साक्ष्य मिला है ? प्रश्न 3 -  वर्णव्यवस्था की उत्पत्ति का संकेत सर्वप्रथम कहां से मिलता है ? प्रश्न 4 - वैदिक सभा एवं समिति को किस देवता की दो पुत्रियां कहा गया है ? प्रश्न 5 - ' प्रस्थानत्रयी' के अंतर्गत कौन-कौन से ग्रंथ आते हैं ? प्रश्न 6 - किन देवताओं का एशिया माइनर के बोगजकोई अभिलेख में उल्लेख मिलता है ? प्रश्न 7 - जैन दर्शन का किस अन्य दर्शन से निकट साम्य है ? प्रश्न 8 - जैन मूर्ति-पूजा का प्राचीनतम प्रमाण कहां से मिलता है ? प्रश्न 9 -  आजीवक संप्रदाय का संस्थापक किस व्यक्ति को माना गया है ? प्रश्न 10 -  हेलियोडोरस के बेसनगर अभिलेख में किस देवता का उल्लेख मिलता है ? प्रश्न 11 -  भूमि अनुदान का प्रथम अभिलेखीय साक्ष्य किस काल में मिलता है ? प्रश्न 12 -  किस विदेशी यात्री ने गुप्तकाल में वस्तु-विनिमय का माध्यम कौड़ी माना है ? प्रश्न 13 -  किस राजा द्वारा संपादित हिरण्यगर्भ यज्ञ में गुर्जर- प्रतिहारों ने द्...

क्षेत्रीय राज्य (भाग - 2) - 31/07/2021

Study Novelty By : Ambuj Kumar Singh            क्षेत्रीय राज्य (भाग - 2) ★ बंदा बहादुर जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था, जिसका बचपन में लक्ष्मण देव नाम था। बाद में इसका नाम माधवदास पड़ गया, और वैराग्य ग्रहण करने के कारण लोगों ने इसे माधवदास बैरागी नाम दे दिया। नांदेड़ में मुलाकात के बाद गुरु गोविंद सिंह ने इसका नाम गुरबख्श सिंह रखा था। वह अपने आप को गुरु का बंदा कहता था, इसलिए आगे चलकर वह बंदा बैरागी के नाम से मशहूर हुआ। ★ 1838 ईस्वी में पंजाब के दौरे पर आए लॉर्ड ऑकलैंड ने रणजीत सिंह की सेना के घुड़सवारों को देखकर कहा था कि 'यह संसार की सबसे सुंदर फौज है', जबकि फ्रांसीसी पर्यटक विक्टर जैकमा ने रणजीत सिंह की तुलना नेपोलियन बोनापार्ट से की है। ★ 1799 ईस्वी में चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध में टीपू सुल्तान की पराजय एवं मृत्यु के बाद लार्ड वेलेजली ने कहा था कि 'पूर्व का साम्राज्य अब हमारे कदमों में है।' मैसूर जीतने की खुशी में आयरलैंड के लार्ड समाज ने वेलेजली को 'मारक्विस' की उपाधि प्रदान की थी। ★ अवध के स्वतंत्र राज्य का संस्थापक निशापुर के सैय्यदों का शिया वंशज सआदत ...

संविधान - 31/07/2021

Study Novelty By : Ambuj Kumar Singh               संविधान ★ स्वतंत्रता प्राप्ति के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष जे बी कृपलानी थे। ★ स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन थे, जबकि प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी थे। ★ मुहम्मद हिदायतुल्ला एकमात्र ऐसे न्यायाधीश हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति के कर्तव्यों का निर्वहन किया है। ★ अब तक वी वी गिरि तथा बी डी जत्ती ने उपराष्ट्रपति के पद पर रहते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया है। ★ भारत के दो राष्ट्रपतियों डॉक्टर जाकिर हुसैन और फखरुद्दीन अली अहमद की मृत्यु अपने कार्यकाल के दौरान हुई है। ★ डॉक्टर नीलम संजीव रेड्डी एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें 1977 ईस्वी में निर्विरोध राष्ट्रपति चुना गया था। ★ वी वी गिरि के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन के दौरान द्वितीय वरीयता प्राप्त मतों की गिनती करनी पड़ी थी। ★ भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे। ★ 1969 ईस्वी में पहली बार लोकसभा में राम सुभग सिंह को तथा राज्यसभा में श्यामा नंदन मिश्रा को नेता प्रतिपक्ष के रूप...

पर्यावरण - 30/07/2021

Study Novelty By : Ambuj Kumar Singh               पर्यावरण ★ मनुष्य के लिए सर्वाधिक कार्यक्षम तापमान 25℃ तथा आर्द्रता 60% मानी गई है। ★ खेती की सर्वाधिक पुरातन प्रणालियों में 'झूम कृषि' को सर्वाधिक प्राचीन माना गया है। ★ पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम को 'छाता विधान' के नाम से भी जाना जाता है। ★ अंकुरण के लिए बीजों को कम ताप पर रखना 'बसंतीकरण' कहलाता है। ★ भारत में अवनालिका अपरदन से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र मालवा पठार क्षेत्र (चंबल घाटी क्षेत्र) माना गया है। ★ वायु द्वारा उड़कर दूसरे स्थान पर पहुंची मृदा 'वातोढ़' कहलाती है। ★ श्वसन मूल मैंग्रोव प्रकार की वनस्पतियों में पाया जाता है। ★ पारिस्थितिक तंत्र का प्रमुख चालक बल 'सौर्यिक विकिरण' को माना गया है। ★ सामान परिस्थितिक तंत्र की स्थिरता 'स्वसाम्यावस्थित क्रियाविधि' द्वारा प्राप्त होती तथा कायम रहती है। ★ किसी मनुष्य के जीवन को पूर्ण रूप से धारणीय बनाने के लिए आवश्यक न्यूनतम भूमि को 'पारिस्थितिकीय पदछाप' कहा जाता है। ★ किसी भी पारिस्थितिकी तंत्र में एक निश्चित समय में अजीवीय पदार्थ की ...