Skip to main content

Current Affairs - 25/05/2021

STUDY NOVELTY
By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 25/05/2021


दिवस

1. 25 मई को प्रतिवर्ष विश्व थायराइड दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य है जागरूकता फैलाकर थायराइड संबंधी विकारों के प्रसार को रोकना । विश्व थायराइड दिवस 2021 का विषय है - मदर-बेबी-आयोडीन : द इंपॉर्टेंस ऑफ आयोडीन ऑन द वुमन एंड हर बेबी ।


ई - गॉव

2. वित्त एवं कारपोरेट मामलों के राज्य मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने डाटा एनालिटिक्स संचालित MCA-21 संस्करण 3.0 के प्रथम चरण की शुरुआत की है, जिसमें ई-निर्णय, ई-परामर्श और अनुपालन प्रबंधन हेतु अतिरिक्त मॉड्यूल हैं । इसका दूसरा चरण अक्टूबर 2021 में लागू किया जाएगा । MCA-21 भारत की पहली मिशन मोड ई-गवर्नेंस परियोजना है, जिसे 2006 मैं शुरू किया गया था ।



योजना

3. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और तेलंगाना सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है । इस योजना को तेलंगाना की आरोग्यश्री योजना के साथ एकीकृत करके 'आयुष्मान भारत पीएम जय जेएवाई' नाम दिया गया है । 2018 में प्रारंभ आयुष्मान योजना में शामिल होने वाला तेलंगाना 33 वां राज्य है ।


4. हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने अंकुर स्कीम लांच किया है । इस योजना के तहत उन व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जो ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ पौधे लगाएंगे ।

5. हरियाणा सरकार ने 24 मई 2021 को एंटी कोविड-19 परियोजना संजीवनी शुरू की है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के हल्के और मध्यम लक्षण वाले मरीजों के लिए पर्यवेक्षक एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी । राज्य सरकार की यह पहल प्रशासन को जिले की संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली की निगरानी करने में सक्षम बनाएगी ।



पुरस्कार

6. बंगलुरू स्थित स्टार्टअप ब्रीद अप्लाइड साइंस को कार्बन डाइऑक्साइड को मेथेनॉल एवं अन्य रसायनों में परिवर्तित करने की विधि विकसित करने के कारण टीडीबी राष्ट्रीय पुरस्कार, 2021 मिला है । यह पुरस्कार प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड द्वारा प्रदान किया जाता है ।


7. अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस, 22 मई 2021 को केरल के एक किसान शाजी एन एम (केरल के ट्यूबमैन नाम से चर्चित) को पालतू प्रजातियों के संरक्षण की व्यक्तिगत श्रेणी में भारत जैवविविधता पुरस्कार मिला है । इस पुरस्कार की शुरुआत 2012 में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा यूएनडीपी-भारत द्वारा की गई थी ।


8. हाल ही में बीमा कंपनी स्पाइस हेल्थ को गोल्ड स्टीवी पुरस्कार, 2021 प्रदान किया गया है । इस बीमा कंपनी को यात्री विमानन सेवा कंपनी स्पाइसजेट द्वारा शुरू किया गया था ।


पुस्तक

9. हाल ही में, भारत के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन की पुस्तक का विमोचन किया गया है । इस पुस्तक का नाम है - इंडिया एंड एशियन जियोपोलिटिक्स


निधन

10. पद्मश्री एवं शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ श्रीकुमार बनर्जी का निधन हो गया है । वह 2010 तक (6 वर्ष) भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) के निदेशक तथा 2012 तक परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष एवं परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव थे ।


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...