Skip to main content

Current Affairs - 16/05/2021

  STUDY NOVELTY
By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 16/05/2021


पर्यावरण

1. कोविड-19 बीमारी के कारण बढ़ती मौतों के बीच आईआईटी रोपड़ (स्थापना 2008) ने चीमा ब्वॉयलर लिमिटेड के साथ मिलकर विकस्टोव तकनीक पर आधारित पर्यावरण के अनुकूल श्मशान कार्ट विकसित किया है ।

2. चीन सभी सिंथेटिक कैनबिनोइड पदार्थों पर प्रतिबंध लगाने वाला शीघ्र ही विश्व का प्रथम देश बन जाएगा । यह प्रतिबंध 1 जुलाई से लागू होगा । शिंजियांग प्रांत में कैनबिनोइड का नाम नताशा है ।

पुरस्कार
3. भारतीय मूल की वैश्विक पोषण विशेषज्ञ डॉ शकुंतला हरक सिंह थिलस्टेड को वर्ष 2021 का वैश्विक खाद्य पुरस्कार मिला है । उन्हें समुद्री भोजन और खाद्य प्रणालियों (बांग्लादेश की छोटी मछली) के लिए एक समग्र और पोषण के लिए संवेदनशील दृष्टिकोण और शोध के लिए यह पुरस्कार प्राप्त मिला है । इसे खाद्य एवं कृषि के लिए नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है ।


4. हाल ही में फार्च्यून पत्रिका ने 2021 की नई लिस्ट जारी की है जिसमें प्रथम स्थान न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न को दिया गया है । इस सूची में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख अदार पूनावाला को भी दसवां स्थान दिया गया है । कोविड-19 के इस अभूतपूर्व समय में कुछ अलग प्रयास करने से संबंधित लोगों को ही इस लिस्ट में शामिल किया गया है ।

विज्ञान

5. नासा और एयरोस्पेस स्टार्टअप एज़िओम ने जनवरी 2022 तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए पहला निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन (एऐक्स-1) घोषित किया है । 4 सदस्य इस मिशन का नेतृत्व नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइकल लोपेज (अल्जीरिया) करेंगे ।


6. राष्ट्रीय जल विद्युत शक्ति निगम लिमिटेड (एनएचपीसीएल) की 2880 मेगावाट क्षमता की दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना (अरुणाचल प्रदेश) ने राज्य सरकार को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए कोल्ड चेन उपकरण उपलब्ध कराया है । एचपीसीएल (स्थापना 1975) विद्युत मंत्रालय के तहत आने वाली एक मिनी रत्न कंपनी है ।

खेल

7. ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पूर्व जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में दिल्ली की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है । सुशील कुमार ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक तथा 2012 लंदन ओलंपिक में रजत पदक प्राप्त किया था ।


8. पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मदनलाल की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच के रूप में डब्ल्यू वी रमन की जगह पूर्व स्पिनर रमेश पोवार को नियुक्त किया है । इससे पहले भी रमेश पोवार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच की भूमिका निभा चुके हैं । किंतु सीनियर खिलाड़ी मिताली राज से उनके विवाद के बाद उन्हें 2018 टी20 विश्व कप के बाद पद से हटा दिया गया था ।

नियुक्ति

9. विश्व प्रसिद्ध प्रसारक व प्राकृतिक इतिहासकार सर डेविड एटनबरो को नवंबर माह में ग्लास्को में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के यूके प्रेसिडेंसी के लिए सीओपी 26 के पीपुल्स एडवोकेट नामित किया गया है ।


10. सांसद एवं अर्थशास्त्री पेंपा सेरिंग को तिब्बत की निर्वासित सरकार का नया प्रधानमंत्री चुना गया है । दलाई लामा द्वारा सभी शक्तियों को छोड़ने के बाद केंद्रीय तिब्बती प्रशासन तथा प्रधानमंत्री पद के लिए यह तीसरा चुनाव था , जिसमें पेंपा सेरिंग ने केलसिंग दोरजे को पराजित किया है ।


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...