Skip to main content

Current Affairs - 22/06/2021

 

STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 22/06/2021


1. भारतीय-अमेरिकी रसायनशास्त्री सुमिता मित्रा ने 'गैर-ईपीओ देशों की श्रेणी' में यूरोपियन इन्वेंटर अवार्ड, 2021 जीत लिया है । उन्हें दंत-चिकित्सा में नैनो तकनीक (नैनो क्लस्टर्स) के अनुप्रयोग के लिए यह पुरस्कार मिला है ।

2. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने ग्लोबल वार्मिंग को कम करने तथा कम कार्बन वृद्धि की प्राप्ति के लिए एक 'अंतरराष्ट्रीय कार्बन मूल्य स्तर' स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है । आईएमएफ की स्थापना - 1945, मुख्यालय - वाशिंगटन डी सी, निदेशक - क्रिस्टीना जॉर्जिवा ।

3. विश्व निवेश रिपोर्ट, 2021 के अनुसार भारत विश्व में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 2020 का पांचवां सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता देश था । भारत में पिछले वर्ष के 51 अरब डालर की तुलना में 2020 में एफडीआई 64 अरब डॉलर हो गया है ।

4. भारत में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान 'जान है, तो जहान है', शुरू किया है । इस अभियान में विभिन्न संगठनों के सहयोग से कोविड-19 टीकाकरण संबंधी जागरूकता फैलाने के साथ ही अफवाहों एवं आशंकाओं का खंडन भी किया जाएगा ।

5. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून), 2021 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को बढ़ावा देने हेतु 'डब्लूएचओ एम-योग' ऐप लांच किया है । आयुष मंत्रालय तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा विकसित इस ऐप से 2030 तक सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज तथा 'बी हेल्दी, बी मोबाइल' पहल को सफल बनाने में मदद मिलेगी ।

6. भारत सरकार ने 'उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020' में प्रस्तावित संशोधन का मसौदा जारी करते हुए इसमें अन्य प्रावधानों के अलावा मुख्य अनुपालन अधिकारी तथा निवासी शिकायत अधिकारी की नियुक्ति का प्रावधान भी किया है ।

7. बिहार सरकार ने राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 2018 में शुरू की गई 'मुख्यमंत्री उद्यमी योजना' को विस्तारित करते हुए, राज्य के सभी युवाओं और महिलाओं के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख वित्तीय सहायता वाले 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना' तथा 'मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना' की शुरुआत की है ।

8. अभिनव विचारों एवं भारतीय अर्थव्यवस्था में सक्रिय पहलकर्ता उद्योग और आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव डॉ गुरुप्रसाद महापात्रा का 59 वर्ष की उम्र में कोविड-19 से निधन हो गया है । वह इस महामारी का शिकार होने वाले भारत सरकार के पहले सेवारत सचिव हैं ।

9. मशहूर फिल्म-निर्माता एवं लेखिका ताहिरा कश्यप खुराना ने मातृत्व पर आधारित अपनी नई पुस्तक 'द सेवेन सिंस ऑफ बीइंग ए मदर' के शीघ्र प्रकाशन की घोषणा की है ।

Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...