Skip to main content

Current Affairs - 19/05/2021

   STUDY NOVELTY
By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 19/05/2021

अंतरराष्ट्रीय

1. हाल ही में , ईरान ने भारत को एक बड़ा झटका देते हुए फारस की खाड़ी में मौजूद फरजाद-बी गैस फील्ड का ठेका स्थानीय कंपनी पेट्रोपार्स ग्रुप को दे दिया है । इसकी खोज ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने की थी । इससे पूर्व ईरान ने चाबहार रेलवे लिंक परियोजना से भी भारत को बाहर कर दिया था ।

भारत

2. कोविड-19 के कारण क्वारंटाइन बच्चों , या जिनके माता-पिता संक्रमित हैं , या फिर जिन्होंने महामारी के कारण अपनों को खो दिया है , ऐसे बच्चों को प्राथमिक मनोवैज्ञानिक चिकित्सा और भावनात्मक समर्थन देने के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा संवेदना हेल्पलाइन के माध्यम से टेली परामर्श की सुविधा दी जा रही है । संवेदना का अर्थ है - सेंसिटाइजिंग एक्शन ऑन मेंटल हेल्थ वल्नरेबिलिटी थ्रू इमोशनल डेवलपमेंट एंड नेसेसरी एक्सेप्टेंस ।

राज्य

3. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ताजी सब्जियों की होम डिलीवरी के लिए 'मणिपुर ऑर्गेनिक मिशन एजेंसी (मोमा) मार्केट' नामक स्मार्टफोन एप्लीकेशन लांच किया है । इसका उद्देश्य है कोविड कर्फ्यू के दौरान लोगों के घरों तक की ताजी सब्जियां उपलब्ध कराना ।


4. तेलंगाना सरकार ने विकाराबाद क्षेत्र के 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन 'आकाश से दवा' के पायलट परीक्षण के लिए किया है । कई ड्रोनों के माध्यम से दवाओं की डिलीवरी से जुड़ी इस पहली परियोजना में ब्लू डार्ट मेड-एक्सप्रेस की अध्यक्षता में 7 ऑपरेटरों के संघ को शामिल किया गया है ।

नियुक्ति

5. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने भारतीय मूल की नीरा टंडन को व्हाइट हाउस का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया है । इससे पूर्व राष्ट्रपति ने उन्हें प्रबंधन एवं बजट कार्यालय का नेतृत्व दिया था । किंतु विरोध के कारण उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था । नीरा सेंटर फॉर अमेरिकी प्रोग्रेस की अध्यक्ष हैं ।

आर्थिक

6. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जीपीएल द्वारा यस ऐसेट मैनेजमेंट (इंडिया) लिमिटेड और यस ट्रस्टी लिमिटेड के अधिग्रहण को अपनी स्वीकृति दे दी है । जीपीएल यस म्यूच्यूअल फंड का अधिग्रहण करके इसका एकमात्र प्रायोजक बन जाएगा । जीपीएल प्रशांत खेमका द्वारा स्थापित व्हाइट ओक ग्रुप का हिस्सा है ।

विज्ञान

7. रिलायंस जिओ भारत की सबसे बड़ी सबमरीन केबल प्रणाली का निर्माण करने जा रही है । एक सबमरीन केबल भारत-एशिया-एक्सप्रेस भारत को सिंगापुर और उसके आगे , जबकि भारत-यूरोप-एक्सप्रेस प्रणाली भारत को पश्चिम एशिया और यूरोप से जोड़ेगी । ग्लोबल 500 , 2021 ने रिलायंस जिओ को विश्व के सबसे मजबूत ब्रांड के रूप में 5वें स्थान पर रखा है ।


8. ईरान ने 'सीमोर्ग' के नाम से अपने नए सुपर कंप्यूटर का अनावरण किया है , जो उसके पिछले सुपर कंप्यूटर से करीब 100 गुना ज्यादा शक्तिशाली है । इसकी क्षमता 0.56 पेटाफ्लाप्स है । तेहरान के अमीर कबीर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा विकसित इस सुपर कंप्यूटर का नाम एक पौराणिक फिनिक्स जैसे पक्षी सीमोर्ग के नाम पर रखा गया है ।

खेल

9. कनाडा के अर्जन सिंह भुल्लर ने फिलीपींस मूल के अमेरिकी बैंडन वेरा को हराकर सिंगापुर की वन चैंपियनशिप में हैवीवेट विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है । ऐसा करने वाले वह भारतीय मूल के पहले मिश्रित मार्शल आर्ट फाइटर भी बने । महिला वर्ग के एक अन्य मुकाबले में रितु फोगाट को विजेता घोषित करने के बाद विभाजित निर्णय के कारण उन्हें वियतनामी-अमेरिकी खिलाड़ी बी एनगुएन के मुकाबले हार का सामना करना पड़ा ।


10. नेशनल बॉस्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) ने अमेरिका के पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता करीम अब्दुल जब्बार के नाम पर 'करीम अब्दुल-जब्बर सोशल जस्टिस चैंपियन अवार्ड' देने की घोषणा की है ।


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...