Skip to main content

Current Affairs -13/06/2021

  STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 13/06/2021


1. ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय मूल की पत्रकार मेघा राजगोपालन को चीन के उइगुर प्रांत में मुसलमानों को जेलों तथा डिटेंशन कैंपों में रखने के खुलासे के बाद उन्हें अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग कैटेगरी में, अमेरिका के सबसे बड़े पत्रकारिता पुरस्कार, पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।


2. अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड नामक अश्वेत की पुलिस द्वारा हत्या का वीडियो बनाने वाली अश्वेत लड़की डेरनेला फ्रेजियर को 'स्पेशल पुलित्जर पुरस्कार' नामक एक नए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।


3. असम सरकार ने 'देहिंग-पटकाई' को राज्य का सातवां राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया है । असम देश का दूसरा सबसे अधिक राष्ट्रीय उद्यान वाला राज्य (प्रथम - मध्य प्रदेश एवं अंडमान निकोबार दीप समूह, जहां 9-9 राष्ट्रीय उद्यान हैं) बन गया है ।


4. मंगोलिया के पूर्व प्रधानमंत्री उखना खुरेलसुख को वहां का छठा राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया है । कोरोना इलाज में लापरवाही के कारण एक महिला की मृत्यु के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था ।


5. चीनी संसद ने 'विदेशी प्रतिबंध विरोधी कानून' पारित किया है । शिंजियांग प्रांत के उइगुर मुसलमानों के मानवाधिकार हनन तथा हांगकांग में चीन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लागू करने के कारण अमेरिका सहित पश्चिमी देशों द्वारा चीनी संस्थाओं एवं व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था ।


6. भारत के पूर्व मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन हो गया है । 1998 में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता डिंको सिंह कैंसर से पीड़ित थे  हाल ही में वह कोरोनावायरस से ठीक हो कर घर लौटे थे ।


7. पुर्तगाल के लिस्बन एथलेटिक्स मीट में पुरुषों के भाला फेंक प्रतियोगिता में 83.18 मीटर भाला फेंकने वाले भारत के नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है ।


8. नोवाक जोकोविच (सर्बिया) तथा बारबोरा क्रेजसिकोवा (चेक गणराज्य) ने फ्रेंच ओपन का क्रमशः पुरुष एवं महिला एकल खिताब जीत लिया है । बारबोरा फ्रेंच ओपन में एकल एवं युगल खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं ।


studynovelty.com

Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...