Skip to main content

Current Affairs - 24/05/2021

   STUDY NOVELTY
By: Ambuj Kumar Singh


Current Affairs - 24/05/2021


दिवस

1. 24 मई को प्रतिवर्ष राष्ट्रमंडल दिवस के रूप में मनाया जाता है । 24 मई 1819 को पैदा हुई ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की जयंती के उपलक्ष में यह दिवस पहले 'एंपायर डे' के रूप में मनाया जाता था । 1958 में हेराल्ड मैकमिलन ने इसका नाम बदलकर 'राष्ट्रमंडल दिवस' कर दिया । भारत सहित कुल 54 देशों के इस संगठन (मुख्यालय लंदन) की स्थापना 1931 में ब्रिटिश उपनिवेशों को इसमें शामिल करके हुई थी । इस वर्ष राष्ट्रमंडल दिवस की थीम है - एक साझा भविष्य प्रदान करना ।


समझौता

2. भारत और इजरायल ने कृषि में सहयोग के लिए 3 वर्ष के कार्यक्रम संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं । दोनों देश भारत-इजराइल कृषि परियोजना उत्कृष्टता केंद्र और भारत-इजराइल उत्कृष्टता गांव संबंधी कार्यक्रम लागू कर रहे हैं । इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत और इजरायल कृषि क्षेत्र में 1993 से सहयोग कर रहे हैं और यह पांचवीं कार्य योजना है ।



आर्थिक

3. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार , 2019-20 की तुलना में 2020-21 में 81 अरब 72 करोड़ अमेरिकी डॉलर (10% अधिक) प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्राप्त हुआ है । सिंगापुर ने सर्वाधिक 29% निवेश किया है । सबसे अधिक निवेश 44% कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर के क्षेत्र में हुआ है । पूंजी बाजार में एफडीआई के मामले में गुजरात 30% के साथ शीर्ष स्थान पर है ।


नियुक्ति

4. रिजर्व बैंक इन्नोवेशन हब बोर्ड के प्रमुख एस गोपालकृष्णन ने राजेश बंसल को इसका प्रमुख मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है जो आधार की संस्थापक टीम के सदस्य भी थे । आरबीआईएच की घोषणा आरबीआई द्वारा 2020 में प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर वित्तीय क्षेत्र में नवाचार को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी ।


5. भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हेमंत बिस्व सरमा (असोम के मुख्यमंत्री) , जो बैडमिंटन एशिया के उपाध्यक्ष भी हैं , को 2021-25 की अवधि के लिए विश्व बैडमिंटन महासंघ की परिषद के लिए सदस्य चुना गया है । इसके अध्यक्ष पॉल एरिक होयर (डेनमार्क) को भी पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है ।



सम्मेलन

6. 21 मई 2021 को 'वैश्विक जी-20 स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन , 2021' का आयोजन विला पामफिल्ज , रोम (इटली) में संपन्न हुआ । इस सम्मेलन का विषय था - कोविड-19 के विरुद्ध संगठित । जी-20 प्रेसिडेंसी के इस विशेष सम्मेलन की अध्यक्षता इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन द्वारा की गई ।



कोविड 19

7. टाटा ग्रुप की अग्रणी कंपनी टाटा स्टील ने घोषणा की है कि उसके किसी भी कर्मचारी की कोविड-19 से मृत्यु होने पर , कंपनी उसके आश्रितों को मृत कर्मचारी की 60 वर्ष की उम्र तक पूरा वेतन देगी।  मृत कर्मचारी के बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था के अलावा कंपनी उसके परिवार को चिकित्सा एवं आवास सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी ।




8. सीबीएसई ने देश में यंग वॉरियर्स नाम से एक आंदोलन शुरू किया है । इस आंदोलन में सीबीएसई के साथ युवा एवं खेल मंत्रालय , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, युवाह (यूनिसेफ) तथा 950 से अधिक अन्य भागीदार शामिल हैं । 5 मिलियन युवाओं को कोविड-19 के खिलाफ कार्रवाई नेतृत्व प्रदान करने तथा 50 मिलियन लोगों को प्रभावित करने के लिए 10 से 30 वर्ष की आयु के छात्रों एवं शिक्षकों को इस आंदोलन के साथ संलग्न किया जा रहा है ।


निधन

9. भारत के पहले द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता बॉक्सिंग कोच ओम प्रकाश भारद्वाज का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया । 1965 से 1989 तक सर्वाधिक लंबे कार्यकाल के लिए मुख्य बॉक्सिंग कोच रहे श्री भारद्वाज को 1985 में द्रोणाचार्य पुरस्कार शुरू होने के समय भालचंद्र भास्कर भागवत (कुश्ती) और ओम नांबियार (एथलेटिक्स) के साथ संयुक्त रूप से इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।


खेल

10. 50 वर्षीय अमेरिकी गोल्फर फिल मिकेलसन (उपनाम लेफ्टी) ने पीजीए गोल्फ चैंपियनशिप जीतकर मेजर खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है । इससे पूर्व यह रिकॉर्ड जूलियस बोरोस के नाम था ।


Comments

Popular posts from this blog

Yearly Current Affairs - December 2021 | वार्षिक समसामयिकी - दिसम्बर 2021

        मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड अंत में उपलब्ध है।             मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करें विश्व अमेरिकी कांग्रेस ने दीवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए दीपा वली दिवस अधिनियम कांग्रेस में पेश किया है। 25 अक्टूबर 2021 को  सूडान की सेना के जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर यह घोषणा की कि प्रधान मंत्री अब्दल्ला हम्दूक  के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है। इस सैन्य तख्तापलट की संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिका ने सूडान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि भेजी है। 21 अक्टूबर 2021 को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने  पाकिस्तान  की ग्रे लिस्ट को बरकरार रखा है। ऐसा पाकिस्तान द्वारा FATF के  34 सूत्रीय एजेंडे में से 24 पर अब तक कोई काम न करने की वजह से किया गया है। पाकिस्तान को 2018 में ही ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। इस सूची से बोत्सवाना और मॉरीशस को बाहर कर दिया गया है जबकि तुर्की, माली और जॉर्डन को जोड़ दिया गया है। 17 अक्टूबर 2021 को पहली बार किसी फिल्म ...

Yearly Magazine (Current Affairs) - 2021 | वार्षिक पत्रिका (समसामयिकी) - 2021

  Free PDF Download Available at the End. Free PDF Download विश्व टाइम पत्रिका ने 2021 में विश्व के 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में भारत के प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी , बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी  और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ  अदार पूनावाला  को भी शामिल किया है। इस सूची में जो बिडेन, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, नाओमी ओसाका, ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ ही तालिबान के सहसंस्थापक एवं वर्तमान अफगानिस्तान सरकार ने डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल किया गया है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी  ऑकस (AUKUS)  की घोषणा की है। इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की थी। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का सामना करने के रूप में देखा जा रहा है। ऑकस की पहली परियोजना ऑस्ट्रेलिया को परमाणु-संचालित पारंपरिक रूप से सशस्त्र पनडुब्बी बेड़े के अधिग्रहण से है, जो अमेरिका समर्थित है। ब्रिटेन और अमे...

पाश्चात्य कला (TGT/PGT Exam) - 05/08/2021

STUDY NOVELTY By : Ambuj Kumar Singh               पाश्चात्य कला ★ अल्तामीरा गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1879 ई. में 12 वर्षीया लड़की मारिया सांतु ओला ने की थी। इस गुफा के विषय आखेट से संबंधित हैं। ★ नियो गुफा स्पेन में है, जिसकी खोज 1966 ई. में हुई थी। ★ लास्को गुफा फ्रांस में है, जिसकी खोज 1940 ई. में की गई थी। गरगास गुफा भी फ्रांस में है। ★ फ्रांको-कैंटेब्रियन क्षेत्र के अंतर्गत फ्रांस और स्पेन की प्रागैतिहासिक गुफाएं आती हैं। ★ मृतकों की पुस्तक या स्वर्गवासियों की पुस्तक मिस्र से प्राप्त हुई है। ★ पोथी अलंकरण की परंपरा मिस्र से संबंधित है। ★ यूनान में होमर युग में चित्रकला, मूर्तिकला तथा वास्तुकला  एक दूसरे से अभिन्न थी। ★ यूनानी कला की दृष्टि से महान शास्त्रीय काल को क्रांति का युग माना गया है। ★ एलेक्जेंडर (सिकंदर) की मृत्यु के पश्चात का समय ग्रीक इतिहास में हेलेनिस्टिक कला के नाम से जाना जाता है, जो महान वास्तुकला का युग माना गया है। ★ रोम की कला में सर्वाधिक विकास काव्य कला का हुआ था। ★ रोम के प्रसिद्ध साहित्यकार वर्जिल की रचना 'द गा...