Skip to main content

Current Affairs - 26/05/2021

  STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 26/05/2021



विश्व

1. रूस और चीन ने 2018 में परमाणु ऊर्जा सहयोग पर एक समझौता किया था । इस समझौते के तहत रूस चीन के 2 शहरों तिआनवान और शुदायू में 4 परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर रहा है । यह दोनों देशों की सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा सहयोग परियोजना है ।


2. 'पड़ोसी पहले' की नीति पर चलते हुए भारत ने मालदीव के अड्डू शहर में अपना पहला वाणिज्यिक दूतावास खोलने की अनुमति दी है । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 'सागर' (क्षेत्र में सब की सुरक्षा और विकास) की अवधारणा के तहत यह निर्णय लिया गया है । साथ ही इसके पीछे चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करना भी एक प्रमुख कारण है ।


3. यूरोपीय देश रोमानिया में 450 साल पुराना 'अनटोल्ड फेस्टिवल' हाल ही में मनाया गया । इसे मनाने के लिए 40 हजार लोग रोमानिया के सबसे पुराने पवित्र स्थान सुमुल सिउक पर पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित हुए थे ।



समझौता

4. भारत और ओमान ने दो प्रमुख रक्षा समझौतों का नवीनीकरण किया है । पहला समझौता एक समुद्री परिवहन समझौता (2019) था, जिसमें भारत को पश्चिमी एवं दक्षिणी हिंद महासागर, फारस की खाड़ी तथा पूर्वी अफ्रीका में अपना प्रभाव बनाने में मदद मिली । दूसरा समझौता (2018) ओमान के डुकम बंदरगाह पर भारतीय नौसेना को सुविधाएं प्रदान करने हेतु पहुंच से संबंधित था ।


आर्थिक

5. ब्रिटेन ने कहा है कि उसने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं । ब्रिटेन का कहना है कि इस वर्ष समझौते पर औपचारिक वार्ता से पूर्व वह 14 सप्ताह तक जनता तथा कारोबारियों से इस बारे में राय लेगा ।


विज्ञान

6. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2023 में चंद्रमा पर अपना पहला मोबाइल रोबोट 'वाइपर' भेजने की घोषणा की है । इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर जल तथा अन्य संसाधनों की खोज करना है ।


7. विश्व प्रसिद्ध टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने पॉपुलर वेब ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर को 15 जून 2022 में बंद करने की घोषणा की है । इसे 1995 में लांच किया गया था । कंपनी अब इसके स्थान पर 'माइक्रोसॉफ्ट एज' उतारने की योजना बना रही है, जो इंटरनेट एक्सप्लोरर की अपेक्षा ज्यादा तेज और सुरक्षित है ।

8. ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिकों ने हाल ही में स्टेम सेल पर अपने 12 साल के शोध के बाद पहली बार एक तिल के आकार का कृत्रिम 'मिनी हॉट' विकसित किया है । इससे हृदय रोग संबंधी बीमारियों की जटिलताओं को समझने में मदद मिलेगी ।


नियुक्ति

9. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक में आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जयसवाल को सीबीआई का नया निदेशक नियुक्त किया गया है । इस समिति में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री एन वी रमना और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी शामिल थे ।


निधन

10. प्रख्यात चीनी वैज्ञानिक युआन लोंगपिंग का निधन हो गया है । उन्हें चीन में है 'हाइब्रिड चावल के जनक' के रूप में जाना जाता है, जिनकी वजह से वहां खाद्यान्न उत्पादन में तीव्र वृद्धि हुई थी ।


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...