Skip to main content

Current Affairs - 26/06/2021


STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 26/06/2021


1. संयुक्त राष्ट्र के एक निकाय अंतरराष्ट्रीय समुद्र विज्ञान आयोग ने इसरो के सहनेतृत्व वाली एक बहुराष्ट्रीय परियोजना, 'कमेटी ऑन अर्थ ऑब्जर्वेशन सेटेलाइट कोस्टल ऑब्जर्वेशंस, एप्लीकेशन, सर्विसेज एंड टूल्स,' का समर्थन नवीन प्रौद्योगिकी के उपयोग तथा वैज्ञानिकों के बीच विश्वास एवं सहयोग को बढ़ावा देने के लिए किया है ।

2. विश्व बैंक ने केरल सरकार की आपदा तैयारियों से संबंधित 'रेसिलियंट केरल कार्यक्रम' का समर्थन करने के लिए 125 मिलियन डॉलर ऋण को स्वीकृति प्रदान की है ।

3. महाराष्ट्र सरकार ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूती हेतु यूनाइटेड किंगडम से 'एक्ट4ग्रीन' कार्यक्रम के तहत एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं ।

4. उत्तर प्रदेश को 'स्मार्ट सिटी मिशन' परियोजना के इंडिया स्मार्ट सिटी पुरस्कार प्रतियोगिता, 2020 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता राज्य के रूप में स्थान दिया गया है ।

5. पिछले 3 वर्षों से रेबीज का एक भी मामला दर्ज न होने के कारण, गोवा रेबीज से मुक्त होने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है ।

6. नीति आयोग ने आयोग के सदस्य वी के पॉल की अध्यक्षता तथा भारतीय पोषण संस्थान की निदेशक डॉ आर हेमलता के सहअध्यक्षता में मात्रृ, किशोरावस्था तथा बचपन के मोटापे की रोकथाम के लिए एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया है । इस सम्मेलन में नीति आयोग के अतिरिक्त सचिव राकेश सरवाल ने मोटापे को 'मौन महामारी' की संज्ञा दी है ।

Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...