Skip to main content

Current Affairs - 10/06/2021

  STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 10/06/2021


1. मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर 'बिटकॉइन' को कानूनी मान्यता देने वाला विश्व का पहला देश बन गया है । वहां के राष्ट्रपति बुकेले का मानना है, कि इससे देश में रोजगार के साथ ही वित्तीय समावेशन में वृद्धि होगी ।


2. 'एनीमिया मुक्त भारत रिपोर्ट, 2020-21' में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है । इस सूची में दूसरे एवं तीसरे स्थान पर आने वाले राज्य क्रमशः ओडिशा एवं हिमाचल प्रदेश हैं ।


3. यात्रा एवं पर्यटन प्रौद्योगिकी कंपनियों (इज़ी माय ट्रिप, ओयो, यात्रा और एयरब्नब) ने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'कॉनफेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी एंड टूरिज्म इंडस्ट्री' (CHATT) की स्थापना की है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया है ।


4. गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण के लिए 'ई-निर्माण' नामक पोर्टल तथा इसका मोबाइल एप लांच किया है । राज्य पहले से ही पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के लगभग 9.2 लाख श्रमिकों के लिए यू-विन कार्ड जारी किया गया है, जिसके माध्यम से वे विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकेंगे ।


5. इकोनामिक इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) में विश्व के 140 शहरों की ग्लोबल लिवेबिलिटी रैंकिंग, 2021 जारी की है । इसमें प्रथम स्थान पर ऑकलैड (न्यूजीलैंड) और अंतिम स्थान पर दमिश्क (सीरिया) है ।


6. क्वार्टरली साइमंड्स (QS) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, 2022 में मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी लगातार 10वें वर्ष पहले स्थान पर है । शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों की सूची में आईआईटी बॉम्बे 177वें, आईआईटी दिल्ली 185वें और आईआईएससी बंगलुरु 186वें स्थान पर है ।


7. भारतीय नौसेना तथा रॉयल थाई नौसेना के बीच भारत- थाईलैंड समन्वित गश्त (इंडो-थाई कार्पेट) के 31वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है । 2005 से शुरू हुए इंडो-थाई कार्पेट का उद्देश्य है - दोनों देशों के बीच समुद्री संपर्क को बढ़ाना तथा हिंद महासागर में व्यापारिक सुरक्षा ।

8. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने घोषणा की है कि 2024 में हॉकी के नए प्रारूप 'हॉकी 5 विश्वकप' (महिला एवं पुरुष) का आयोजन ओमान की राजधानी मस्कट में किया जाएगा ।

Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...