Skip to main content

Current Affairs - 31/05/2021

  STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 31/05/2021



दिवस

1. 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस है । तंबाकू से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन 1987 से ही इस दिवस का आयोजन कर रहा है । इस वर्ष इस का थीम है - विजेता बनने के लिए तंबाकू छोड़ो ।


नियुक्ति

2. सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है । वह 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे एनआईए के प्रमुख वाईएस मोदी का स्थान लेंगे ।


आर्थिक

3. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक  (मुख्यालय चेन्नई), पहला स्मॉल फाइनेंस बैंक बन गया है, जिसने अपने एनआरआई ग्राहकों को आसानी से ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा प्रदान की है । इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएन वासुदेवन हैं ।


4. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक  (मुख्यालय चेन्नई), पहला स्मॉल फाइनेंस बैंक बन गया है, जिसने अपने एनआरआई ग्राहकों को आसानी से ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा प्रदान की है । इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएन वासुदेवन हैं ।


5. हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता खो चुके बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की घोषणा की है । ऐसे बच्चों के अभिभावकों को ₹4000 मासिक तथा मुफ्त शिक्षा एवं इलाज की सुविधा भी मिलेगी । ऐसी अनाथ बालिकाओं के विवाह के अवसर पर सरकार उन्हें ₹101000 की वित्तीय सहायता भी देगी ।


6. भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफ्को) बाजार में नैनो यूरिया (नैनो तकनीक से उत्पादित) उतारने जा रही है । इस पर्यावरण अनुकूल एवं किफायती नैनो यूरिया से उत्पादकता में 18 से 35% की वृद्धि होगी । सरकार ने नैनो यूरिया के व्यवसायिक उत्पादन की अनुमति 2020 में दी थी ।


7. हाल के महीनों में कुछ सूचीबद्ध कंपनियों के फॉरेंसिक ऑडिट के आदेश के बाद सेबी कुछ ऐसी कंपनियों के वित्तीय विवरणों के फॉरेंसिक ऑडिट के लिए लेखा परीक्षकों की नियुक्ति करना चाहता है फॉरेंसिक ऑडिट न्यायालय लेखांकन तथ्यों को निकालने के लिए किसी कंपनी या व्यक्ति की विधि रिकॉर्ड या विश का विश्लेषण या और समीक्षा है, जिसका उपयोग विधि एवं अन्य अपराधों की जांच में किया जाता है ।


कोविड

8. ब्रिटेन की प्रो एंगुस डालग्लेइश तथा नार्वे के वैज्ञानिक बर्जर सोरोनसेन ने अपने शोध पत्र में कहा है कि चीन के वैज्ञानिकों ने वुहान की प्रयोगशाला में गेन ऑफ फंक्शन परियोजना पर कार्य करते हुए सॉर्स-कोव-2 (कोरोना) वायरस विकसित किया है । उन्होंने रिवर्स इंजीनियरिंग वर्जन से वायरस को ढकने की कोशिश की, ताकि यह लगे कि कोरोनावायरस चमगादड़ से विकसित हुआ है ।


संस्कृति

9. 26 मई 2021 को बुद्ध पूर्णिमा के दिन बोधगया की बुद्ध अंतरराष्ट्रीय कल्याण मिशन मंदिर के प्रांगण में बुध की लेटी हुई मुद्रा में भारत की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित करने के समारोह को कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है । लेटी मुद्रा में विश्व की सबसे बड़ी 600 फीट की विनसेन ताव्या बुद्ध प्रतिमा म्यांमार के मावलमाइन में 1992 में स्थापित की गई थी ।


खेल

10.एशियाई मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पूजा रानी (भारत) ने मावलुदा मोल्दोवा (उज्बेकिस्तान) को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है । 6 बार की विश्व चैंपियन मेरीकॉम (भारत) नाजिम काइजइबे (कजाखस्तान) से 2-3 से हारकर रजत प्राप्त की हैं ।


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...