Skip to main content

Current Affairs - 20/05/2021

    STUDY NOVELTY

By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 20/05/2021


दिवस

1. 20 मई को विश्व मेट्रोलॉजी दिवस मनाया जाता है क्योंकि किसी दिन 1875 में 17 देशों के प्रतिनिधियों ने फ्रांस में मीटर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए थे । मेट्रोलॉजी मापन संबंधी विज्ञान की शाखा है । वर्ष 2021 में इसका विषय वैश्विक व्यापार के लिए के लिए मापन था ।



अंतरराष्ट्रीय

2. केन्या के राष्ट्रपति उहुर केन्याटा ने मार्था कूम को वहां की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है । वह केन्या में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ विमेन लायर्स तथा 2005 से 2010 के बीच बच्चों के अधिकारों एवं कल्याण पर बने अफ्रीकी संघ समिति के सदस्य भी थीं ।



कार्यक्रम

3. सरकार द्वारा दिव्यांगों के पुनर्वास पर 6 महीने का समुदाय आधारित समावेशी विकास (सीबीआईडी) कार्यक्रम शुरू किया गया है , जिसका पाठ्यक्रम (7 भाषाओं में) मेलबर्न विश्वविद्यालय के सहयोग से विकसित किया गया है । केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ थावरचंद गहलोत ने इस कार्यक्रम की वर्चुअली शुरुआत की , जिसका उद्देश्य है - दिव्यांगों को उचित अवसर एवं संसाधन देकर उनका पुनर्वास एवं सशक्तिकरण करना ।



विज्ञान

4. हाल ही में , चीन ने समुद्र अवलोकन उपग्रह  हैयांग 2डी  (चाइना एकेडमी ऑफिस स्पेस टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित) का  सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है । इसे जिउक्वा सेटेलाइट लांच सेंटर से लांग मार्च 4 बी रॉकेट (शंघाई एकेडमी ऑफ स्पेस फ्लाइट टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित) के द्वारा लांच किया गया । इसे समुद्री पर्यावरण की निगरानी तथा समुद्री आपदाओं की प्रारंभिक चेतावनी एवं महासागरीय अनुसंधान हेतु विकसित किया गया है ।


मेला

5. नई दिल्ली में भारतीय हस्तशिल्प और उपहार मेले के 51वें संस्करण का उद्घाटन हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष रवि के पासी द्वारा किया गया । 1986 में स्थापित हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के नेतृत्व में होने वाले भारत के घर , फैशन कपड़ा , फर्नीचर आदि से संबंधित सबसे बड़े इस मेले का आयोजन का उद्देश्य निर्यात के माध्यम से कुटीर उद्योग को बढ़ावा देना है ।



राज्य

6. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में कैबिनेट के एक निर्णय में राज्य में विधान परिषद के गठन को मंजूरी दी गई है । वर्तमान में 6 राज्यों (आंध्र प्रदेश तेलंगाना कर्नाटक महाराष्ट्र बिहार और उत्तर प्रदेश) में विधान परिषद है । 1969 में संयुक्त मोर्चा सरकार द्वारा राज्य से विधान परिषद समाप्त कर दिया गया था । संविधान के अनुच्छेद 169 के तहत विधान परिषद के गठन एवं समापन का अधिकार संसद के पास है , जो उस राज्य की विधानसभा के बहुमत के अनुसार करता है ।


7. महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु घोलवड़ सपोटा (चीकू) का निर्यात हाल ही में यूनाइटेड किंगडम को किया गया है । यह चीकू महाराष्ट्र का पंजीकृत जी आई उत्पाद है , जिसका सर्वाधिक उत्पादन कर्नाटक में होता है ।


8. आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में कोविड-19 बीमारी के कारण अपने माता पिता को खो चुके बच्चों का ₹ 10  लाख देने की घोषणा की है । यह राशि सावधि जमा खाते में जमा की जाएगी और बच्चे की उम्र 25 वर्ष होने पर ही उसे मिल पाएगी ।


9. आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर स्थापित करने में कर्नाटक राज्य ने पहला स्थान हासिल किया है । 2018 में शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी परिवार को ₹ 5 लाख का स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाता है ।


10. झारखंड राज्य को स्मार्ट सिटी मिशन योजनाओं को लागू करने में प्रथम स्थान हासिल हुआ है । 100 शहरों की पहचान करके , उन्हें राज्यों के सहयोग से स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की शहरी विकास मंत्रालय की यह योजना 2015 में शुरू की गई थी ।


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...