Skip to main content

Current Affairs - 17/05/2021

 STUDY NOVELTY
By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 17/05/2021


अंतरराष्ट्रीय

1. 69वीं मिस यूनिवर्स, 2020 की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने जीत ली है । फ्लोरिडा (अमेरिका) में आयोजित इस प्रतियोगिता की प्रथम रनरअप जूलिया गामा (ब्राजील) , द्वितीय रनरअप जेनिक मैकेटा (पेरू) और तृतीय रनरअप एडलगन कास्टलिनो (भारत)  थीं ।

पर्यावरण

2. वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट, 2020 के अनुसार , दिल्ली दुनिया का 10वां सबसे प्रदूषित शहर (प्रथम चीन का शहर शिंजियांग) और दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है । 3 सर्वाधिक प्रदूषित देश हैं - 1.बांग्लादेश 2.पाकिस्तान और 3.भारत ।



समिति

3. गृह मामलों की संसदीय समिति ने केंद्र सरकार से पॉक्सो एक्ट के तहत किशोर की उम्र 18 से घटाकर 16 वर्ष करने की सिफारिश की है । समिति का मानना है कि नाबालिक यौन अपराधी और अधिक जघन्य अपराध कर सकते हैं, अगर उन्हें बिना कार्रवाई और गैर-जिम्मेदार छोड़ दिया जाए । इस समिति के अध्यक्ष कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा हैं ।


मिशन

4. उत्तराखंड पुलिस ने कोविड-19 के मरीजों की सहायता हेतु मिशन हौसला शुरू किया है । इसके तहत रोगियों के लिए ऑक्सीजन, बेड, प्लाज्मा आदि की प्राप्ति में मदद के साथ ही अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की मदद भी की जाएगी ।


विज्ञान

5. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा विकसित अंतर ग्रहीय अंतरिक्ष यान जूपिटर आइसी मून एक्सप्लोरर (जूस) का हाल ही में परीक्षण किया गया है । इस मिशन का कांट्रेक्टर एअरबस डिफेंस एंड स्पेस है । इस मिशन का उद्देश्य बृहस्पति के तीन उपग्रह (यूरोपा, गैनिमेड और कैलिस्टो) का अध्ययन करना है, जिसे 2022 में लांच किया जाएगा ।


दिवस

6. 17 मई को विश्व भर में विश्व दूरसंचार दिवस के रूप में मनाया गया । 17 मई 1865 में विश्व दूरसंचार संघ की स्थापना के उपलक्ष में ही यह दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में है । यह दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है इंटरनेट और नई प्रौद्योगिकियों द्वारा लाई गई सामाजिक परिवर्तनों की जागरूकता को बढ़ाना ।

कला

7. हाल ही में स्पेनी चित्रकार पाब्लो पिकासो की 'वूमेन सिटिंग नियर ए विंडो' नामक 1932 में बनाई गई पेंटिंग 754 करोड रुपए में न्यूयॉर्क में बिकी । पाब्लो पिकासो की मृत्यु 1973 में हुई ।


निधन

8. हाल ही में , भारत के प्रख्यात गणितज्ञ एम एस नरसिम्हन का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया । विज्ञान के लिए किंग फैसल अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले एकमात्र भारतीय श्री नरसिम्हन अपने 'नरसिम्हन-शेषाद्री सिद्धांत' के लिए जाने जाते हैं । गणित का जनक - आर्कमिडीज ।


खेल 

9. राफेल नडाल (स्पेन) ने नोवाक जोकोविच (सर्बिया) को हराकर 10वां इटालियन ओपन खिताब अपने नाम कर लिया है । महिला एकल के मुकाबले में इगा स्वेतेक (पोलैंड) ने कैरोलिना प्लिस्कोवा (चेक गणराज्य) को हराकर इटालियन ओपन का खिताब जीत लिया है ।


10. बेल्जियम के मिडफील्डर योरी टिलेमेंस के गोल से लिसेस्टर सिटी ने फाइनल में चेल्सी को 10-0 से  हराकर क्लब के 137 साल के इतिहास में पहली बार एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया है । एफए कप को सर्वाधिक 14 बार जीतने का रिकार्ड आर्सेनल के नाम है ।


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

सामान्य हिन्दी : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh       अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो पढ़ा न गया हो - अपठित जो कहा न गया हो -  अकथित जो कहने योग्य न हो - अकथ्य जिसे कहा न जा सके -  अकथनीय जो वर्णन योग्य न हो - अवर्ण्य जिसका वर्णन न किया जा सके - अवर्णनीय जिसे वाणी द्वारा न कहा जा सके - अनिर्वचनीय जिसे जीता न जा सके -  अजेय जिसे पराजित न किया जा सके - अपराजेय जिसका शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु खाने की इच्छा - बुभुक्षा पीने की इच्छा - पिपासा युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा जीतने की इच्छा - जिगीषा जानने की इच्छा -  जिज्ञासा मरने की इच्छा - मुमूर्षा तैरने की इच्छा - तितीर्षा कार्य करने की इच्छा - चिक्कीर्षा जो शत्रु की हत्या करता हो - शत्रुघ्न जो बाएं हाथ से कार्य करने में कुशल हो -  सव्यसाची आशा से बहुत अधिक -  आशातीत जो सब में व्याप्त हो - विभु जो पहले था अब नहीं - भूतपूर्व जो पहले कभी सुना न गया हो - अश्रुतपूर्व जो पहले कभी देखा न गया हो - अदृश्यपूर्व जिसकी धारण करने की शक्ति बहुत अधिक हो - मेधावी जिसकी आत्मा महान हो - महात्मा जैसा उचित हो वैसा - यथो...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...