STUDY NOVELTY
By : Ambuj Kumar Singh
STUDY NOVELTY
By : Ambuj Kumar Singh
★ भारत का झंडा गीत 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा' को श्यामलाल 'पार्षद' द्वारा लिखा गया था, और इसे सर्वप्रथम 1938 में कांग्रेस के हरिपुरा अधिवेशन में अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस ने स्वीकृति प्रदान की थी।
★ पिंगली वेंकैया द्वारा तैयार भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को संविधान सभा द्वारा 22 जुलाई 1947 को वर्तमान रूप में स्वीकृति प्रदान किया गया था।
★ रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित राष्ट्रगान 'जन गण मन' को सर्वप्रथम 27 दिसंबर 1911 ईस्वी को कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था, और इसे 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा द्वारा स्वीकृत किया गया था।
★ बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को सर्वप्रथम 1896 ईसवी के कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था, तथा 24 जनवरी 1950 को इसे संविधान सभा द्वारा स्वीकृत किया गया था।
★ संविधान के अनुच्छेद 12 में दी गई 'राज्य की परिभाषा' के अंतर्गत भारत सरकार एवं संसद, राज्य सरकार एवं विधान मंडल, भारत के राज्य क्षेत्र के भीतर या भारत सरकार के नियंत्रण के अधीन स्थानीय प्राधिकारी तथा अन्य प्राधिकारी आते हैं।
★ सर्वोच्च न्यायालय के 'उन्नीकृष्णन बनाम आंध्र प्रदेश वाद' (1993) के निर्णय से 86वें संविधान संशोधन अधिनियम 2002 द्वारा अनु. 21(क) के रूप में 'शिक्षा के अधिकार' को मूल अधिकार के रूप में शामिल किया गया है।
★ केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य वाद (1973) में सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान के बुनियादी ढांचे के सिद्धांत का प्रतिपादन किया था, जिसका अनुमोदन उसके द्वारा मिनर्वा मिल्स वाद (1980) में भी किया गया था।
★ संविधान के अनु. 19(1)(च) में मूल अधिकार के रूप में प्रदत्त 'संपत्ति के अधिकार' को 44वें संविधान संशोधन अधिनियम 1978 द्वारा समाप्त करके इसे अनु. 300(क) के तहत कानूनी अधिकार का दर्जा दिया गया है।
★ वार्षिक बजट से संबंधित प्राक्कलन समिति, भारत की सबसे बड़ी स्थायी समिति (लोकसभा के 30 सदस्यों वाली) है, जिसे अपव्यय के विरुद्ध आरक्षक होने के कारण 'तृतीय सदन' के अलावा 'स्थायी मितव्ययता समिति' का नाम भी दिया गया है।
★ आम व्ययों की निगरानी रखने वाली लोक लेखा समिति (लोकसभा के 15 और राज्यसभा के 7 सदस्यों वाली) का अध्यक्ष विपक्ष का नेता होता है। 'प्राक्कलन समिति की जुड़वा बहन' के नाम से चर्चित यह समिति नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा दी गई रिपोर्ट की जांच भी करती है।
Very important
ReplyDelete