Skip to main content

Current Affairs - 18/05/2021

  STUDY NOVELTY
By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 18/05/2021


अंतरराष्ट्रीय

1. मोक्टर ओडने को पुनः माली का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है । इब्राहिम बाऊबकर कीता को हटाने के बाद अगस्त 2020 में उन्हें कार्यवाहक सरकार का प्रधानमंत्री बनाया गया था । माली में फरवरी 2022 में प्रधानमंत्री पद के चुनाव होंगे ।

समझौता

2. भारत के संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं उनके समकक्ष मंगोलिया के संस्कृति मंत्री चिनबैट नोमिन ने विभिन्न सांस्कृतिक मुद्दों पर बात की , जिसके तहत दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम (सीईपी) 2023 तक जारी रहेंगे । भारत ने लेह और वाराणसी के संस्थानों में तिब्बती बौद्ध धर्म का अध्ययन करने के लिए 10 छात्रवृत्तियों की पेशकश की तथा गंदन मठ की बौद्ध पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण एवं सभी 108 मंगोलियाई कांजुर पांडुलिपियों को मार्च 2022 तक प्रकाशित करना स्वीकार किया है ।

भारत

3. जनजातीय मामलों के मंत्रालय तथा माइक्रोसॉफ्ट के बीच एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तथा आश्रम विद्यालय जैसे जनजातीय विद्यालयों के डिजिटल परिवर्तन हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है । इस कार्यक्रम के तहत छात्रों एवं शिक्षकों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के साथ ही उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी अगली पीढ़ी का तकनीकी ज्ञान भी दिया जाएगा ।

राज्य

4. बिहार सरकार ने होम आइसोलेटेड कोविड-19 मरीजों की निगरानी और ट्रेकिंग के लिए 'हिट कोविड-19' लांच किया है । यहां 'हिट' (एचआईटी) का अर्थ है - होम आइसोलेशन ट्रैकिंग । यह ऐप बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन (बेल्ट्रान) द्वारा विकसित किया गया है ।


आर्थिक

5. महरत्ता चैंबर ऑफ कॉमर्स , इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर (एमसीसीआईए) ने नाबार्ड के सहयोग से पुणे में देश का प्रथम कृषि निर्यात सुविधा केंद्र शुरू किया है । इस केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य है - कृषि निर्यात में भारत की हिस्सेदारी को बढ़ाना ।

विज्ञान

6. शिल्पा मेडिकेयर की शाखा शिल्पा बायोलॉजिकल प्राइवेट लिमिटेड ने डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेट्रीज के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है । इस समझौते के तहत शिल्पा मेडिकेयर कर्नाटक के धारवाड़ स्थित अपने विनिर्माण केंद्र से रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी का उत्पादन एवं आपूर्ति करेगी ।

पुरस्कार

7. केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' को वर्ष 2021 का अंतरराष्ट्रीय अजेय स्वर्ण पदक प्रदान किया गया है । 'महर्षि संगठन' द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार डॉ निशंक को उनके लेखन , सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन के माध्यम से उनकी असाधारण प्रतिबद्धता और मानवता हेतु उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया गया है ।


8. गणित में हार्वर्ड का सबसे प्रतिष्ठित एलन टी-वाटरमैन अवार्ड पाने वाली प्रोफेसर मेलानी वुड दुनिया की पहली महिला हैं और हार्वर्ड की 7वीं वैज्ञानिक हैं । उन्हें यह पुरस्कार संख्या सिद्धांत-टोपोलॉजी में योगदान के लिए मिला है ।उन्हें यह पुरस्कार सामाजिक वैज्ञानिक एवं ड्यूक विश्वविद्यालय में सार्वजनिक नीति के विद्वान निकोलस कार्नेस के साथ मिला है ।

पुस्तक

9. पूर्व राजनयिक प्रीत मोहन सिंह मलिक ने 'सिक्किम : ए हिस्ट्री ऑफ इंट्रीग एंड एलायंस' शीर्षक से एक पुस्तक लिखी है । इस पुस्तक में सिक्कम के मूल निवासी लेपचा और तिब्बती प्रवासी भूटिया के संबंधों के अलावा सिक्किम का भारत के 22 वें राज्य के रूप में स्थापित होने जैसे विषय पर लिखी गई है । हर्पर कॉलिंस इंडिया द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन 16 मई को 'सिक्किम दिवस' के अवसर पर किया गया ।

निधन

10. तमिल लेखक के. राजनारायणन (उपनाम कीरा) का लंबी बीमारी के बाद पुदुचेरी में निधन हो गया । लोक कलाकार एवं करिसल साहित्य (काली मिट्टी की भूमि के जनक) के रूप में विख्यात राजनारायणन को 1991 में उनके उपन्यास 'गोपाला पुरुथु मक्कल' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...