Skip to main content

Current Affairs - 03/06/2021

  STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 03/06/2021


1. 3 जून को प्रतिवर्ष विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाया जाता है । पर्यावरण एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर अप्रैल 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून को विश्व साइकिल दिवस घोषित किया था । इस बार इस दिवस का थीम है - साइकिल की विशिष्टता, विविधता और दीर्घायु तथा परिवहन का सरल, टिकाऊ और किफायती संसाधन ।



2. वैश्विक शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित भारतीय शिक्षक रंजीत सिंह देसाले को विश्व बैंक ने अपना सलाहकार नियुक्त किया है । उनका कार्यकाल 2024 तक होगा । विश्व बैंक ने विश्व भर से कुल 12 सलाहकार नियुक्त किए हैं ।

3. नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने 'एसडीजी इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड 2020-21 : पार्टनरशिप इन द डिकेड आफ एक्शन' शीर्षक से 17 लक्ष्यों पर 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की रिपोर्ट जारी की है -
  • 1st  - केरल ।
  • 2nd - हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु ।
  • 3rd  - आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक और उत्तराखंड ।
  • अंतिम - बिहार ।


4. नोवल कोरोनावायरस के बी.1. 607.1 और बी.1.607.2 वेरिएंट्स को क्रमशः 'कप्पा और डेल्टा' नाम दिया गया है । इन वेरिएंट्स को भारतीय बताने पर भारत सरकार ने इसकी आलोचना की है, क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अपने दस्तावेज में इसे भारतीय नहीं, बल्कि वैश्विक चिंता का वेरिएंट माना है ।


5. फरवरी 2021 में सतत शहरी विकास के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और मालदीव के बीच हुए समझौता ज्ञापन को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अपनी सहमति दे दी है । इस समझौता ज्ञापन के तहत सहयोग कार्यक्रमों को लागू करने के लिए एक संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) का गठन किया जाएगा, जिसकी प्रतिवर्ष बारी-बारी से दोनों देशों में बैठक होगी ।


6. इसाक हर्जोग को इजराइल का 11वां राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया है । उन्होंने इजरायली संसद (नेसेट) में हुए मतदान में शिक्षाविद् मीडियम पेरेत्ज को पराजित किया है । उनके पिता सियाम हर्जोग भी इजरायल के राष्ट्रपति थे ।


7. अफ्रीकी संघ ने 'माली' में पिछले सप्ताह सैन्य तख्तापलट के बाद उसकी सदस्यता को निलंबित कर दिया है । सेना ने पिछले सप्ताह अंतरिम राष्ट्रपति बाह नदाओ तथा प्रधानमंत्री मोक्टर ओउने  को गिरफ्तार करके उन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया था ।


8. बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेजों में छात्राओं के लिए 33% आरक्षण देने की घोषणा की है । सरकार ने यह फैसला लड़कियों को तकनीकी एवं उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए लिया है ।


9. छत्तीसगढ़ की कुर्रा गुफाओं में झींगुर की एक नई प्रजाति खोजी गई है, जिसका नाम 'इंडिमिमस जयंती' रखा गया है । इसका यह नाम खोजकर्ता प्रोफेसर जयंत विश्वास के नाम पर पड़ा है ।


10. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की नई विश्व रैंकिंग में भारत की टीम का चौथा स्थान जारी है । प्रथम तीन स्थानों पर क्रमशः बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स हैं । महिला वर्ग में भारतीय टीम नौवें स्थान पर है, जबकि प्रथम तीन स्थानों पर क्रमशः नीदरलैंड्स, अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया हैं ।


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...