Skip to main content

Current Affairs - 07/06/2021

  STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 07/06/2021

1. 7 जून को प्रतिवर्ष 'विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस' के रूप में मनाया जाता है । यह दिवस पहली बार 2019 में मनाया गया था । इसे मनाने के पीछे उद्देश्य है - खाद्य को सिर्फ कृषि व्यापार की वस्तु नहीं बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य की वस्तु के रूप में भी प्रस्तुत करना । विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2021 की थीम है - स्वस्थ कल के लिए आज का सुरक्षित भोजन ।


2. हाल ही में, ब्राजील ने कोविड-19 कि भारतीय वैक्सीन 'कोवैक्सीन' की चार मिलियन दोस्त के आयात को मंजूरी दी है । कोवैक्सीन का निर्माण भारत बायोटेक (हैदराबाद) द्वारा किया जाता है ।


3. पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से पुणे (महाराष्ट्र) में एक 'ई-100 पायलट परियोजना' की शुरुआत की है । साथ ही प्रधानमंत्री ने 2020-25 के लिए एथेनॉल ब्लेंडिंग के लिए एक कार्ययोजना पर विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के तहत 2025 तक पेट्रोल में 25% एथेनॉल के मिश्रण के लक्ष्य का संकल्प भी लिया है ।


4. केरल सरकार ने शिक्षित लोगों को रोजगार देने तथा ज्ञान कार्यकर्ताओं को समर्थन देने के लिए पूर्व के समस्त कार्यक्रमों को एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए 'नॉलेज इकॉनमी मिशन' की घोषणा की है । इसके तहत 'नॉलेज इकॉनमी फंड' के लिए धनराशि, 200 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 300 करोड़ रुपए कर दिया है ।


5. राजस्थान सरकार ने 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' नाम से राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग देने की घोषणा की है । इस योजना के तहत प्रोफेशनल कोर्स तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी वर्ग के विद्यार्थी, जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम है, इसके पात्र होंगे ।


6. तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली 10 सदस्यीय 'राज्य विकास नीति समिति' में एक ट्रांसजेंडर नर्तकी नटराज को नियुक्त किया है । नटराज पद्मश्री सम्मान पाने वाली भारत की पहली ट्रांसजेंडर है ।


7. पूर्व बिजली सचिव संजीव नंदन सहायक को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया है । इस पद के लिए उनका चयन नीति आयोग के सदस्य वी के सारस्वत की अध्यक्षता वाली एक समिति ने किया है ।


8. नीदरलैंड्स की एथलीट सिफान डासन  ने 10 हजार मीटर दौड़ में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है । उन्होंने 29 मिनट 6.82 सेकंड में दौड़ पूरी करके इथोपिया की अल्माज अयाना का रिकॉर्ड तोड़ा है ।


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...